Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या की घटना की शनिवार को निंदा की. साथ ही, प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों से मरीजों की दिक्कतों को ध्यान में रखकर काम पर लौटने की अपील की. शनिवार को दिनभर झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, क्योंकि डॉक्टर भी भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के राष्ट्रव्यापी आह्वान में शामिल हो गए, जिसमें शनिवार सुबह छह बजे से 24 घंटे के लिए गैर-आपातकालीन सेवाएं बंद रखने का आह्वान किया गया था. सोरेन ने यह भी कहा कि उन्होंने…
Author: News Desk
आज दिनांक 17.08.2024 को ग्रेजुएट कॉलेज में बीबीए डिपार्टमेंट के सेम – 6 (2021-2024) की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर सविता मिश्रा ने सेम-6 की छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन दिया l इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग की शिक्षिकाएं डॉक्टर सायंतनी बनर्जी एवं शारदा कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा l इस मौके पर सदफ परवेज को मिस फेयरवेल 2024 और सेजल शर्मा को मिस BBA-2024 चुना गया। इस मौके पर सेमेस्टर 3 की छात्राओं…
दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा, जबकि प्रशंसकों को खरीदे गए टिकटों का पूरा पैसा वापस मिलेगा Kolkata.मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच रविवार को यहां साल्ट लेक स्टेडियम में होने वाला डूरंड कप मैच को शहर में मौजूदा अशांति के कारण रद्द कर दिया गया है. यह निर्णय कोलकाता पुलिस अधिकारियों और टूर्नामेंट के आयोजकों के बीच एक बैठक के बाद लिया गया. एक अधिकारी ने बताया, ‘दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा, जबकि प्रशंसकों को खरीदे गए टिकटों का पूरा पैसा वापस मिलेगा. यह भी पता चला है कि कोलकाता में होने वाले डूरंड कप…
शाम छह बजे जमशेदपुर आइएमए की ओर से रैली निकाली जायेगी, रैली आइएमए भवन से निकलकर साकची गोलचक्कर तक जायेगी सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ ही ‘डायग्नोस्टिक सेंटर’ भी हड़ताल में शामिल Jamshedpur. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से आहूत 24 घंटे की हड़ताल से शनिवार को जमशेदपुर समेत झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं. आईएमए के प्रदेश सचिव डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहेंगी.…
आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में विजिलेंस ने की कार्रवाई Bhuneshwar. ओडिशा के भ्रष्टाचार रोधी अधिकारियों ने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में शनिवार को एक सहायक नागरिक आपूर्ति अधिकारी (एएससीओ) को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अधिकारी की पहचान केंद्रपाड़ा के एएससीओ प्रदीप कुमार महापात्रा के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि महापात्रा के पास भुवनेश्वर और कटक में दो इमारतों, भुवनेश्वर और कटक में दो महंगे भूखंड, 850 ग्राम सोना, 2.86 करोड़ रुपये से अधिक की जमा राशि, 1.21 लाख रुपये…
Ranchi. राज्य के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनानेवाली रसोइयों को अब 12 माह का मानदेय मिलेगा. झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने स्वीकृति दे दी है. अब यह प्रस्ताव योजना प्राधिकृत समिति को भेजा गया है. राज्य के सरकारी स्कूलों में लगभग 80 हजार रसोइया कार्यरत हैं. रसोइयों को फिलहाल वर्ष में 10 माह (प्रतिमाह 2000 रुपये) का ही मानदेय मिलता है. इसमें से 1400 रुपये राज्य सरकार और 600 रुपये केंद्र सरकार देती है. रसोइया संघ आंगनबाड़ी सहायिका-सेविका के समतुल्य मानदेय की मांग कर रहा है.
राज्य सरकार ने वर्ष 2023 में ग्रेड-पे 2400 से घटा कर 2000 कर दिया था Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने जनसेवकों के ग्रेड-पे घटाने के राज्य सरकार के आदेश को चुनाैती देनेवाली याचिका पर सुनवाई की. सुनवाई के दाैरान प्रार्थी व राज्य सरकार का पक्ष सुनने के बाद अदालत ने ग्रेड-पे घटाने संबंधी राज्य सरकार के आदेश को निरस्त कर दिया. अदालत ने कहा कि जब विज्ञापन के अनुसार प्रार्थियों की नियुक्ति तथा ग्रेड पे-2400 पर सेवा स्थायीकरण किया गया, तो वैसी स्थिति में ग्रेड-पे घटाया नहीं जा सकता है. इससे पूर्व प्रार्थियों की ओर…
New Delhi. कांग्रेस के संगठन महासचिव और लोकसभा सदस्य केसी वेणुगोपाल को संसद की महत्वपूर्ण समिति माने जाने वाली लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संजय जायसवाल को प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता सौंपी गई है. लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी बुलेटिन में पांच संसदीय समितियों के गठन की जानकारी दी गई है. बुलेटिन में कहा गया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कल्याण से संबंधित संसदीय समिति तथा अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के कल्याण से जुड़ी समिति गठित की गई हैं. ओबीसी कल्याण के…
New Delhi. लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सहित अन्य आरोपियों को समन भेजने पर फैसला सुरक्षित रखा है. राउज एवेन्यू कोर्ट अब इस फैसले को 24 अगस्त को सुनाएगा. बता दें कि ED द्वारा 6 अगस्त को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की गई थी. इस चार्जशीट में लालू, तेजस्वी समेत 11 लोग आरोपित हैं. अब अदालत द्वारा 24 अगस्त को यह फैसला सुनाया जाएगा. इस फैसले में यह निर्णय लिया जाएगा कि घोटाले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनके बेटे तेजस्वी…
जांच में पुल का डिजाइन त्रुटिपूर्ण मिलने पर एक साल से बंद है निर्माण, नये सिरे से बनेगा पुल Bhagalpur. बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया. खगड़िया के जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे ने बताया कि अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक स्लैब सुबह करीब आठ बजे गिर गया. पांडे ने कहा, एक बात बताना चाहूंगा कि निर्माणाधीन पुल का पूरा ढांचा, जिसमें खामियां हैं, उसे ठेकेदार द्वारा तोड़ा जाना है. वहां निर्माण कार्य पहले ही रोक दिया गया है. ठेकेदार पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर ढांचे को तोड़ रहा है. उन्होंने बताया कि घटना…
