Ranchi: झारखंड पुलिस के 20 दरोगा को इंस्पेक्टर रैंक में प्रोन्नति मिली है. इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा रविवार को आदेश जारी कर दिया गया है. जारी आदेश के मुताबिक जिन दरोगा को प्रणति दी गई है उनमें सुधीर प्रसाद साहू, शिव बिहारी तिवारी, शंभू प्रसाद सिंह, त्रिलोचन तामसोए, पृथ्वी सेन दास, विजय कुमार, अभिजीत गौतम, मुकेश चौधरी, गुलशन भेंगरा,सोनी प्रताप, अजीत कुमार भारती, प्रशांत कुमार, हरदियूस टोप्पो, दयानंद सोरेन, संजय जनक मूर्ति, संजय चंद्र उरांव, राजीव प्रकाश, मोहम्मद कददूस, बैजनाथ कुमार और पूनम कुजूर शामिल हैं. इधर, चुनाव आयोग के निर्देश पर झारखंड में 64 पुलिस पदाधिकारियों का…
Author: News Desk
Bokaro. बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है. मामले में पुलिस ने शक के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मामला तब प्रकाश में आया जब युवती शनिवार की शाम किसी तरह दरिंदों के चंगुल से भागकर घर पहुंची. उसने पति व अन्य परिजनों को आपबीती सुनाई. महिला ने बताया कि 15 अगस्त को तीन युवकों ने अपहरण कर लिया और उसके साथ लगातार दो दिनों तक दरिंदगी की. किसी तरह दरिंदों के चंगुल से छूट कर घर लौटी महिला ने पति को…
Hazaribagh. दारू थाना क्षेत्र के कोय गांव के अवध कुमार राणा की पत्नी सुमन शर्मा दो दिन पूर्व रहस्यमय तरीके से लापता हो गयी थी, जिसका शव उसके अपने घर के कुएं से बरामद हुआ. मृतका के पति ने इसको लेकर दारू थाना में आवेदन भी दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि मैं अपने दो बच्चों को स्कूल पहुंचाने गया था. वापस जब घर आया, तो मेरी पत्नी घर पर नहीं थी. मैंने गांव, आसपास, परिवार-रिश्तेदार में काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इसके दो दिन बाद अपने ही घर के कुएं से उसका शव बरामद हुआ.…
Ranchi. भाजपा में जाने की खबरों पर झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय बबलू ने कहा कि चंपाई सोरेन के लिए यह आत्मघाती कदम होगा. उन्होंने स्पष्ट तो नहीं किया कि कहां जायेंगे, पर सोशल मीडिया पर उन्होंने संकेत दे दिया है. ये उनका व्यक्तिगत निर्णय है. इससे पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि इससे पहले भी कई लोग झामुमो छोड़ कर गये थे और बाद में पश्चाताप करते हुए वापस आ गये. झामुमो आज भी है और कल भी रहेगा. गुरु जी की पार्टी है, इसलिए सारे लोग आज भी झामुमो के साथ हैं. इसका क्या लाभ होगा या…
Jamshedpur. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ भाजपा में शामिल होने को लेकर अटकलों का कोल्हान के झामुमो विधायकों ने खंडन किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखी है. साथ ही कहा कि वे झामुमो में हैं और रहेंगे. विरोधियों की ओर से अफवाह उड़ायी जा रही है. इस पर ध्यान नहीं दें. बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने कहा कि विरोधियों द्वारा उड़ायी गयी अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. हम झामुमो के सिपाही थे, हैं और रहेंगे. पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है, मैं हमेशा उसका ऋणी और अभारी रहूंगा. इधर खरसावां विधायक दशरथ गागराई…
Jamshedpur. दिल्ली एयरपोर्ट से दोपहर में उतरने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन वहां से सीधे गुरुग्राम चले गये. गुरुग्राम में उनकी बेटी रहती है. देर शाम तक वह गुरुग्राम में ही थे. उनके लिए झारखंड भवन में दो रूम बुक किये गये थे, लेकिन फिर शाम के समय होटल ताज में उनके लिए दो रूम बुक किये गये हैं. अगले दो दिनों के लिए रूम बुक हुए हैं. हालांकि समाचार लिखने तक चंपाई सोरेन गुरुग्राम में ही थे. पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में परिजन व ग्रामीण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं चंपाई सोरेन के दिल्ली पहुंचने की खबर के…
Jamshedpur. जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र की कैरेज कॉलोनी में रविवार को विधायक मंगल कालिंदी का स्थानीय लोगों ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया. फूलमाला पहनाकर क्षेत्र में विकास कार्य के लिए सराहना की. स्थानीय लोगों ने कहा कि विधायक मंगल कालिंदी ने कैरेज कॉलोनी में कई विकास कार्य किये हैं. आज क्षेत्र में हर गली-मुहल्ले में बेहतर सड़कें व अन्य कई काम किये गये हैं. स्वागत से अभिभूत विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे, इसी उद्देश्य से लोगों की सेवा में लगा हूं. विधायक ने और कहा कि हेमंत सोरेन सरकार का एक ही एजेंडा विकास,…
Ranchi. पूर्व सीएम चंपई सोरेन के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पाकुड़ में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ किया. महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए डीबीटी के जरिए ट्रांसफर कर सीएम ने योजना का शुभारंभ किया. भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 2019 से ही जबसे हमारी सरकार बनी है, तभी से इनके षड्यंत्र चल रहे हैं, लेकिन हमारी इंडी गठबंधन की सरकार लगातार चल रही है. इस चुनाव में हमलोग इस राज्य से भाजपा का सफाया कर देंगे. भाजपा पर हमला करते हुए…
Jamshedpur. भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच सीएम चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया ‘X’ पर अपना दर्द बयां किया है. उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक बुलाने का अधिकार मुख्यमंत्री का होता है, लेकिन उन्हें बैठक का एजेंडा तक नहीं बताया गया था. बैठक के दौरान उनसे इस्तीफा मांगा गया. उन्होंने तुरंत इस्तीफा दे दिया, लेकिन आत्म-सम्मान पर लगी चोट से भावुक था. क्या लोकतंत्र में इस से अपमानजनक कुछ हो सकता है कि एक मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को कोई अन्य व्यक्ति रद्द करवा दे? अपमान का यह कड़वा घूंट उन्होंने पीया. आत्म-सम्मान पर लगी चोट को…
Ranchi. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि चंपाई सोरन बीजेपी शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा चंपाई सोरेन ने मीडिया में कहा है कि वह दिल्ली निजी काम से आए हैं. उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से अफावाहें फैलीयी जा रही है. केशव महतो ने कहा कि चंपाई सोरेन के नाराज होने का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि हेमंत सोरेन के सीएम बनने के बाद चंपाई सोरेन को भी मंत्री मंडल में शामिल किया गया है. झारखंड सरकार में वह जल संसाधन मंत्री हैं. बीजेपी को अफवाह…
