Jamshedpur. जमशेदपुर मिथिला समाज की ओर से रविवार को गोपाल मैदान बिष्टुपुर में 21 लाख पार्थिव महादेव पूजन का आयोजन किया गया. पूजा पंडाल में ही मिथिला समाज की महिलाओं ने सुबह आठ बजे पार्थिव महादेव बनाना शुरू किया. संध्या पांच बजे तक महादेव बनता रहा. इसके अतिरिक्त घर-घर से भी महादेव बनकर पूजा पंडाल आता रहा. सुबह दस बजे से पूजा शुरू हुई, जो संध्या सात बजे के बाद तक चलती रही. 21 विद्वान पंडित 51 यजमानों को पूजन करा रहे थे. इस प्रकार दिनभर शिव के मंत्रोच्चार से मैदान गुंजायमान रहा. पूजा पूर्ण होने के साथ भजन संध्या…
Author: News Desk
Chakardharpur. आनंदपुर के खटंगबेड़ा में ट्रैक्टर पलटने से चालक कमलेश्वर सिंह की मौत हो गयी. ट्रैक्टर हारता गांव के अर्जुन सिंह का है. जानकारी के अनुसार, कमलेश्वर रविवार को आनंदपुर से ट्रैक्टर का इंजन लेकर हारता जा रहा था. रोबकेरा चढ़ाई के नजदीक खटंगबेड़ा में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया. ट्रैक्टर पलटने से चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया. काफी समय बाद ट्रैक्टर को जेसीबी की सहायता से उठाया गया और चालक को मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां जांच बाद चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया.
Jamshedpur. उत्तर पूर्वी बागबेड़ा पंचायत के उप मुखिया सुरेश निषाद के नेतृत्व में बागबेड़ा वायरलेस मैदान से पानी नहीं तो, वोट नहीं पदयात्रा निकाली गयी. पदयात्रा वायरलेस मैदान से शुरु होकर डीबी रोड, बजरंग टेकरी, आनंदनगर व गांधीनगर का भ्रमण कर गांधीनगर शाखा मैदान में जनसभा में तब्दील हो गयी. जनसभा में पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने कहा कि पिछले नौ वर्षों से पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का काम कछुए की चाल से हो रहा है. 237 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी योजना से जलापूर्ति शुरू करने का दर्जनों बार समय सीमा फेल हो…
Galudih.गालूडीह थाना क्षेत्र के पाटमहुलिया गांव में रविवार सुबह एक अजीबो-गरीब घटना घटी. रसगुल्ला ने एक युवक की जान ले ली. यह सुनकर हर कोई हैरत में हैं. दरअसल, पाटमहुलिया निवासी संजीत सिंह के एकलौते पुत्र अमित सिंह (15) का रस गुल्ला खाना काल बन गया. परिजनों से अनुसार वह लेटकर मोबाइल देख रहा था और लेटे-लेटे ही रसगुल्ला खा लिया. इससे रसगुल्ला गले में अटक गया और उसकी सांस बंद हो गयी. हालांकि, युवक दौड़ते हुए घर से बाहर निकाला. उसकी हालत देख कर घर के बाहर बैठे उसके चाचा दौड़े और उसके मुंह में हाथ डालकर आधा रस…
Chandil. ईचागढ़ के चोगाटांड़ में शनिवार रात गर्भवती हथिनी की मौत हो गयी. मृत हथिनी को देखकर लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है. शव के पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सक की टीम पहुंची है. पोस्टमार्टम के बाद बच्चे को निकाला गया, जिसकी मौत हो चुकी थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पायेगा. ग्रामीणों का कहना है कि खेत में लगे धान की फसल में कीटनाशक दवा देने के कारण धान के पौधे को खाने से हाथी की मौत हुई होगी. मालूम हो…
Jamshedpur. मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा की बहनों द्वारा सोनारी आर्मी कैंप में जाकर सामूहिक रूप से रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया. भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए करीब 80 भाइयों को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा. भाइयों को मिठाई खिलाकर बहनों ने उनकी लंबी उम्र की कामना की. इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रानी अग्रवाल, सचिन मीना अग्रवाल प्रभा पाड़िया, मंजू मुसद्दी सीमा अग्रवाल, कंचन खिरवाल, सुशीला खीरवाल, ललित सरायवाला व अन्य शामिल रहीं.
Jamshedpur.कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज में एक महिला चिकित्सक के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या के विरोध में जूनियर चिकित्सकों का हड़ताल जारी है. सोमवार को भी जूनियर डाक्टर्स एसोसिएशन (जेडीए) के बैनर तले महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कालेज अस्पताल में हड़ताल की घोषणा की गई है. हालांकि, अधीक्षक डा. रवींद्र कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त व एसडीओ को पत्र लिखा है. एमजीएम अस्पताल में बीते तीन दिनों से ओपीडी सेवा प्रभावित है. रोजाना एक हजार से अधिक मरीज इलाज कराने आते हैं. बीते तीन दिनों से ओपीडी बंद रहने से मरीजों की…
Jamshedpur. बिष्टुपुर मेन रोड स्थित मारुति सुजुकी एरिना शोरूम में हुये फायरिंग मामले में शोरूम के मैनेजर गोविंदपुर यशोदानगर निवासी अमित कुमार सिंह ने बिष्टुपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. शोरूम के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगा है, जबकि बाहर नहीं लगा है. इस कारण बदमाश की तस्वीर पुलिस को नहीं मिल पायी. शोरूम प्रबंधन के अनुसार कुछ दिन पूर्व ही शोरूम का सौंदर्यीकरण किया गया है. जिस कारण शोरूम के बाहर सीसीटीवी कैमरा नहीं लग सका है. मालूम…
Adityapur. ब्रह्मकुमारी आश्रम आदित्यपुर में सप्ताह भर तक रक्षाबंधन महोत्सव मनाया जाएगा. यह जानकारी आश्रम की सुधा बहन ने प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि ब्रह्मकुमारी आश्रम की ओर से रक्षा बंधन महोत्सव विभिन्न संस्थाओं में जाकर मनाया जाएगा. रविवार को आश्रम में सभी बहनों ने आश्रम के भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर इसकी शुरुआत कर दी है. 19 अगस्त को सीआरपीएफ कैम्प, आदित्यपुर और आरआईटी थाना कैम्पस में, 20 अगस्त को सहारा गार्डेन सिटी कैम्पस, 21 को गोपाल मैदान, 22 को बाबा आश्रम, 23 को शर्मा बस्ती और एफटीआई कैम्पस में रक्षा बंधन महोत्सव मनाया जाएगा. इस अभियान में…
Adityapur. रेलवे की ओर से गुमटी बस्ती के लोगों को बस्ती खाली करने का नोटिस थमा दिया गया है. इसके बाद लोग गोलबंद हो गए हैं. रविवार को मानस मन्दिर प्रांगण में बैठक कर कहा कि यह जमीन अनाबाद झारखंड सरकार की है, इसपर रेलवे की दावेदारी गलत है. बस्ती वासियों का कहना है कि लगभग 55/60 वर्षों से बसे गुमटी बस्ती के 60 लोगों को रेलवे द्वारा नोटिस दिया है. रेलवे जबरन अतिक्रमण कर टाटा कंपनी का निजी फायदा देने के लिये गरीब लोगों के घरों को तोड़ने का प्रयास कर रही है. जिसका हमलोग पुरजोर विरोध करते हैं.
