Author: News Desk

Chaibasa.नक्सल प्रभावित क्षेत्र टोंटो के पालीसाई गांव स्थित सीआरपीएफ कैंप में सोमवार को रक्षाबंधन त्योहार मनाया गया. टोंटो माॅडल स्कूल व टोंटो ग्राम के बच्चों ने कैंप में उपस्थित सभी जवानों की कलाई पर राखियां बांधीं. इसके बाद जवानों ने उनकी सुरक्षा का वचन दिया. इस दौरान कंपनी कमांडर अजीत कुमार ने बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. साथ ही मिष्ठान और जलपान भी कराया. स्कूली बच्चों के बीच बैग और खेल सामग्रियों का वितरण भी किया. इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक व ग्रामीण भी उपस्थित थे.

Read More

Chakardharpur. सोनुआ के रुवादिरी में अपराधियों ने घर में घुसकर पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना रविवार शाम की है. सूचना मिलने पर सोमवार की शाम पुलिस ने शवों को बरामद किया. मृतकों की पहचान मुगुडू चाम्पिया व उसकी पत्नी मारिया चाम्पिया के रूप में हुई. ग्रामीणों के अनुसार, जमीन विवाद में हत्या की आशंका है. पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, मुगुडू चाम्पिया व पत्नी मारिया चाम्पिया रविवार की शाम घर में मांस पकाने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान अज्ञात अपराधी घर में पहुंचे. घर में मांस काट रहे हथियार…

Read More

Jamshedpur. भाजपा में जाने की अटकलों के बीच स्वास्थ्य व खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर बड़ा हमला बोला है. बन्ना गुप्ता ने चंपाई पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड का इतिहास जब भी लिखा जायेगा, चंपाई सोरेन का नाम विभीषण के रूप में दर्ज होगा. जिस पार्टी ने उनको सब कुछ दिया उसको ठुकरा रहे हैं. मान-सम्मान को गिरवी रख कर सरकार को तोड़ने का काम कर रहे हैं. अब समय रहते जब चीजें सामने आ गयी, तो सोशल मीडिया में पोस्ट कर रहे हैं. हकीकत है कि वे अपनी करनी पर पछता…

Read More

Jamshedpur. आज रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने जुगसलाई  विधानसभा क्षेत्र के बिड़रा गांव की दीदी तिलोत्तमा कालिन्दी, पटमदा पाइचाडीह की किरण देवी, परसुडीह भाटा बस्ति निवासी शांति लोहार, हलुदबनी पंचायत समिति सदस्य स्वप्ना बेरा, गोविंदपुर की मीना देवी, गोविंदपुर की ममता गोप के आवास पर जाकर अपनी कलाई पर राखी बंधवाई और रक्षाबंधन की खुशियों को साझा किया और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी. बहनों ने विधायक की कलाई पर राखी बांधी और तिलक चंदन लगाकर मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इस मौके पर विधायक ने कहा कि एक-दूसरे की रक्षा और…

Read More

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को कहा कि चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं को लेकर उनके साथ अभी कोई बातचीत नहीं हुई है. मरांडी ने कहा कि चंपाई एक मंझे हुए नेता हैं और वह अपनी आगे की राह के बारे में निर्णय खुद लेंगे. भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच चंपाई रविवार दोपहर दिल्ली पहुंचे‍ थे. बाद में उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने ‘अत्यधिक अपमान’ झेला, जिसके बाद वह वैकल्पिक राह तलाशने के लिए मजबूर हो गए.…

Read More

Galudih.गालूडीह थाना क्षेत्र के पुतड़ू टोल प्लाजा में काफी दिनों से अव्यवस्था का आलम है. यहां तकनीकी खराबी के कारण मशीन काम नहीं करता. इससे अक्सर टोल प्लाजा में जाम लग जाता है. एक वाहन पार होने में काफी समय लग जा रहा है. रविवार दोपहर में भी टोल में कुछ ऐसा ही हो रहा था. इससे दोनों तरफ के वाहनों की लंबी कतार लग गयी. काफी समय बाद एक वाहन पार हो रहा था. इससे वाहन चालक परेशान रहे. कई चालकों ने टोल में हंगामा भी किया. चालकों ने बताया कि आये दिन यहां ऐसा ही होता है. अन्य…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना को राज्य भर में अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है. योजना शुरू होने के केवल 15 दिनों में राज्य सरकार को 43,030145 आवेदन मिले हैं. इनमें से 39,98,572 आवेदनों को प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस उपलब्धि के लिए सरकार के कर्मचारियों व सीएससी कर्मियों का आभार प्रकट किया है. कहा है कि योजना झारखंड की महिलाओं के सशक्तीकरण और आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि बहनों के खातों में सम्मान राशि का भुगतान शुरू कर दिया गया है. अगले 12 दिनों में प्रमंडलवार सभी बहनों के…

Read More

New Delhi. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली में ‘नॉदर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (एनसीएल) में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामले में अपने ही पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गए लोगों में एनसीएल के दो अधिकारी भी शामिल हैं. एनसीएल, कोयला मंत्रालय के अधीन एक ‘मिनी रत्न’ कंपनी है। संघीय जांच एजेंसी ने इस मामले के संबंध में 17 अगस्त को उत्तर प्रदेश के नोएडा के अलावा सिंगरौली और जबलपुर में तलाशी ली थी. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मिनी रत्न कंपनी के विभिन्न अधिकारियों के परिसर की तलाशी ली गई, जिनमें…

Read More

Kolkata. राज्य में आलू की कीमत फिर से बढ़ने की आशंका जतायी गयी है. शनिवार से आलू व्यवसायियों ने कई जगह हड़ताल शुरू की है. अब बेमियादी हड़ताल की घोषणा की गयी है. प्रगतिशील आलू व्यवसायी समिति ने रविवार को बताया कि सोमवार से लगातार हड़ताल की घोषणा की गयी है. संगठन के नेता उत्तम पाल ने इसकी जानकारी दी. इसके पहले भी दूसरे राज्यों में आलू भेजने को लेकर संगठन की ओर से हड़ताल की गयी थी. बाद में मंत्री बेचाराम मान्ना के साथ बैठक के बाद हड़ताल टल गयी थी. पाल ने बताया कि मंत्री के साथ 24…

Read More

Kolkata. सीआईआई (कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज) ने यहां एक एक्जिम कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है. यह 20 अगस्त को यहां होगा. इसका शीर्षक है ‘नेविगेटिंग ग्लोबल ट्रेड फ्रंटियर्स’. सीआईआई से मिली जानकारी के मुताबिक, इस आयोजन में अन्य हितधारकों के अतिरिक्त केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्री तथा वरीय अधिकारी वगैरह भी शामिल होंगे. सीआईआई की तरफ से यह भी बताया गया है कि कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पोर्ट्स, शिप्पिंग तथा वाटरवेज मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर भी उपस्थित होकर निर्यात और व्यापार के विभिन्न आयामों पर अपने विचार साझा करेंगे. बताया गया है…

Read More