Author: News Desk

Patna. बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को बताया कि वह राज्यसभा उपचुनाव के लिए इस सप्ताह के अंत में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख कुशवाहा ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर कहा, राज्यसभा की सदस्यता के लिए मेरा नामांकन अब 20 अगस्त को नहीं, बल्कि 21 अगस्त को होगा. बिहार में राज्यसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं. उच्च सदन की ये सीट विवेक ठाकुर (भाजपा) और मीसा भारती (राजद) के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई हैं.…

Read More

Adityapur. भाजपा ने विधानसभा चुनाव के पूर्व आदित्यपुर में कैम्प कार्यालय खोला है, जिसका उद्घाटन सोमवार को हुआ. कार्यालय का उद्घाटन नगर निगम के निवर्तमान मेयर बिनोद श्रीवास्तव, पूर्व विधायक अरविंद सिंह एवं जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने संयुक्त रूप से किया. कार्यालय उद्घाटन के मौके पर ज़िला अध्यक्ष कहा कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र से भाजपा को हमेशा ऐतिहासिक बढ़त मिलती आयी है. यहां के कार्यकर्ताओं को हमेशा किसी भी कार्य के लिए सरायकेला जाना पड़ता था, अब आदित्यपुर में कैम्प कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान यहीं से किया जाएगा. हफ़्ते में तीन दिन इस कार्यालय…

Read More

Ranchi : भाजपा ने मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को विभीषण कहने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि बन्ना गुप्ता अगर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को विभीषण बता रहे हैं तो यह स्पष्ट हो गया कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल रावण राज के समान है. जाने अंजाने बन्ना गुप्ता ने सच्चाई बताते हुए वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार की तुलना रावण राज से कर दी है. चाटुकारिता में बन्ना गुप्ता शब्दों की मर्यादा को भूल गए और कोल्हान के एक जमीन से जुड़े कद्दावर आदिवासी नेता का अपमान कर रहे हैं. प्रतुल…

Read More

Jamshedpur. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ अजय कुमार ने कहा कि भाजपा हमेशा तोड़फोड़ की राजनीति करती है. यही उनका चरित्र है. महाराष्ट्र में भी उन्होंने तोड़फोड़ कर सरकार बनायी. इसे महाराष्ट्र की जनता ने लोकसभा चुनाव में नकार दिया. झारखंड में आदिवासी एवं मूलवासी ने भाजपा को लोकसभा चुनाव में नकार दिया, जिसके कारण भाजपा को आदिवासी बहुल पांच सीटों पर करारी हार मिली. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने कांग्रेस से गीता कोड़ा और झामुमो से…

Read More

Jamshedpur. हिंद क्लब न्यू रानीकुदर दुर्गा पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा हेतु पंडाल का निर्माण के लिए सोमवार को खूंटी पूजा का आय़ोजन किया गया. खुंटी पूजा पुरोहित उज्जवल मुखर्जी ने संपन्न करायी. पूजा में क्लब के सचिव बर्मा प्रसाद ने यजमान की भूमिका निभाई. खूंटी पूजा की पूजा में क्लब के अध्यक्ष नंदजी प्रसाद के अलावा राजकुमार रजक, राजू सिंह, राजेश कुमार, आशीष राव, रमाकांत सिंह, ज्योति दुबे, प्रेम राव, शंकर दुबे, जितेंद्र प्रसाद, सनी प्रसाद, राहुल रजक समेत अन्य मौजूद थे.

Read More

Ranchi. रक्षाबंधन पर सीएम हेमंत सोरेन को उनकी बड़ी बहन अंजलि सोरेन ने सोमवार को रक्षा सूत्र बांधा. साथ ही, उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की. इस दौरान सीएम की चचेरी बहन आशा सोरेन, संचला हेम्ब्रम व रेखा सोरेन ने भी मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं की. मुख्यमंत्री ने अपनी सभी बहनों को स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी. मौके पर सभी बहनों ने विधायक बसंत सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा. सीएम ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रक्षाबंधन के अवसर पर लोगों…

Read More

Jamshedpur. रक्षाबंधन पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने एग्रिको स्थित आवास पर अपनी बहन प्रेमवती, बेदु बाई व महारीन बाई से राखी बंधवाई. इस दौरान बहनों ने उनके माथे पर तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी और मुंह मीठा कर उनके उत्तम स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की. रघुबर दास ने बहनों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके आवास पर साकची, गोलमुरी, भालूबासा एवं मानगो क्षेत्र की बहनों ने पूर्व सीएम रघुबर दास की कलाई पर राखी बांधी. इस दौरान उन्होंने सभी बहनों को उपहार भी भेंट किया. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन…

Read More

Chakardharpur. पश्चिम सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड में तीन दिनों हो रही बारिश के कारण बंदगांव प्रखंड के हिरणी फॉल भी उफन पर है. लगातार बारिश होने से पहाड़ी नदियां भर गयी हैं. हिरणी फॉल के झरना से चार मीटर ऊपर से पानी बह रहा है. वहीं सुरक्षा की दृष्टि से किसी को भी हिरणी फॉल के झरने की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है. हिरणी फॉल के पास तैनात सुरक्षा कर्मी लगातार उसपर नजर बनाये हुए हैं. मालूम हो कि शुक्रवार की सुबह से क्षेत्र में तेज बारिश हो रही है. हिरणी फॉल के झरने का पानी सीधे…

Read More

Ghatsila: डुमरिया प्रखंड के वन रक्षा समिति पलाशबनी के सदस्यों ने पेड़ों के साथ रक्षा बंधन मनाया. इस अवसर रांगापहाड़ जंगल जाकर पेड़ों में राखी बांधते हुए रह वन रक्षा की शपथ ली. यह परंपरा यहां सालों से चलती आ रही है. बारिश के बावजूद इस बार भी यह परंपरा निभाई गयी. प्रमुख गंगामनी हांसदा में बताया कि वन रक्षा समिति पलाशबनी की ओर से लंबे समय से हम लोग रक्षा बंधन के दिन पेड़ों में राखी बांधते है. यह एक संदेश हैं जंगल की सुरक्षा की. क्योंकि जंगल की रक्षा सामूहिक रुप से ग्रामीणों को करनी होगी. मौके पर…

Read More

Chakardharpur. बंदगांव -कराईकेला पंचायत के बरडीह गांव के समीप संजय नदी में बन रहे पुल का डायवर्सन भारी बारिश से बह गया.इससे पांच गांव के लोग प्रखंड मुख्यालय से कट गये. डायवर्सन बह जाने से पांच पंचायत के सैकड़ो लोगों को एवं स्कूली बच्चों को आवागमन के लिए काफी दिक्कतें हो रही है. डायवर्सन बहने से पांच पंचायत के 25 हजार ग्रामीण परेशान है. कराईकेला, बरड़ीह, कोचासाई, रोलाड़ीह, डुबसुरी, राज विजयपुर, सानगीसाई, डेंगसरगी, बेंगटागर, पुटसाई, नंदपुर, खैरूड़ीह, रायबेड़ा, तिलोपोदा, जोमरो, बष्टमपोदा, तेंदा, जोनुवा, बरकुंडी, घाघरा, बोंगाजोंगा, रांजडाकोचा, ओटार, सिकीदीकी, डांगिलसाई, ओटार टांड, कोचासाई, खौरुड़ीह आदि गांव के ग्रामीणों को स्वास्थ्य,…

Read More