PRAYAGRAJ. रेल दुर्घटनाओं से निजात पाने के लिए रेलवे प्रत्येक लोकोमोटिव (ट्रेन के इंजन) के ऊपर और महत्वपूर्ण यार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगा रहा है जो ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)’ प्रौद्योगिकी से युक्त होंगे. प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर संवाददाताओं से बातचीत में रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी जया वर्मा सिन्हा ने रेल दुर्घटनाओं को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा, हम हर एक ‘लोकोमोटिव’ के ऊपर और सभी महत्वपूर्ण यार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगा रहे हैं जो ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)’ से जुड़े होंगे. उन्होंने कहा, इन कैमरों से यह सूचना मिल सकेगी कि कहीं असामान्य स्थिति तो…
Author: News Desk
यूक्रेन संकट खत्म करने के लिए हर संभव सहायता देने को इच्छुक: भारत ने मोदी की कीव यात्रा से पहले कहा New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस सप्ताह कीव की करीब सात घंटे की यात्रा करने से पहले, भारत ने सोमवार को कहा कि वह रूस-यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने को इच्छुक है. विदेश मंत्रालय ने मोदी की 23 अगस्त की यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि यह एक ‘महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक’ यात्रा होगी, जो 30 साल पहले दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से किसी…
Jamshedpur. टाटा स्टील में युवा इंजीनियरों की बहाली निकाली गयी है. यह बहाली एसप्यारिंग (आकांक्षी) इंजीनियर नामक प्रोग्राम के तहत यह निकाली गयी है. आवेदन के लिए आवेदक पास झारखंड या ओडिशा का डोमेसाइल होना चाहिए. 4 सितंबर 2024 तक आवेदन जमा किया जा सकता है. इसमें महिलाओं के लिए अलग से आवेदन आमंत्रित किये गये है. आवेदकों को एक साल के लिए इंजीनियर ट्रेनीज के लिए चयन किया जायेगा. ट्रेनिंग के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वालों का चयन आइएस 6 स्तर के असिस्टेंट मैनेजर के पद के लिए किया जायेगा. आवेदक को बीइ, बीटेक, बीएससी इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रुमेंटेशन,…
Jamshedpur. टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन के एक्जीक्यूटिव इंचार्ज (पहले एमडी थे) रामदास नारायण मूर्ति एक दिसंबर को सेवानिवृत हो रहे है. सेवानिवृति के बाद उनकी जगह टाटा स्टील व निप्पन स्टील की संयुक्त कंपनी जेसीएपीसीपीएल के एमडी उज्जवल चक्रवर्ती को टिनप्लेट का नया एक्जीक्यूटिव इंचार्ज (इआइसी) बना दिया गया है. 19 अगस्त से उनका पदस्थापन कर दिया गया है. एक दिसंबर से वे इस पद पर आसीन होंगे, तब तक वे पूरे कामकाज को समझने की कोशिश करेंगे. इसी तरह तार कंपनी (आइएसडब्ल्यूपी) के एमडी अभिजीत अविनाश नानोती को वापस टाटा स्टील में लाया गया है. अभिजीत अविनाश नानोती…
Chakradharpur. गोपीनाथपुर गांव में बिजली के करंट से शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रखंड संसाधन सेवी की मौत हो गयी. बताया जाता है कि सोमवार की शाम लगभग चार बजे संजय कुमार महतो नदी से नहा कर लौटा था. इस दौरान वह भीगा गमछा पहने हुए था. घर की छत पर एक बिजली का तार गिरा था. जैसे ही उसने तार को उठाकर किनारे रखना चाहा, वैसे ही तार में करंट आ गयी और उन्हें जोर का झटका लगा. संजय छत से नीचे गिर कर बेहोश हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इलाज के लिए संजय कुमार महतो को…
Giridih. माओवादी जोनल कमेटी के मेंबर और 10 लाख के इनामी नक्सली 70 वर्षीय रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा ने रविवार देर रात गिरिडीह पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. वह मूल रूप से गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पीपराडीह का रहनेवाला है. बताया जाता है कि रामदयाल कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और मधुबन के तराई वाले इलाके में छिपकर अपना इलाज करा रहा था. उसके पुत्र बैजनाथ महतो ने उसे समर्पण के लिए प्रेरित किया. बेटे ने ही गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा का संदेश उसके पास पहुंचाया, जिसके बाद वह आत्मसमर्पण के…
Giridih. बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड औरा मोड़ पर सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के पांच सदस्यों को कंटेनर ने कुचल दिया. हादसे में 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी. वहीं, एक महिला व तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सोमवार सुबह दस बजे की है. इस घटना में ग्राम दामा निवासी बुधनी देवी (55) पति ईश्वर पंडित की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, मृतका की बेटी चमेली देवी (25) व तीन बच्चे स्वीटी कुमारी, (10), कृष्णा पंडित (8) और अंकित कुमार (10) गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे…
Devghar: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या मामले का विरोध पूरे देश में लगातार जारी है. इसी क्रम में सोमवार को देवघर एम्स के मेडिकल छात्रों व रेजिडेंट डॉक्टरों ने रक्षाबंधन पर राखी की जगह एक-दूसरे को काली पट्टी बांध कर विरोध जताया. डॉक्टरों ने घटना के 10 बीत जाने के बाद भी दोषी व्यक्तियों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई में विलंब पर रोष व्यक्त किया. घटना का विरोध कर रहे संस्थान के रेजिडेंट डॉक्टर आलोक कुमार ने कहा कि आज डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं…
Devghar.रक्षा बंधन के साथ पूर्णिमा तिथि के अवसर पर मासव्यापी श्रावणी मेला का सोमवार को विधिवत समापन हो गया. दोपहर के समय अरघा को हटा लिया गया. इसके बाद पहले की तरह बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा प्रारंभ कर दी गयी. बाबा की स्पर्श पूजा करने के लिए भक्तों के प्रवाह में तेजी देखी गयी. सोमवारी को पट बंद होने तक कुल 70110 कांवरियों ने अरघा तथा स्पर्श पूजा के माध्यम से जलार्पण किया. डीसी तथा अन्य अधिकारियों ने बाबा भोले नाथ की षोडशोपचार विधि से पूजा कर मेला बेहतर तरीके से संपन्न होने के लिए बाबा काे नमन कर…
Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे की चार जोड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रद्द रहेंगी. चक्रधरपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने ट्रेनों के रद्द होने की सूचना दी है. इसके मुताबिक 22169 कमलापति-संतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 28 अगस्त, 4 व 11 सितंबर को, 22170 संतरागाछी-कमलापति साप्ताहिक ट्रेन 29 अगस्त, 5 व 12 सितंबर को, 18009 संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 अगस्त व 6 सितंबर को, 18010 अजमेर-संतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस 1 व 8 सितंबर को, 22830 शालीमार-भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 31 अगस्त व 7 सितंबर को, 22829 भूज-शालीमार एक्सप्रेस 3 व 10 सितंबर को, 20971 उदयपुर-शालीमार साप्ताहिक ट्रेन 24 व 31…
