Ranchi. रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ उसके घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़िता के आवेदन के आधार पर चान्हो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी चान्हो के चटवल निवासी मीमशाद अंसारी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. बताया जाता है कि सोमवार रात पीड़िता की मां घर से बाहर गयी हुई थी. लड़की मां के आने के इंतजार में घर का दरवाजा बिना बंद किये ही सो रही थी. इसी बीच घर…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए निबंधित महिलाओं के पास राशि हस्तांतरण से संबंधित फर्जी कॉल आ रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे गंभीरता से लिया है. उन्होंने राज्य की महिलाओं से अपील करते हुए कहा है कि मंईयां सम्मान योजना के संदर्भ में सूचना मिल रही है कि कई लाभुकों के मोबाइल नंबर पर योजना को लेकर कॉल आ रहे हैं, जो पूरी तरह से फर्जी है. इसलिए योजना के तहत निबंधित बहन-बेटियों से आग्रह है कि योजना के संदर्भ में या राशि हस्तांतरण से संबंधित कॉल आने पर ओटीपी या अपने बैंक खाते से संबंधित…
Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से लगभग 10 लाख रुपये धनराशि से शुरू होने वाली तीन योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं में बिरसानगर स्थित सरस्वती शिशु विद्यालय मंदिर परिसर में साइकिल स्टैंड, पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन, बिरसानगर, जोन नंंबर 1 बी में बापी सेन गुप्ता के घर से सोनू तंतुबाई के घर तक सड़क निर्माण तथा टेल्को मरियम्मा मंदिर में मंदिर के समीप पेवर्स ब्लॉक का अधिष्ठापन किया जाना शामिल है.
Jamshedpur. एससी-एसटी आरक्षण के मुद्दे पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने 21 अगस्त को ‘संपूर्ण भारत बंद’ का आह्वान किया है. इस बंद को झामुमो ने समर्थन दिया है. बंद सुबह 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक है. कहा गया है कि मेडिकल सेवाओं, पुलिस और फायर सेवाओं को छोड़ कर सब कुछ बंद रहेगा. स्कूल, कॉलेज भी बंद कराने की बात कही गयी है. विगत दिनों एससी, एसटी के आरक्षण में वर्गीकरण पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया निर्णय इस वर्ग के उत्थान एवं मजबूती के मार्ग में बाधक है. सामाजिक संगठनों द्वारा उक्त निर्णय के विरोध…
Jamshedpur. नामदा बस्ती श्री श्री दुर्गा पूजा समिति का चुनाव मंगलवार को कराया गया, जिसमें प्रदीप पाठक को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया. अन्य पदाधिकारियों में चंद्रप्रकाश सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, विजय सिंह महासचिव, रमन झा, राजेश कुमार एवं अनुराग मिश्रा को संयुक्त रुप से कोषाध्यक्ष, विनोद गुप्ता, अमन पाठक एवं राहुल गुप्ता को उप कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. समिति के मुख्य संरक्षक राज कुमार साहू होंगे. उप मुख्य संरक्षक विजय कुमार को बनाया गया. दुर्गा पूजा समिति के लाइसेंसी धनंजय सिंह हैं. चुनाव में नामदा बस्ती के स्थानीय लोग मौजूद रहे.
Chandil. सरायकेला-खरसावां जिले के तिरूलडीह थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेपका मामला प्रकाश में आया है. घटना 13 अगस्त की है. घटना के बाद डरी सहमी छात्रा ने परिजनों को 19 अगस्त को जानकारी दी. इसके बाद परिजन पीड़ित छात्रा के साथ तिरूलडीह थाना में मामला दर्ज कराया. तिरुलडीह थाना की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं. इस संबंध में तिरुलडीह थाना प्रभारी अलम चांद महतो ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के महज चार…
Jamshedpur. पूर्व सांसद सह कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार ने यूपीएससी में लेटरल एंट्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को सामाजिक न्याय की जीत बतायी. उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्ष के दूसरे नेताओं ने लेटरल एंट्री स्कीम का विरोध किया था. ये उसी विरोध का नतीजा है. अब सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा है. डॉ अजय ने कहा कि मोदी सरकार की यह योजना, आरक्षण छीनकर संविधान को बदलने का भाजपाई चक्रव्यूह है. बीजेपी द्वारा लेटरल एंट्री के माध्यम से एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के पद पर आरएसएस के लोगों को नियुक्त…
Ranchi. : चांडिल-मुरी रेखखंड को एक नयी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है. रेलवे ने रांची और बड़बिल के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की अनुमति देने के साथ ही समय सारिणी भी जारी कर दी है. झारखंड से राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा ने आठ अगस्त को राज्यसभा में रांची और बड़बिल के बीच नई ट्रेन चलाने की मांग की थी. इसपर रेल मंत्रालय ने अपनी सहमती दे दी है. अब पश्चिमी सिंहभूम जिले के लोगों को राजधानी रांची ट्रेन से सीधा सफर करने का लाभ मिलेगा. हालांकि, यह ट्रेन कब से चलेगी, इसकी तिथि की घोषणा नहीं की गई है.…
विमान पर पटना निवासी इंस्ट्रक्टर कैप्टन जीत सतारु व आदित्यपुर की ट्रेनी पायलट शुभ्रोदीप दत्ता है सवार Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के बाद से अलकेमिस्ट एविएशन का ट्रेनिंग विमान लापता है. उस ट्रेनिंग विमान पर इंस्ट्रक्टर और एक ट्रेनी पायलट सवार थे, जिसका कोई अता-पता नहीं चल पाया है. सुबह 11:30 बजे सेसना-2 विमान ने सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरी. उड़ान भरने के करीब 20 मिनट के बाद से उनका संपर्क सोनारी एयरपोर्ट के एयर ट्राफिक कंट्रोलर (एटीसी) से कट गया. इसके बाद लगातार एटीसी ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, मगर संपर्क नहीं हो…
New Delhi. टाटा समूह की कंपनी टाटा केमिकल्स ने निवेशकों को निजी नियोजन के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर 1,700 करोड़ रुपये जुटाए हैं. टाटा केमिकल्स ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि निदेशक मंडल की तरफ से गठित एक आंतरिक समिति ने 1,70,000 एनसीडी आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इनमें से प्रत्येक एनसीडी का मूल्य एक लाख रुपये है. कंपनी ने कहा कि तीन साल के लिए एनसीडी जारी कर कुल 1,700 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं. गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर को चिह्नित निवेशकों को निजी नियोजन के आधार पर जारी…
