आज एनडीआरएफ की मदद से होगी खोज, दोनों पायलटों का कोई अता-पता नहीं jamshedpur. सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लापता हुए अलकेमिस्ट एविएशन के ट्रेनिंग विमान का अब तक पता नहीं चल पाया है. जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि बुधवार को एनडीआरएफ की टीम आएगी, जिसे विमान की तलाश में लगाया जायेगा. पटना के इंस्ट्रक्टर कैप्टन जीत सतारु मंगलवार को विमान और आदित्यपुर के ट्रेनी पायलट शुभ्रोदीप दत्ता समेत लापता हो गये थे, जिनका कोई अता-पता नहीं चल पाया है. सुबह 11:30 बजे अलकेमिस्ट एविएशन के सेसना 2 विमान ने सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरी. इसके…
Author: News Desk
Jamshedpur. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि हम जवाबदेह राजनीति के लिए तैयार हैं. राज्य के युवाओं को हर साल पांच लाख नौकरी देने के साथ ही स्थानीय, नियोजन और विस्थापन नीति बनाने का वादा करनेवाली सरकार ने अपने वादों को भुला कर जनता को ठगा है. इनके भाषण और शासन में फर्क है. चुनाव के समय कई लोक-लुभावन वादा करनेवालों के करनी में अंतर को जनता देख रही है. राज्य का विकास नहीं, अपने परिवार का विकास ही इनकी प्राथमिकता रही है. श्री महतो मंगलवार को जुगसलाई में आयोजित विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह…
Jamshedpur. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल के नेतृत्व में सैकड़ों सिख समुदाय के लोगों ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से मंगलवार को उनके एग्रिको स्थित आवास पर मुलाकात कर अभिनंदन किया. श्री सिंह ने राज्यपाल का स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर, शॉल ओढ़ाकर व मिठाई खिलाकर किया. राज्यपाल रघुवर दास ने भी मंजीत सिंह गिल को बधाई दी एवं समाज में अच्छे काम करते रहने का सुझाव दिया. राज्यपाल से मिलनेवालों में गुरुद्वारा के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा, कदमा गुरुद्वारा के प्रधान बलदेव सिंह, बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान अवतार सिंह…
Kiriburu. सेल की बोलानी लौह अयस्क खदान प्रबंधन के खिलाफ विभिन्न मांगों को लेकर ठेका मजदूरों ने मंगलवार से आंदोलन शुरू कर दिया है. आंदोलन के पहले दिन सीजीएम के नहीं रहने पर सांकेतिक आंदोलन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक किया गया. जबकि 21 अगस्त से जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती तबतक अनिश्चितकालीन जारी रहेगा. इस संबंध में बोलानी ठेका मजदूर संघ के अध्यक्ष कमलापति यादव ने बताया की हमारी मुख्य मांगों में बोलानी खदान में होने वाले नौकरी में भेदभाव नहीं कर शत फीसदी स्थानीय बेरोजगार युवाओं और ठेका मजदूरों को शामिल किया जाये. खदान…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में हुई. जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू उपस्थित हुए. युवा आक्रोश रैली को लेकर पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. यहां भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन तियु उपस्थित थे. 23 अगस्त को रांची में युवा आक्रोश रैली है. संजय पांडेय ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम की प्रत्येक विधानसभा से दो-दो हजार युवा समर्थक आक्रोश रैली में सम्मिलित होंगे. भ्रष्टाचार में डूबी राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे. राज्यसभा सांसद आदित्य साहू…
Jamshedpur. किताडीह ग्वाला पट्टी के अनिकेत कुमार (12) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है. अनिकेत कुमार हरहरगुट्टु स्थित दीपक बाल भारती स्कूल में कक्षा छठी का छात्र था. अनिकेत के पिता अजीत कुमार ने बताया कि वह पेशे से टेंपो चालक हैं. सोमवार की रात को वह अपने माता-पिता और दादा से साइकिल खरीदने की जिद कर रहा था. शुरू में परिजनों ने साइकिल खरीदने से इनकार किया, पर बाद में दादा ने कहा कि दो दिन बाद उसकी साइकिल वह खरीद देंगे. उसकी मां ने भी कहा कि…
Chakulia. कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या पर चाकुलिया में विरोध मार्च निकाला गया. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा मंगलवार की देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया. रैली से पूर्व अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा 2 मिनट का मौन रखा गया. पुराना बाजार स्थित सत्संग भवन से निकल कर बिरसा चौक पहुंची फिर बिरसा चौक से होते हुए नया बाजार मुख्य सड़क होते हुए कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला पहुंचकर समापन हुआ. मौके पर अध्यक्ष मंजू अग्रवाल, सचिव पूजा अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, रीता लोधा, बिना अग्रवाल, मंजू…
Jamshedpur. परसुडीह के नामोटोला केनाल के पास सरकारी शराब दुकान का छप्पर काट कर शराब और कैश काउंटर से दो लाख रुपये चोरी कर ली गयी. घटना सोमवार देर रात की है. सूचना पर परसुडीह पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की. सोमवार की रात को दुकान को दस बजे बंद किया गया था. जब संचालक ने सुबह दुकान खोला तो देखा कि दुकान का छप्पर काटा हुआ है. साथ ही कैश काउंटर का दराज गायब है. इसके अलावे कई शराब की बोतल भी पेटी से गायब है. उसके बाद परसुडीह पुलिस को जानकारी दी गयी. दुकान संचालक को पुलिस…
Jamshedpur.सिमुलडांगा में मंगलवार की देर शाम ट्रक से एक कार टकरा गयी. दुर्घटना में कार सवार आदित्यपुर-2 के चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद पहुंची एमजीएम थाना की पुलिस ने घायलों को एमजीएम ले गयी, जहां डॉक्टर ने आदित्यपुर-2 रोड नंबर-10 निवासी आयुष्या कुमार को मृत घोषित कर दिया. मृतक के पिता बिनोद तिवारी आरएसएस धर्म जागरण के प्रांत प्रमुख हैं. घायलों में मोहित कुमार, सिद्धांत यादव और हरेकृष्णा कुमार शामिल है. बिनोद तिवारी ने बताया कि बेटा भोपाल एनआईटी से एमटेक की पढ़ाई कर रहा था. वह सेकेंड इयर का छात्र था. साथ में…
केएसएमएस शहर का पहला स्कूल बन गया है, जिसने अपने परिसर में बायो-गैस वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किया Jamshedpur. टाटा स्टील यूआइएसएल ने जमशेदपुर में उत्पन्न होने वाले पूरे खाद्य कचरे को मार्च 2026 तक बायो-गैस में बदलने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है. स्थायी कचरा प्रबंधन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा. टाटा स्टील यूआइएसएल के प्रबंध निदेशक रितु राज सिन्हा ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस ऐतिहासिक पहल की घोषणा की. इसमें शहर के कचरा प्रबंधन प्रणाली को बदलने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की बायो-गैस उत्पादन की क्षमता पर जोर दिया गया. उन्होंने कहा…
