Author: News Desk

Ranchi. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने चंपाई सोरेन प्रकरण को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि झामुमो नेता चंपाई सोरेन को लेकर जो बातें मुख्यमंत्री या उनके मंत्री कह रहे हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसा लगता है कि ये लोग हताश और निराश हैं. उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया, फिर हटाया गया. यह उनके दल का मामला है. लेकिन इनको लेकर जो बातें कहीं जा रही हैं, वह गैर जिम्मेदाराना है. चंपाई सोरेन हमारी राजनीतिक यात्रा के पुराने साथी हैं. वह जमीन की…

Read More

Ranchi. झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सीएम आवास के बाहर पत्रकारों के सवालों पर कहा कि चंपाई दा ने अपनी भावना व्यक्त की है. पार्टी ने अभी उनको लेकर कुछ नहीं सोचा है. जब पार्टी का स्टैंड आयेगा, तो बता दिया जायेगा. सोशल मीडिया पोस्ट पर श्री भट्टाचार्य ने कहा कि उनके पोस्ट में तो लिखा हुआ है कि पार्टी को कभी नुकसान नहीं पहुंचायेंगे. क्या मनाने के लिए पार्टी का दरवाजा खोलेंगे ? इस पर श्री भट्टाचार्य ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ताओं की पार्टी है. यहां न दरवाजा होता है और न खिड़की.

Read More

विधायक रामदास सोरेन, समीर मोहंती, मंगल कालिंदी और संजीव सरदार ने सीएम से मिलकर अपनी आस्था जतायी Ranchi. चंपाई सोरेन को लेकर बीते दो दिनों से चल रहा सियासी चर्चा पर फिलहाल विराम लगता दिख रहा है. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की नाराजगी को काफी हद तक दूर करने में जेएमएम सफल दिख रहा है. शायद यही वजह है कि उन अटकलों पर विराम लगा है, जिसमें ये कहा जा रहा था कि चंपाई सोरेन बीजेपी में शामिल होने वाले हैं. चंपाई सोरेन के दिल्ली जाने के बाद जिन विधायकों के पाला बदलने और भाजपा में जाने की अटकलें…

Read More

Jamshedpur. झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन दिल्ली से जमशेदपुर लौट आए हैं. चंपाई सोरेन आज शाम दिल्ली से लौटकर कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे. इसके बाद बहरागोड़ा के रास्ते जमशेदपुर लौटे. इस दौरान जब उनसे झामुमो के द्वारा किए गए अपमान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे जो कहना था मैंने कहा दिया है. चंपाई सोरेन ने दिल्ली में किसी भी बीजेपी नेता से मुलाकात की बात को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि मैं यहां अपने निजी काम से आया था. बहरागोड़ा में हुआ स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री सह मंत्री चंपाई सोरेन दिल्ली से लौटने…

Read More

Ranchi. झारखंड सरकार के गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सेवानिवृत सैनिकों को बहाल कर रही है. इसके लिए प्रदेश में 453 सेवानिवृत्त सैनिकों को बहाल किया जायेगा. इसमें 20 महिला सैनिक शामिल हैं. इसके लिए विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. घाघीडीह जेल में 53 पुरुष सेवानिवृत सैनिक और एक महिला सेवानिवृत सैनिक को बहाल किया जायेगा. जबकि चाईबासा जेल में नौ सेवानिवृत सैनिक बहाल होंगे. सरायकेला मंडल कारा में 24 पुरुष सेवानिवृत सैनिक और एक महिला सेवानिवृत सैनिक बहाल होंगे. घाटशिला उप कारा में आठ सेवानिवृत…

Read More

Ranchi. रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ उसके घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़िता के आवेदन के आधार पर चान्हो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी चान्हो के चटवल निवासी मीमशाद अंसारी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. बताया जाता है कि सोमवार रात पीड़िता की मां घर से बाहर गयी हुई थी. लड़की मां के आने के इंतजार में घर का दरवाजा बिना बंद किये ही सो रही थी. इसी बीच घर…

Read More

Ranchi. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए निबंधित महिलाओं के पास राशि हस्तांतरण से संबंधित फर्जी कॉल आ रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे गंभीरता से लिया है. उन्होंने राज्य की महिलाओं से अपील करते हुए कहा है कि मंईयां सम्मान योजना के संदर्भ में सूचना मिल रही है कि कई लाभुकों के मोबाइल नंबर पर योजना को लेकर कॉल आ रहे हैं, जो पूरी तरह से फर्जी है. इसलिए योजना के तहत निबंधित बहन-बेटियों से आग्रह है कि योजना के संदर्भ में या राशि हस्तांतरण से संबंधित कॉल आने पर ओटीपी या अपने बैंक खाते से संबंधित…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से लगभग 10 लाख रुपये धनराशि से शुरू होने वाली तीन योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं में बिरसानगर स्थित सरस्वती शिशु विद्यालय मंदिर परिसर में साइकिल स्टैंड, पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन, बिरसानगर, जोन नंंबर 1 बी में बापी सेन गुप्ता के घर से सोनू तंतुबाई के घर तक सड़क निर्माण तथा टेल्को मरियम्मा मंदिर में मंदिर के समीप पेवर्स ब्लॉक का अधिष्ठापन किया जाना शामिल है.

Read More

Jamshedpur. एससी-एसटी आरक्षण के मुद्दे पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने 21 अगस्त को ‘संपूर्ण भारत बंद’ का आह्वान किया है. इस बंद को झामुमो ने समर्थन दिया है. बंद सुबह 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक है. कहा गया है कि मेडिकल सेवाओं, पुलिस और फायर सेवाओं को छोड़ कर सब कुछ बंद रहेगा. स्कूल, कॉलेज भी बंद कराने की बात कही गयी है. विगत दिनों एससी, एसटी के आरक्षण में वर्गीकरण पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया निर्णय इस वर्ग के उत्थान एवं मजबूती के मार्ग में बाधक है. सामाजिक संगठनों द्वारा उक्त निर्णय के विरोध…

Read More

Jamshedpur. नामदा बस्ती श्री श्री दुर्गा पूजा समिति का चुनाव मंगलवार को कराया गया, जिसमें प्रदीप पाठक को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया. अन्य पदाधिकारियों में चंद्रप्रकाश सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, विजय सिंह महासचिव, रमन झा, राजेश कुमार एवं अनुराग मिश्रा को संयुक्त रुप से कोषाध्यक्ष, विनोद गुप्ता, अमन पाठक एवं राहुल गुप्ता को उप कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. समिति के मुख्य संरक्षक राज कुमार साहू होंगे. उप मुख्य संरक्षक विजय कुमार को बनाया गया. दुर्गा पूजा समिति के लाइसेंसी धनंजय सिंह हैं. चुनाव में नामदा बस्ती के स्थानीय लोग मौजूद रहे.

Read More