Author: News Desk

New Delhi. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या की घटना को भयावह बताते हुए उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में देरी को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार को फटकार लगायी. मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए उच्चतम न्यायालय ने कहा कि यह घटना पूरे भारत में चिकित्सकों की सुरक्षा के संबंध में व्यवस्थागत मुद्दे को उठाती है. इस घटना पर स्वत: संज्ञान लेने वाली भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अगर महिलाएं काम पर नहीं जा पा रही…

Read More

Chaibasa. ओडिसा से वैतरणी नदी पार कर 23 जंगली हाथियों का झुंड झारखंड में घुस आया है. हाथियों का झुंड कुछ दिन जामपानी जंगल में विश्राम करने के बाद बूढ़ा खमन जंगल पहुंचा. वहा से ये झुंड दीदी बरु जंगल पहुंचा. ये झुंड रोज अपना ठिकाना बदल रहा है. हाथियों का झुंड दिन भर जंगल में विश्राम करता है और शाम होते ही खेतों की ओर धावा बोल देता है. इस झुंड में बच्चे भी है. हाथी खेतों में घुसकर फसल को चट कर जा रहे है. सब्जी के बागानों में घुसकर सब्जियों को खाने के साथ रौंद डाल रहे…

Read More

Kiriburu.सेल की गुवा खदान से प्रभावित सारंडा के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने गुवा खदान प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राजाबेड़ा के मुंडा जामदेव चाम्पिया, जोजोगुटु मुंडा कानुराम देवगम, काशिया-पेचा मुंडा सिंगा सुरीन, बाईहातु मुंडा चिंतामणी चाम्पिया, तितलीघाट मुंडा मनचुडि़या सिधु के संयुक्त नेतृत्व में सभी गांवों के ग्रामीणों की संयुक्त बैठक की. सभी गांवों के मुंडाओं ने गुवा के सीजीएम के नाम अलग-अलग मांग पत्र सौंपा. सौंपे गये मांग पत्र में कहा गया है कि हमारा गांव के किसानो का सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि प्रतिवर्ष सेल की गुवा खदान से बह कर आने वाली लौह चूर्ण एवं…

Read More

Chaibasa: टोंटो प्रखंड अंतर्गत हाथी प्रभावित विभिन्न गांवों में वन विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन व घेराव करने को लेकर बैठक की गयी. प्रभावित गांवों कुदाहातू, सालीकुटी, केंजरा, हेसासुरनिया, चालगी, दोकट्टा आदि में हाथियों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाये जाने से ग्रामीणों में वन विभाग की उदासीनता को लेकर रोष है. कुदाहातू में ग्रामीण मुंडा अर्जुन बालमुचू की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कुदाहातू से भी ग्रामीण धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि हाथियों के झुंड द्वारा खेतों में फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. हाथियों के…

Read More

Chakardharpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेलमंडल अंतर्गत राजखरसावां रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की दोपहर मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गये. मालगाड़ी के बेपटरी होने से कुछ देर के लिए इस रेलवे ट्रैक पर आवागमन बाधित हो गया. घटना राजखरसावां रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर आगे राजखरसावां-चाईबासा रेलखंड के अपलाइन की है. मालगाड़ी के बेपटरी होने के बाद वरीय अधिकारियों को जानकारी दी गयी. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी से लेकर आरपीएफ व अन्य कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद पटरी से उतरे मालगाडी के डिब्बों को हटाकर ट्रैक को दुरुस्त करने…

Read More

New Delhi. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को केंद्र के अनुरोध पर नौकरशाही में ‘लेटरल एंट्री’ भर्ती के लिए जारी अपना नवीनतम विज्ञापन रद्द कर दिया. विपक्षी दलों द्वारा ‘लेटरल एंट्री’ भर्ती का विरोध किए जाने के बीच आयोग ने यह कदम उठाया है. यूपीएससी ने 17 अगस्त को ‘लेटरल एंट्री’ के माध्यम से 45 संयुक्त सचिवों, निदेशकों और उप सचिवों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी. यूपीएससी ‘लेटरल एंट्री’ के जरिए सीधे उन पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करता है, जिन पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों की तैनाती होती है. इस व्यवस्था के…

Read More

New Delhi.भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राइ) ने मंगलवार को बार-बार कॉल कर परेशान करने वाले टेलीमार्केटर पर अपना रुख सख्त करते हुए दूरसंचार कंपनियों को मैसेजिंग सेवाओं का दुरुपयोग रोकने और उपभोक्ताओं को फर्जीवाड़े से बचाने के लिए विशेष उपाय करने का निर्देश दिया. दूरसंचार नियामक ने यह कहा कि एक सितंबर से सभी दूरसंचार कंपनियों को यूआरएल, ओटीटी लिंक या उन कॉल बैक नंबर वाले संदेशों के प्रसारण से रोक दिया जाएगा जिन्हें प्रेषकों ने अधिकृत नहीं किया है. संदेश भेजने वाले की पहचान की क्षमता बढ़ाने के लिए ट्राइ ने अनिवार्य किया है कि एक नवंबर से प्रेषक…

Read More

PRAYAGRAJ. रेल दुर्घटनाओं से निजात पाने के लिए रेलवे प्रत्येक लोकोमोटिव (ट्रेन के इंजन) के ऊपर और महत्वपूर्ण यार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगा रहा है जो ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)’ प्रौद्योगिकी से युक्त होंगे. प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर संवाददाताओं से बातचीत में रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी जया वर्मा सिन्हा ने रेल दुर्घटनाओं को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा, हम हर एक ‘लोकोमोटिव’ के ऊपर और सभी महत्वपूर्ण यार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगा रहे हैं जो ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)’ से जुड़े होंगे. उन्होंने कहा, इन कैमरों से यह सूचना मिल सकेगी कि कहीं असामान्य स्थिति तो…

Read More

यूक्रेन संकट खत्म करने के लिए हर संभव सहायता देने को इच्छुक: भारत ने मोदी की कीव यात्रा से पहले कहा New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस सप्ताह कीव की करीब सात घंटे की यात्रा करने से पहले, भारत ने सोमवार को कहा कि वह रूस-यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने को इच्छुक है. विदेश मंत्रालय ने मोदी की 23 अगस्त की यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि यह एक ‘महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक’ यात्रा होगी, जो 30 साल पहले दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से किसी…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील में युवा इंजीनियरों की बहाली निकाली गयी है. यह बहाली एसप्यारिंग (आकांक्षी) इंजीनियर नामक प्रोग्राम के तहत यह निकाली गयी है. आवेदन के लिए आवेदक पास झारखंड या ओडिशा का डोमेसाइल होना चाहिए. 4 सितंबर 2024 तक आवेदन जमा किया जा सकता है. इसमें महिलाओं के लिए अलग से आवेदन आमंत्रित किये गये है. आवेदकों को एक साल के लिए इंजीनियर ट्रेनीज के लिए चयन किया जायेगा. ट्रेनिंग के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वालों का चयन आइएस 6 स्तर के असिस्टेंट मैनेजर के पद के लिए किया जायेगा. आवेदक को बीइ, बीटेक, बीएससी इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रुमेंटेशन,…

Read More