Author: News Desk

Jamshedpur. अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा के द्वारा सांस्कृतिक महोत्सव भोजली मनाया गया. सोमवार की शाम में गुरुजात संघ सोनारी से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. इसके पहले भोजली को लाकर अवंतीबाई लोधी के चित्र के समीप रखा गया, फिर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया. शोभा यात्रा गुरुजात संघ से कपाली घाट पहुंची जहां विधिपूर्वक भोजली को रखकर पूजा करके उसका विसर्जन किया गया और खाली टोकरी में भोजली को लेकर सभी वापस आयोजन स्थल लौटे. जहां नवविवाहिता का उजैना किया गया. भोजली को बीच में रख कर महिलाओं ने सुवा नाच किया. इसके बाद सभी लोग एक दूसरे…

Read More

Jamshedpur. आजसू सुप्रीमो मंगलवार को जमशेदपुर में रहेंगे. वे यहां जुगसलाई विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन कमलपुर थाना स्थित कटिन मैदान में शामिल होंगे. आजसू पार्टी जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में जुगसलाई विधानसभा के 10 हजार से अधिक चूल्हा प्रमुख भाग लेंगे. उन्हें पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो शपथ दिलायेंगे. चूल्हा प्रमुख सह शपथ ग्रहण समारोह 12:30 बजे से होगा. कार्यक्रम में केंद्रीय प्रधान महासचिव सह जुगसलाई विधानसभा प्रभारी रामचंद्र सहिस के अलावा पार्टी के सभी केंद्रीय नेतागण मौजूद रहेंगे.

Read More

Ghatsila. घाटशिला के फूलडुंगरी में सोमवार को विभिन्न सामाजिक और जन संगठनों की एक बैठक हुई. बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उपवर्गीकरण और क्रिमीलेयर में परिवर्तन किये जाने के फैसले के विरोध में बहुजन समाज की ओर से 21 अगस्त को संपूर्ण भारत बंद को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया. वक्ताओं ने कहा कि संविधान में किसी भी तरह से छेड़छाड़ नहीं होने देंगे. बंदी के दिन घाटशिला अनुमंडल के प्रमुख हाट-बाजार को पूरी तरह से बंद किया जायेगा. इस बंदी में माझी परगाना महाल पूर्वी सिंहभूम, आंबेडकरवादी अनुसूचित जाति कल्याण…

Read More

Jamshedpur. भुइयांडीह कल्याण नगर निवासी विनोद राव (37) ने अपने घर के थर्ड फ्लोर पर बने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार की है. घटना के कारण के बारे में कोई जानकारी अब तक नहीं मिल पायी है. विनोद राव साकची के एक मोबाइल दुकान में काम करता था. उसकी एक 11 साल की बेटी भी है. विनोद अपने कमरे में सोने जाने की बात कह कर गया था. इसी दौरान उसने चादर से फांसी लगा ली. जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिवार के लोग उसे जगाने के लिए गये,…

Read More

Jamshedpur. एनएच 33 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जख्मी बाइक सवार हरिपद सिंह सरदार (25) की टीएमएच में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी. हरिपद मानगो वर्कर्स कॉलेज के सेकेंड इयर का छात्र था. घटना मुखियाडांगा के पास शनिवार रात की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हरिपद सिंह शनिवार की रात को बाइक से अपने घर इदिलबेडा की ओर जा रहा था. उसी दौरान मुखियाडांगा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने पर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. उसके बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती…

Read More

Jamshedpur. सिदगोड़ा टाउन हॉल में रविवार की रात में आयोजित मोटू पतलू कॉमेडी नाइट ने लोगों को खूब हंसाया. अमिताभ बच्चन से शाहरुख खान, परेश रावल, नाना पाटेकर की आवाज में मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती के डायलॉग और मिमिक्री से लोग लोटपोट हो गये. सिद्धा तारा प्रोडक्शन के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में मुंबई से आये सौरभ चक्रवर्ती ने जमशेदपुर के दुर्गापूजा मेला की भीड़ में लोगों के अंदाज और शहर के सब्जी विक्रेताओं की नकल कर मिमिक्री की. इसके अलावा वे बच्चों के पसंदीदा कार्टून शो मोटू पतलू, ओगी, पकड़म-पकड़ाई, शॉन द शिप, चेज कामेटी, कीमॉन, जिग एंड…

Read More

Jamshedpur. जुगसलाई में कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत सिंह पर फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने जुगसलाई के मोहित पांडेय और राहुल सिंह, बागबेड़ा के रॉकी मिश्रा को गिरफ्तार किया है. रॉकी मिश्रा की निशानदेही पर पुलिस ने मोहित के पास से एक देशी पिस्तौल और खोखा बरामद किया है. इस कांड में संलिप्त मनीष सिंह समेत अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी काे लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. सोमवार को यह जानकारी सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने दी. सिटी एसपी ने बताया कि कांग्रेस नेता अभिजीत का राहुल, मोहित और रॉकी…

Read More

Jamshedpur. कोलकाता की घटना के विरोध में एमजीएम अस्पताल के जूनियर डॉक्टर लगातार चौथे दिन हड़ताल पर रहे. इस दौरान ओपीडी की सेवाएं बंद रहीं. अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं, वे बिना इलाज कराये वापस जा रहे है. वहीं सर्जरी व आर्थों में ऑपरेशन भी नहीं हो रही है. सोमवार को भी दोनों वार्ड में एक भी ऑपरेशन नहीं हुआ. जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. दोनों विभाग को मिलाकर दो दर्जन छोटा व बड़ा ऑपरेशन नहीं हुआ. वहीं अधीक्षक ने बताया कि जो गंभीर मरीज…

Read More

Jamshedpur.मानगो पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गिरोह से जुड़े पांच सदस्यों आफताब अली, आयान अली, इस्तेयाजुल हक उर्फ राजू और दो नाबालिग को गिरफ्तार किया है है. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक भी बरामद की है. नाबालिग को रिमांड होम और अन्य तीन को जेल भेज दिया गया. पुलिस रिमांड पर लेकर गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में पता लगायेगी. सोमवार को एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 18 अगस्त की रात को सूचना मिली कि दो बाइक पर सवार…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति एरिया में बने इमारतों की नये सिरे से जांच होगी. जांच के दौरान नक्शा के विपरीत निर्माण, जी प्लस टू से अधिक निर्माण, बेसमेंट में पार्किंग की जगह दुकान, होटल, गोदाम, ट्यूशन क्लास सहित अन्य कई तरह की व्यवसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही या नहीं, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जायेगी. जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि हाइकोर्ट के आदेश से जांच के लिए टीम का गठन किया गया है. सभी टीम में दो कनीय अभियंता, एक सहायक अभियंता और एक टाउन प्लानर रहेंगे. टीम 15 दिनों के…

Read More