Missing Trainee Aircraft: लापता ट्रेनी विमान का NDRF को नहीं मिला सुराग, आज से नौसेना संभालेगी सर्च अभियान की कमान Jamshedpur. सोनारी हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद लापता हुए दो सीट वाले विमान का पता अभी तक नहीं चल सका है.अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बुधवार को बताया कि सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने दो सीट वाले विमान का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना से मदद मांगी है. ऐसा संदेह है कि एक निजी विमानन कंपनी का विमान, जिसमें एक पायलट और एक प्रशिक्षु पायलट सवार थे, जिले के चांडिल डैम में दुर्घटनाग्रस्त हो…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर में आज से तीन दिनों तक विशेष वाहन जांच अभियान चलेगा. शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर कड़ाई से वाहनों की जांच होगी. जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी व डीएसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में पूरे शहर में कड़ाई से वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा. वाहन जांच अभियान में दो पहिया-चार पहिया वाहनों की जांच की जायेगी. जांच के क्रम में हेलमेट, आरसी, बीमा, प्रदूषण, फिटनेस, नंबर प्लेट आदि की भी जांच की जायेगी. लगातार तीन दिनों तक चलनेवाला यह अभियान शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर चलाया जायेगा. जिला प्रशासन ने सभी वाहन मालिकों से…
जमशेदपुर. झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर तैयारियां और उम्मीदवारों का चयन करने लगी है. अब एनडीए गठबंधन में सहयोगी जदयू ने घोषणा कर दी है कि जमशेदपुर पूर्वी से पूर्व मंत्री सरयू राय एनडीए के उम्मीदवार होंगे. बिहार सरकार के मंत्री सह झारखंड जदयू के प्रभारी अशोक चौधरी ने बुधवार काे जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में जदयू मिलन समाराेह काे संबाेधित कर रहे थे. उन्हाेंने कहा कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से सरयू राय एनडीए के उम्मीदवार होंगे. पिछले विधानसभा चुनाव…
New Delhi. टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों (सीवी) के लिए चार्जिंग बुनियादी ढांचा स्थापित करने को डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया और थंडरप्लस सॉल्यूशंस के साथ साझेदारी की बुधवार को घोषणा की. दोनों पक्षों के बीच इस बारे में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए है. इसके तहत देश भर में इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों के लिए 250 नए फास्ट-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे. टाटा मोटर्स की ओर से जारी बयान के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे और कोच्चि सहित 50 से अधिक शहरों में रणनीतिक रूप से स्थित ये नए चार्जिंग स्टेशन 540 वाणिज्यिक वाहन चार्जिंग पॉइंट के मौजूदा…
Jamshedpur. अनुसूचित जाति औऱ अनुसूचित जनजाति (एससी और एसटी) आरक्षण को लेकर उभरे विवाद की वजह से आयोजित भारत बंद का असर कोल्हान समेत राज्य भर में दिखा. इस दौरान जमशेदपुर में करनडीह, कांदरबेड़ा समेत विभिन्न जगहों पर बंद समर्थक सड़क पर उतरे और टायर जलाकर और बैरिकेडिंग कर रोड जाम कर दिया. ग्रामीण इलाकों में बंद का ज्यादा असर दिखा. वहीं पश्चिमी सिंहभूम में भी बंद का व्यापक असर रहा. चाईबासा, चक्रधरपुर मनोहरपुर समेत विभिन्न जगहों पर बंद समर्थकों ने रोड जाम किया. विभिन्न मार्गों पर वाहनों का परिचालन ठप कर दिया गया. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से…
Jamshedpur. सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लापता हुए विमान की तलाश में एनडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चला रही है. बुधवार की सुबह 9.30 बजे एनडीआरएफ की टीम चांडिल डैम पहुंची और अलकेमिस्ट एविएनशन के ट्रेनी विमान की खोज शुरू की. करीब एक घंटे के बाद एनडीआरएफ ने साढ़े 10 बजे दो बोट और अपने अन्य साज-ओ-सामान के साथ टीम को डैम में उतारा. इसके बाद से विमान को तलाशने का काम जारी है. हालांकि, 30 घंटे भी अभी तक विमान का पता नहीं चला है. अब नेवी की टीम को विशाखापत्तनम से बुलाने की तैयारी हो रही है.…
Jamshedpur. मंत्री चंपाई सोरेन मंगलवार को कोलकाता से लौटने के बाद बुधवार को अपने गांव जिलिंगगोड़ा में ही रहे. यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया. यहां भारी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोलकाता से लौटने के बाद उनकी बहुत से लोगों से बातचीत हुई. इसके बाद यह फैसला लिया है कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे. उन्होंने कहा कि वह अलग पार्टी बनाएंगे. अगर कोई साथी मिला, तो उसके साथ भी आगे बढ़ेंगे. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने चंपाई सोरेन के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. लोगों ने कहा- दादा आप आगे बढ़ें,…
Jamshedpur. मंत्री चंपाई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन (जेएच 22ए- 1084) दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में एस्कॉर्ट वाहन के चालक की मौत हो गयी है. पांच जवान घयल हैं. घटना मंगलवार की देर रात के करीब दो बजे सरायकेला- टाटा मार्ग पर स्थित मुडिया गांव के पास की है. घटना उस वक्त हुई, जब जवान मंत्री चंपाई सोरेन को उनके आवास जिलिंगगोडा में छोड़कर पुलिस लाइन लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि मंत्री चंपाई सोरेन के एस्कॉर्ट वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी. इससे वाहन पलट गया. इस हादसे में चालक विनय कुमार वान सिंह की घटनास्थल…
Chandil.जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 20 मिनट मिनट बाद से लापता ट्रेनी विमान की तलाश तेज कर दी गयी है. सरायकेला के चांडिल डैम में एनडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही है. एक स्थानीय युवक के इनपुट के आधार पर सरायकेला प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है. युवक का दावा है कि उसने एक छोटे विमान को चांडिल डैम में गिरते देखा था. सूत्रों के अनुसार बुधवार की सुबह कोयलागढ़ क्षेत्र के पास डैम में विमान के गिरने का लोकेशन मिला है. सुबह एनडीआरएफ की टीम भी चांडिल डैम पहुंच गयी है. वहीं स्थानीय पुलिस…
Jamshedpur. अनुसूचित जाति औऱ अनुसूचित जनजाति (एससी और एसटी) आरक्षण को लेकर उभरे विवाद की वजह से आयोजित भारत बंद का असर कोल्हान समेत राज्य भर में दिखने लगा है. <span;> आदित्यपुर में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सदस्यों ने (जेबीकेएसएस) केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर टोल ब्रिज के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया. इस दौरान उक्त मार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप कर दिया गया है. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित संगठनों के इस बंद को जेबीकेएसएस और झामुमो का समर्थन है. कांदरबेड़ा में एनएच 33 पर बंद समर्थक सड़क पर उतरे. टायर जलाकर आवागमन बाधित…
