Jharkhand:झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ राजनेता सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में जाने के चर्चा के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से नए विकल्प तलाश रही है. सूत्रों की माने तो झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन के भाजपा में जाने के बाद भाजपा के वरीय नेता रमेश हांसदा को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर सकती है. हालांकि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता चंपई सोरेन अब तक भाजपा में जाने के मुद्दे पर मौन है. ज्ञात हो कि भाजपा नेता रमेश हांसदा आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव…
Author: News Desk
Mumbai. घरेलू बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई. बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 287.56 अंक चढ़कर 80,724.40 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 97.65 अंक की बढ़त के साथ 24,638.80 अंक पर रहा. सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एनटीपीसी, टाइटन, टाटा स्टील, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे. महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले, टाटा मोटर्स और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट आई. एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि दक्षिण…
Devghar. बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालु आज दोपहर बाद से श्रद्धालु बाबा की स्पर्श पूजा कर सकेंगे. सोमवारी की सुबह से दोपहर तक अरघा से जलार्पण होगा. दोपहर बाद अरघा को हटा लिया जायेगा और मंदिर में स्पर्श पूजा की शुरुआत हो जायेगी. मंदिर से मिली जानकारी के अनुसार, इस महत्वपूर्ण अवसर से पहले बाबा मंदिर प्रशासन द्वारा विशेष पूजा की जायेगी. इस पूजा का नेतृत्व मंदिर के इस्टेट पुरोहित श्रीनाथ पंडित करेंगे, जिसमें वैदिक पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण किया जायेगा. डीसी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी इस विशेष पूजा में सम्मिलित होंगे. इसके बाद, सभी अधिकारी गर्भगृह में जाकर बाबा की…
Chandil. चांडिल अनुमंडल के चांडिल, नीमडीह, कुकड़ू व ईचागढ़ के गांवों में शनिवार की रात सर्पों की देवी मां मनसा का पूजा की गयी. रात को तालाब व नदियों से मां मनसा की घट लाकर मंदिर में स्थापित करने बाद पूजा की गयी. मनसा पूजा पर चावलीबासा, चौका, चांडिल, ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के मत्स्यजीवी बहुल गांव आताड़ग्राम व टिकर में विशेष पूजा की गयी. इस दौरान आकर्षक पंडाल व लाइट सजायी गयी थी. वहीं चांडिल के दालग्राम में मां मनसा पूजा पर वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार नियामाड़ा धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. इसमें भक्तों ने…
Jamshedpur.अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन द्वारा रविवार को बिष्टुपुर में कैंडल मार्च निकाल कर सड़कों पर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कोलकाता में डॉ मौमिता देवनाथ की हत्या और बलात्कार के खिलाफ आवाज उठायी गयी. साथ ही पश्चिम बंगाल के सरकार से न्याय की मांग की गयी. इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं के हाथ में डॉक्टर बेटी को न्याय दो, वी वांट जस्टिस, स्टॉप रेप, बेटियों के सम्मान में वीरांगना मैदान में, जैसे नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया. आयोजन में मुख्य रुप से प्रभा सिंह, मुदिता सिंह, सरोज सिंह, सुषमा सिंह, नीलू सिंह, ज्ञानती सिंह, कंचन सिंह, प्रतिमा सिंह, रिंकू सिंह,…
Jamshedpur.करीब डेढ़ महीने तक चले तुलसी जयंती समारोह रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया. इस दौरान सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन की ओर से जैन रामकथा पर शोध करने वाले और साहित्य अकादमी भाषा सम्मान से सम्मानित डॉ योगेंद्र नाथ शर्मा अरुण को तुलसी सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया. उन्हें अंगवस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिह्न सहित 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. इसके लिए उन्होंने सम्मेलन के प्रति आभार जताया. इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का संचालन संस्थान के मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी ने किया. रामनंदन ने स्वागत…
Jamshedpur. पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने केबुल मुखी बस्ती की समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि वह धर्म जाति की राजनीति से ऊपर उठकर अपने बच्चों का भविष्य के लिए सोच और और भाजपा के जुमलेबाजी में न फंसे.इस मौके पर जमशेदपुर नगर धर्मेंद्र सोनकर,किशोर यादव,मनोज सिंह,जगत मुखी,संजय, रिकू मुखी, बबलू सोनकर, बबलू झा, राकेश साहू, अजितेश उज्जैन, कल्लू, आकाश मुखी मौजूद थे.इससे पूर्व डॉ अजय का बस्तीवासियों ने गरमजोशी के साथ स्वागत किया.
Jamshedpur. गोलमुरी में आदिवासी हो समाज भवन में हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की मांग पर आंदोलन की रणनीति बनायी गयी. बैठक आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामद की अध्यक्षता में हुई. मौके पर इपिल सामद ने कहा कि 14 सितंबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर में हो भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा. इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हो समाज लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली जंतर-मंतर पहुंचे, ताकि केंद्र सरकार को हो समाज की…
Chaibasa. टोंटो थाना के तालाबुरु रेलवे स्टेशन के पास इयरफोन लगाकर पटरी पर चल रहा युवक मालगाड़ी की चपेट में आने से घायल हो गया. हादसे में युवक के सिर व मुंह में गंभीर चोटें आयी हैं. घटना शनिवार शाम की है. जीआरपी ने घायल युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. घायल युवक की पहचान हाटगम्हरिया थाना के इलीगड़ा निवासी मथुरा सिंकु के रूप में की गयी. जीआरपी ने बताया कि युवक इयर फोन लगाकर रेल की पटरी पर चल रहा था. इस दौरान पीछे से मालगाड़ी के ड्राइवर ने हॉर्न बजाया, लेकिन युवक ने हॉर्न नहीं सुना,…
Barsol: चंदड़ा चौक से कुमारडूबी के बीच 11 हजार वोल्ट बिजली तार से सीमेंट लदा ट्रक सट गया. इससे खलासी झुलस गया. घायल खलासी की पहचान निमाई मांझी के रूप में हुई.जानकारी के अनुसार ट्रक सीमेंट लोड कर कुमारडूबी दुकान आ रहा था. चंदाड़ा चौक पार किया उसी समय 11 हजार वोल्ट के बिजली तार से सट गया. इससे खलासी झुलस गया. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. खलासी को गोपीबल्लवपुर अस्पताल ले जाया गया. यहां तार काफी नीचे थे. कई बार ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को सूचना दी थी. पर दुरूस्त नहीं किया गया था. सूचना पाकर झामुमो नेता…
