Author: News Desk

New Delhi. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को स्वत: संज्ञान लिया. भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ 20 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगी. इधर, मृत डॉक्टर के पिता ने कहा, जांच चल रही है, उसका कोई नतीजा नहीं निकला है. हमें उम्मीद है कि हमें नतीजे मिलेंगे. विभाग या कॉलेज से किसी ने भी हमारा सहयोग नहीं किया. पूरा विभाग इसमें शामिल है. श्मशान घाट पर तीन शव थे, लेकिन हमारी बेटी का…

Read More

New Delhi. हीरो मोटोकॉर्प को दिल्ली जीएसटी अधिकारियों से 17 करोड़ रुपये से अधिक की कर मांग को लेकर नोटिस मिला है. दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ने रविवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी को दिल्ली सरकार के जीएसटी (माल एवं सेवा कर) अधिकारी के कार्यालय से वित्त वर्ष 2019-20 के लिए इनपुट टैक्स क्रेडिट की अस्वीकृति के मामले में 17 अगस्त, 2024 को एक आदेश प्राप्त हुआ है. कंपनी ने कहा कि नोटिस के अनुसार कर के रूप में 9,38,66,513 रुपये की मांग की गयी है. साथ ही ब्याज के रूप में 7,32,15,880 रुपये…

Read More

New Delhi. तेज आर्थिक वृद्धि और कंपनी संचालन पर बढ़ते जोर के बीच भारत को 2030 तक लगभग एक लाख कंपनी सचिवों की आवश्यकता होगी। कंपनी सचिवों का शीर्ष निकाय आईसीएसआई ने यह कहा है. वर्तमान में, 73,000 से अधिक कंपनी सचिव हैं और इनमें से लगभग 12,000 कंपनी सचिव कार्यरत हैं. कंपनी सचिव कंपनियों में विभिन्न सांविधिक जरूरतों का अनुपालन सुनिश्चित कर कॉरपोरेट संचालन ढांचे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के अध्यक्ष बी नरसिम्हन ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को देखने के नजरिये में महत्वपूर्ण बदलाव आया है और कंपनी सचिव भारत को…

Read More

Bhubneshwar.ओडिशा पुलिस ने बांग्लादेश के एक नागरिक द्वारा भुवनेश्वर से संचालित किए जा रहे ‘सिम बॉक्स’ गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है, जो अंतरराष्ट्रीय कॉल को पाकिस्तान, चीन और पश्चिम एशिया की तरफ मोड़ता था. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भुवनेश्वर में एक मकान से पश्चिम बंगाल के रहने वाले राजू मंडल को गिरफ्तार कर उसके पास से एक हजार से अधिक सिम कार्ड, राउटर और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं. भुवनेश्वर-कटक कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त संजीव पांडा ने कहा, ‘‘मंडल भुवनेश्वर में किराये पर लिए गए मकान से बांग्लादेशी नागरिक असदउर जमान के इशारे पर…

Read More

Malda. पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में गौर रेलवे स्टेशन के निकट एक वाहन (एसयूवी) के ट्रक से टकराने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. यह दुर्घटना शनिवार आधी रात को राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर उस समय हुई जब वाहन जिले के कालियाचक से मालदा शहर आ रहा था. पुलिस ने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकारियों और पुलिस ने बुरी…

Read More

Jamshedpur. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंच गए हैं. दिल्ली जाने की सूचना से झारखंड की राजनीति में भूचाल आ गया. तरह-तरह की चर्चा होने लगी. दिल्ली में पत्रकारों ने जब उनसे पूछा, तो चंपाई सोरेन ने कहा कि वह निजी काम से दिल्ली आए हैं. उन्होंने कहा कि मेरी बच्ची यहां रहती है. दिल्ली आना-जाना लगा रहता है. मैं अभी जहां हूं, वहीं हूं. अपने व्यक्तिगत काम से दिल्ली आया हूं. रविवार को चंपाई सोरेन कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंचे. इससे पहले चंपाई सोरेन के सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ से उनका बायो बदल दिया गया. चंपाई…

Read More

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम भी डेंगू से पीड़ित हैं, उनका भी इलाज उसी अस्पताल में हो रहा है Bhubaneshwar.केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की पत्नी झिंगिया ओराम का यहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान डेंगू के कारण निधन हो गया. वह 58 वर्ष की थीं. परिवार के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि झिंगिया ओराम के परिवार में उनके पति और दो बेटियां हैं। उनका शनिवार रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर निधन हो गया. केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम भी डेंगू से पीड़ित हैं और उनका भी उसी…

Read More

चंपाई सोरेन बीती रात कोलकाता पहुंचे ,होटल पार्क में भाजपा नेताओं से मुलाकात की, रविवार सुबह कोलकाता से एयर इंडिया की फ्लाइट 0769 से दिल्ली के लिए निकल चुके हैं Jamshedpur.विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड की सियासत एक बार फिर गरमा गयी है.  ‘झारखंड टाइगर’ चंपाई सोरेन झामुमो के केंद्रीय नेतृत्व से नाराज हैं और वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं! तमाम राजनीतिक उठापटक के बीच पूर्व सीएम एवं मंत्री चंपाई सोरेन बीती रात कोलकाता पहुंच चुके हैं. वे कोलकाता में होटल पार्क में ठहरे हैं. चंपाई सोरेन ने बीती रात कोलाकाता में भाजपा नेताओं से मुलाकात की. रविवार…

Read More

Jamshedpur. भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन 19 अगस्त (कल) को है. इसी दिन सावन माह का समापन और अंतिम सोमवारी व्रत भी है. इस बार रक्षा बंधन में भद्रा लग रहा है. यह भद्रा दिन के 1.25 बजे तक है. इसके बाद से ही वाराणसी पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन हो सकता है. वहीं मैथिली पंचांग के अनुसार, प्रात: काल से रक्षा बंधन का त्योहार शुरू होगा. अहले सुबह सूर्योदय के बाद स्नान ध्यान कर भगवान की पूजा-अर्चना कर भगवान को राखी अर्पित करने के बाद इसे बांधे. वहीं 19 सितंबर को ही सावन की अंतिम सोमवारी भी है. इस…

Read More

Jamshedpur. कोल्हान समेत झारखंड में मॉनसून की गतिविधि सामान्य है. रविवार सुबह से जमशेदपुर में बादल छाए हुए हैं. छिटपुट बारिश भी हुई है. इधर, 24 घंटे में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अच्छी बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश सिमडेगा के जलडेगा में करीब 119 मिमी के आसपास हुई है. वहीं, बहरागोड़ा में 80, जमशेदपुर में 50 मिमी के आसपास बारिश हुई है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि अगले तीन दिनों तक मॉनसून की गतिविधि सामान्य रहेगी. सरायकेला-खरसावां, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा में कई स्थानों पर भारी बारिश होगी. 19 अगस्त को…

Read More