Jamshedpur. जमशेदपुर को जल्द ही इंडस्ट्रियल टाउन घोषित किया जा सकता है. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा कैबिनेट के लिए इससे संबंधित प्रस्ताव भी तैयार किया गया है. सूत्रों ने बताया कि 18 अक्तूबर को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को लाने की तैयारी थी, लेकिन विभाग ने इसेअगली कैबिनेट के लिए टाल दिया है. जानकारी के अनुसार 15 नवंबर तक प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाएगा. नगर विकास विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव में कहा गया है कि जमशेदपुर नगर निगम नहीं बनेगा, बल्कि पूरी तरह से इंडस्ट्रियल टाउन…
Author: News Desk
Ranchi. वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 27 अक्टूबर से रांची में होने जा रहा है. इसको लेकर रविवार को जापान की टीम रांची पहुंची. एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया. आयोजकों ने खिलाड़ियों को पारंपरिक गमछा और बुके देकर स्वागत किया. इस दौरान ढोल-नगाड़ों के थाप पर जापान की खिलाड़ियां भी थिरकतीं नजर आयीं. जापान की टीम के स्वागत के लिए रांची एयरपोर्ट पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, रजनिश कुमार आदि पहुंचे थे. मेजबान भारत की टीम रविवार रात में रांची पहुंचेगी. वहीं, कोरिया की टीम 23 अक्टूबर,…
Jamshedpur. खड़गपुर और चक्रधरपुर डिवीजन में एनआइ वर्क के कारण 25 अक्टूबर से लेकर 7 नवंबर तक कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं, कई ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाया जाएगा. रेलवे के अनुसार, खड़गपुर-आदित्यपुर थर्ड लाइन परियोजना के लिए घाटशिला, गालूडीह, राखा माइंस, आसनबनी और सलगाझुड़ी स्टेशनों पर थर्ड लाइन के निर्माण को लेकर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों को रद्द व डायवर्ट किया गया है. इन ट्रेनों को किया रद्द : खड़गपुर झाड़ग्राम पुरुलिया मेमू स्पेशल 25, 27, 28 अक्तूबर को और 31 अक्तूबर से 07 नवंबर तक रद्द रहेगी. पुरुलिया-झाड़ग्राम- खड़गपुर मेमू…
Jamshedpur. सोनारी के खूंटाडीह के 15 वर्षीय तनीश सिक्का की स्वर्णरेखा नदी में डूबने से मौत हो गई. शनिवार सुबह उसका शव मानगो थाना क्षेत्र से बरामद किया गया. वह सोनारी स्थित एक प्राइवेट स्कूल का छात्र था. पिता विजय सिक्का इसी स्कूल में काम करते हैं. तनीश भाई और बहन में छोटा था. तनीश के पिता विजय ने बताया कि उनका बेटा सुबह पांच बजे घर से निकला था. जब वह शाम तक घर नहीं लौटा, तो सोनारी थाना में सनहा दर्ज कराई थी. आज सुबह जानकारी मिली कि उसका शव मानगो थाना क्षेत्र से बरामद किया गया. घटना…
Ranchi. झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसएन पाठक के बॉडीगार्ड बलराम एक्का की शुक्रवार सुबह सर्विस राइफल एके-47 की गोली लगने से मौत हो गई. गोली जवान के गले में लगी और सिर को भेदते हुए निकल गई. आनन-फानन में जवान को मेडिका अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जवान ने आत्महत्या की या दुर्घटना है, पुलिस इसकी जांच कर रही है. घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र के न्याय पथ स्थित जस्टिस के आवास के पास आउट हाउस की है. सुबह में जवान ड्यूटी पर पहुंचा था. 9.30 बजे के आसपास बाथरूम गया. इसके ठीक बाद…
Jamshedpur. पिछली पीएचडी प्रवेश परीक्षा (केयूपीटी-2022) को रद्द कर दिये जाने के बाद Kolhan University ने राजभवन के निर्देश पर फिर से इस परीक्षा का नया कैलेंडर जारी कर दिया है. यह परीक्षा 3 दिसंबर को होगी. इस घोषणा के साथ ही परीक्षा की निगरानी के लिए कुलपति की अध्यक्षता में एक कोर कमेटी का गठन कर दिया गया है. इसी कमेटी की देखरेख में एडमिशन भी संपन्न होगा. परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है. इसकी अंतिम तिथि 3 नवंबर है. परीक्षा व एडमिशन को लेकर गठित कोर कमेटी के अध्यक्ष विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे.…
Jamshedpur. कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार शुक्रवार को साकची में चल रही रामलीला उत्सव में शामिल हुए. उन्हें रामलीला उत्सव समिति द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर मौजूद थे. रामलीला उत्सव का 101वां वर्ष पूरा होने पर आयोजित समारोह में डॉ अजय ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की कहानी रामलीला से बढ़ कर कोई कहानी नहीं. श्रीराम की कहानी हमें करुणा, मानवता व भाईचारा सिखाती है. वे प्रार्थना करते हैं कि प्रभु श्री राम अपने देश में बेरोजगारी, गरीबी,…
Jamshedpur. गोलुमरी केबुल टाउन स्थित अधूरा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का जीर्णोद्धार विजयादशमी (24 अक्टूबर) के दिन से शुरू हो जायेगा. यह कार्य स्वैच्छिक सेवा द्वारा विजया दशमी के दिन शुरू होगा. इसके लिए जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, स्वयंसेवी संगठनों से इसमें शामिल होने की अपील की है. इसको लेकर सरयू राय ने शुक्रवार को अनिल ठाकुर, शिव शंकर सिंह और विपिन शुक्ला आदि केबुल टाउन के प्रबुद्धजनों से संपर्क कर इसमें शामिल होने के लिए उनकी रजामंदी हासिल की. उन्होंने बताया कि भाजमो के कार्यकर्ताओं व अन्य दलों व संगठनों के…
Jamshedpur. पुरी-ऋषिकेश कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस के यात्रियों को अब नई सुविधा मिलने वाली है. रेलवे ने इस ट्रेन के पांच आईसीएफ रैक को एलएचबी कोच में बदलने का निर्णय लिया है. 27 अक्टूबर को यह ट्रेन पूरी से एलएचबी कोच के साथ रवाना होगी. हालांकि, 16 अगस्त को ईस्ट कोस्ट रेलवे ने इस ट्रेन में पहला एलएचबी कोच लगाया था. अब पांच एलएचबी कोच के साथ ट्रेन चलने से जहां सभी श्रेणी के यात्रियों को सहूलियत होगी, वहीं रेलवे का राजस्व बढ़ेगा. क्योंकि आईसीएफ कोच के स्लीपर क्लास में 72 सीट होती हैं, जबकि एसी-3 क्लास में 64 सीटें मौजूद…
Jamshedpur. जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में गुरुवार को इग्नू बीएड प्रोग्राम के छात्र-छात्राओं के लिए कार्यशाला की शुरुआत की गई. यूनिवर्सिटी की वीसी डॉ अंजिला गुप्ता व इग्नू स्टडी सेंटर की को-ऑर्डिनेटर डॉ त्रिपुरा झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया. राष्ट्र के विभिन्न राज्यों के केंद्रीय विद्यालय व राजकीय विद्यालय के शिक्षकों को संबोधित करते हुए कुलपति ने उन्हें 12 दिवसीय कार्यशाला के लिए शुभकामनाएं दी. डॉ त्रिपुरा झा ने बताया कि यह कार्यशाला नवाचारी शिक्षण विधियों के साथ एवं शिक्षण शास्त्रीय कौशलों के विकास में किस प्रकार सहायता करेगी. द्वितीय सत्र में महिला कॉलेज…
