Author: News Desk

Jamshedpur. एक्सएलआरआइ (XLRI) में समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट का आयोजन किया गया. इसमें संस्थान के 100 प्रतिशत विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए लॉक किया गया.  वर्ष 2023-2025 के पीजी डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट व पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को अलग-अलग कंपनियों ने लॉक किया है. एक्सएलआरआइ (XLRI) के इतिहास में अब तक का यह सबसे बड़ा बैच है.  एक्सएलआरआइ की ओर से बताया गया कि इस बार संस्थान के कुल 591 विद्यार्थियों को 604 ऑफर दिये गये. इसमें 139 कंपनियां शामिल हैं. इसमें इस बार का सर्वाधिक 3.5 लाख रुपये प्रतिमाह का इंटर्नशिप स्टाइपेंड ऑफर किया गया…

Read More

Ranchi. झारखंड भाजपा के नये विधायक दल के नेता अमर बाउरी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिल गया है. उन्हें विधानसभा सचिवालय की ओर से नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दी गई है. इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा को पत्र भेजकर बाउरी को भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष चुने जाने की जानकारी दी थी. इसके साथ ही झारखंड विधानसभा को 3 साल 10 महीने के बाद नया नेता प्रतिपक्ष मिल गया है. बाबूलाल मरांडी ने बाउरी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिलने पर बधाई दी है. कहा है कि भाजपा सदन में राज्य…

Read More

Jamshedpur. सिदगोड़ा बस डिपो में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई. यह डिपो कई वर्षों से बंद है. बंद बस डिपो से सुबह लगभग छह बजे स्थानीय लोगों ने धुंआ उठता देखा. इसके बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई. सुबह करीब आठ बजे के आसपास दमकल आने के बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। यह बस डिपो करीब दो ढाई दशक से बंद है. आग कैसे लगी ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा. आग इतनी भयावह है कि इससे उठता धुंआ दूर तक देखा जा सकता है.

Read More

जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त  मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई अनाबद्ध निधि एवं डीएमएफटी की समीक्षा बैठक *नगर निकायों में नागरिक सुविधा एवं परिवहन के योजनाओं की समीक्षा की गई* *ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को कार्य में शिथिलता पर शो कॉज का निर्देश* *प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध कार्य करने का सभी विभागों को निर्देश* —————————- जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) एवं अनाबद्ध निधि के तहत जिले में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई । बैठक में पथ निर्माण विभाग, स्पेशल डिविजन,…

Read More

जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने बैठक कर हरा कार्ड चावल वितरण उत्सव दिवस को सफल बनाने के दिए निर्देश *सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी, बीडीओ, सीओ, एमओ वी.सी से जुड़े, प्रत्येक पीडीएस डीलर से पदाधिकारी/कर्मी को टैग करने का दिया गया निर्देश* —————————— जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के आदेशानुसार बुधवार, 18 अक्टूबर को पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों में हरा कार्ड चावल वितरण उत्सव दिवस का आयोजन किया गया है । इस अवसर पर झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत हरा राशन कार्डधारियों को चावल का वितरण किया जाएगा । उक्त…

Read More

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित शहर के विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर बोकारो स्टील प्लांट नगर सेवा के मुख्य महाप्रबंधक श्री कुंदन कुमार से मिले। जनसमस्याओं पर अमित ने विस्तार से चर्चा की एव एक ज्ञापन भी दिया। अमित ने मुख्य महाप्रबंधक से विभिन्न बोकारो के विभिन्न सेक्टरों में दुर्गा पुजा समितियों से पंडाल हेतु जमीन आवंटन के नाम पर प्रबंधन के द्वारा ली जा रही मनमानी राशि पर आपत्ति जताते हुए इस राशि को इस्लामिक शासन के दौरान ली जाने वाली जज़िया कर करार दिया एवं इसे अविलम्ब बंद करते हुए पूर्व की व्यवस्था बहाल करने की माँग की।…

Read More

Jamshedpur: मैत्रेयी परिवार का वस्त्र उपहार वितरण,103 बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान ,उपहार पाकर खिले चेहरे जमशेदपुर मैत्रेयी परिवार ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार मध्य विद्यालय गीतिलता में दुर्गा पूजा पूर्व वस्त्र उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया । वस्त्र उपहार वितरण समारोह में मैत्रेयी परिवार के सदस्यों ने कुल 103 बच्चों को गिफ्ट पैक दिया ।प्रत्येक गिफ्ट में 20 से अधिक सामान थे ,जैसे कपड़े ,चप्पल , छाता, बैग,कॉपी, पेन, रंग , खाने के समानआदि। मालूम हो जमशेदपुर मैत्रेयी परिवार प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा के पूर्व बच्चों के साथ दुर्गा पूजा मनाने के लिए वस्त्र उपहार…

Read More

Jamshedpur. दुर्गापूजा में हर साल मिलावट का कारोबार बढ़ जाता है. इसे देखते हुए फूड विभाग सक्रिय हो गई है. फूड इंस्पेक्टर मंजर हुसैन के नेतृत्व में सोमवार को मानगो क्षेत्र में छापेमारी की गई. सबसे पहले फूड विभाग की टीम मानगो स्थित न्यू गणगौर व न्यू छप्पन भोग पहुंची. इसके बाद डिमना रोड मूनसिटी के समीप मां मानसा स्विट्स व स्मार्ट बाजार गई. इन सभी होटल व मॉल से गुलाब जामुन, खोवा, बर्फी, बेसन के लड्डू, काजू बर्फी, पेड़ा, राजधानी बेसन, पंचकन्या सूजी, उड़द दाल और हल्दी के पाउडर का खाद्य नमूना संग्रहण किया गया, जिसे रासायनिक जांच के…

Read More

Ranchi. रांची की एनआईए ब्रांच नक्सली मोने तियू को पांच दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. वह पिछले वर्ष गोइलकेरा में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के बॉडीगार्ड (अंगरक्षक) की हत्या और हथियार लूटने के मामले में संलिप्त था. मोने समेत पांच नक्सलियों को चाईबासा पुलिस ने आठ अगस्त को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में सभी ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी. साथ ही कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. गिरफ्तार हुए तीन नक्सलियों ने बड़ाजामदा व नोवामुंडी क्षेत्र में हुए विस्फोटक लूटकांड में अपनी संलिप्तता कबूला है. बता दें कि चार जनवरी 2022 की शाम…

Read More

Hazaribagh. हजारीबाग के इचाक प्रखंड के लोटवा डैम में एक स्कूल के 6 छात्र डैम में डूब गए. इनमें से चार बच्चों के शव बरामद कर लिये गये हैं. मृतकों में सुमित कुमार, शिवसागर, इसान सिह और मयंक शामिल हैं. वहीं, एक छात्र सोनू कुमार को बचा लिया गया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सभी प्लस टू के छात्र हैं, जो हजारीबाग के माउंट एग्माउंट स्कूल में पढ़ते थे. सभी अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकले, लेकिन स्कूल नहीं जाकर हजारीबाग से लगभग 30 किलोमीटर दूर नहाने के लिए लोटवा डैम पहुंच गए.…

Read More