Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिट पर मंगलवार को झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दिया. साथ ही निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगा दी. न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए छह सप्ताह के बाद की तिथि निर्धारित की है. अगली सुनवाई में पूर्व राज्य सरकार को जवाब दाखिल करना है. हेमंत सोरेन की ओर से अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा ने बहस की. वहीं, राज्य सरकार की ओर से…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर के मानगो थाना से 100 मीटर की दूरी पर जवाहरनगर रोड नंबर 6 स्थित मुकेश मौर्य के गल्ले की और उनके बड़े भाई कमलेश मौर्य की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में सोमवार की रात चोरों ने चोरी कर ली. चोरों ने दुकान के पीछे का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया. घटना का पता मुकेश को तब लगा, जब वे मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे. उन्होंने पाया कि दुकान के पीछे का ताला टूटा हुआ है और दुकान के अंदर चोरी हुई है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में…
Jamshedpur. सुंदरनगर थाना क्षेत्र कुदादा के पास जोड़ा से टाटा आ रही प्रिंस बस पलट गई. इसमें बस में सवार लगभग 13 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. घायलों में छह की हालत गंभीर होने पर उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के जोड़ा से यात्रियों को लेकर बस टाटा आ रही थी, तभी कुदादा के खालसा ढाबा के पास बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई. वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी.…
Jharkhand:अमर बाउरी का नेता प्रतिपक्ष बनना बोकारो के लिए गर्व की बात- कुमार चंदनक्यारी विधायक अमर कुमार बाउरी के भाजपा नेतृत्व द्वारा विधायक दल के नेता बनाए जाने और मांडू विधायक जे.पी पटेल को सचेतक बनाने पर आज पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 4 सिटी सेंटर में खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर कुमार अमित के साथ कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाई खिलाई और बधाई दी। इस अवसर पर कुमार अमित ने अमर कुमार बाउरी एव जे.पी पटेल को बधाई देते हुए कहा कि अमर कुमार बाउरी का…
Chaibasa. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने सोमवार को बाल विवाह के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सदर अस्पताल से जागरुकता रैली निकाली. सदर सामुदायिक केंद्र के प्रभारी डॉ शिवचरण हांसदा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. इस दौरान लोगों ने “बाल विवाह को हटाना है, कुपोषण को दूर भगाना है’के नारे लगाये. रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए फिर से सदर अस्पताल में आकर समाप्त हुई. इसके बाद रैली में शामिल सहियाओं ने कुपोषण पर आधारित एक कार्यशाला में भाग लिया. डॉ शिवचरण हांसदा ने बताया कि पश्चिम सिंहभूम जिला कुपोषण वाला जिला है. इस…
Jamshedpur: बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी ने गुरु दरबार के धार्मिक कार्यक्रमों में परफ्यूम के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा जारी आदेश के बाद बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी ने यह कदम उठाया है. कमेटी ने यह भी फैसला लिया है कि सुबह आठ बजे से पहले आनंद कारज संपन्न होने पर वर-वधु को कमेटी की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा. वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर सिख परिवार के बच्चों को आनंद कारज संपन्न कराने के लिए विशेष प्रबंध किये जायेंगे. कमेटी का कहना है कि कुछ परफ्यूम में अल्कोहल का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से आयोजित अग्रसेन जयंती के समापन सोमवार को साकची धालभूम क्लब में हुआ. इसका शुभारंभ महाराजन अग्रसेन की शोभायात्रा के साथ हुई. साकची जेएनएसी के समीप से शुरू हुई शोभायात्रा साकची के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करती हुई अग्रसेन भवन में समाप्त हुई. शोभायात्रा में मारवाड़ी समाज की विभिन्न संस्थाओं की झांकिया शामिल हुईं. इनमें मारवाड़ी युवा मंच, आकृति व्हील्स कालीमाटी, स्टील सिटी सुरभि शाखा, जमशेदपुर शाखा, स्टील सिटी शाखा, श्याम रात्रि निशान परिवार, कृतांश एक नई पहल, राणी सती सत्संग समिति, राजस्थान शिव मंदिर जुगसलाई, श्याम गुणगान बाल मंडल, महासर माता…
Dhanbad. ईसीएल मुगमा एरिया के कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी में रविवार देर रात कोयले के अवैध खनन के दौरान जोरदार आवाज के साथ चाल धंस गया। इसके कारण चाल के मलबे में दबकर 12 से अधिक लोगों की मौत की आशंका जतायी जा रही है। हांलाकि, घटना के बाद कोयला चोरों ने दो शवों को मलबे से बाहर निकाला है, जिससे फिलहाल दो लोगों की मौत होने की ही पुष्टि हो पायी है। बाकी लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं। मृतकों की पहचान यमुना राजवंशी (37 वर्षीय) और तापस दास (20 वर्षीय) के रूप में हुई है। स्थानीय भाजपा…
Ghatshila. झामुमो दामपाड़ा जोनल कमेटी की रविवार को बाकीडीह गांव में बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन तथा पार्टी के कई वरीय नेता मौजूद थे। मौके पर प्रकाश टुडू के नेतृत्व में लगभग 70 युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। कलचिती पंचायत की पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा मुर्मू के नेतृत्व में 20 महिलाएं भी पार्टी में शामिल हुईं। पार्टी में शामिल युवा तथा महिलाओं को विधायक रामदास सोरेन ने पार्टी का पट्टा देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा माटी की पार्टी है। ग्रामीणों के हर सुख-दुख में झामुमो…
जन सुनवाई कार्यक्रम मे उपस्थित हुए मंत्री बन्ना गुप्ता, फरियादियों के समस्याओं का किया ऑन स्पॉट निष्पादन जिला कांग्रेस कमेटी, सरायकेला-खरसावां के तत्वाधान में केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर माननीय स्वास्थ्य परिवार आपदा प्रबंधन एवं 20 सूत्री के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम किया गया. जनसुनवाई कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में इचागढ़, कपाली आदि क्षेत्रों से लोग उपस्थित होकर अपनी अपनी समस्याओं को मंत्री बन्ना गुप्ता के समक्ष रखने का काम किया. समस्याओं को सुनकर मंत्री बन्ना गुप्ता ने त्वरित निष्पादन करते हुए संबंधित विभाग के पदाधिकारी को शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए. मंत्री बन्ना…
