Author: News Desk

Chaibasa. रांची में आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन से कोल्हान भूमि बचाओ समिति के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुलाकात की. मंत्री के आवास पर हुई मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल में शामिल रैयतों ने चाईबासा के आसपास हो रहे आदिवासी जमीन पर अवैध कब्जे व फर्जीवाड़े की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की. मंत्री चंपई सोरेन ने सारी शिकायतें सुनने के बाद नियमानुसार मामले की जांचकर कार्रवाई की बात कही. ये भी कहा कि सरकार को भी इसकी सूचना दें. समिति के उपाध्यक्ष डीबर देवगम ने मंत्री से कहा कि चाईबासा के मतकमहातू में 10 आदिवासियों की जमीन पर बनवारी लाल…

Read More

Bokaro:अमित के नेतृत्व में हुआ नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी का अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत बोकारो में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी का बोकारो आगमन पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम बालीडीह के टोल प्लाज़ा पर तेतालिस मोड़, थाना मोड़, सिवनडीह, नयामोड़, महात्मा फूले मोड़, हवाई अड्डा आदि स्थानों पर हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ा बजा कर आतिशबाजी भी की। नया मोड़ में भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर अमर बाउरी ने धरती आबा को नमन भी…

Read More

Chakradharpur. थाना क्षेत्र की कुसुमकुंज में बैकुंठ साईं अपार्टमेंट के लिफ्ट से गिरकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई. यह घटना बुधवार की देर रात हुई. बताया जाता है कि अपार्टमेंट में काम करने वाला पनसुवां का लक्ष्मण प्रधान हर दिन की तरह ही बुधवार की रात लगभग नौ बजे ड्यूटी के लिए पहुंचा था. ड्यूटी पर आने के बाद वहां काम करने वाले अन्य लोगों को लक्ष्मण प्रधान कहीं दिख नहीं रहा था. जब कर्मियों ने उसकी खोजबीन की, तो लक्ष्मण लिफ्ट में मृत अवस्था में मिला. उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है. सूचना…

Read More

Jamshedpur. शहर और आसपास के प्राइवेट स्कूलों में शुक्रावार से दुर्गापूजा की छुट्टी दे दी गई है. वहीं, गुरुवार को अन्य दिनों की ही तरह स्कूलों में गतिविधियां संचालित हुईं. छुट्टी की घोषणा एक ही साथ सभी आईसीएसई और सीबीएसई स्कूलों में की गयी है. मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल आशु तिवारी ने बताया कि स्कूलों में छुट्टी 30 अक्तूबर तक रहेगी. 31 अक्तूबर को स्कूल फिर से खुल जायेंगे और सभी गतिविधियों का संचालन पूर्ववत होगा. बताया कि 31 अक्तूबर को बच्चों के लिए स्कूल खोले जाएंगे. इससे पूर्व 25 अक्तूबर से स्कूलों के कार्यालय खुल जायेंगे, जहां…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने गुरुवार को पारिवारिक विवाद मामले की सुनवाई के दौरान एक अहम बात कही. कोर्ट ने कहा कि पत्नी का भरण-पोषण करना पति का उत्तरदायित्व है, लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए कि वैवाहिक जीवन शैली बनी रहे, इसके लिए पति पर इतना भी बोझ बोझ डालना कहीं से भी सही नहीं है कि शादी उसके लिए सजा बन जाए. झारखंड हाइकोर्ट में दायर याचिक में धनबाद के रहनेवाले एक पति ने कहा था कि वर्ष 2018 में उसकी शादी हुई. इसके कुछ दिन बाद ही पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज मांगने व घरेलू हिंसा का आरोप…

Read More

Jamshedpur. एसएसपी किशोर कौशल ने चेकिंग के दौरान मारपीट करने वाले दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. सस्पेंड होने वाले पुलिसकर्मियों में जुगसलाई थाना के दारोगा विकास कुमार, टैंगो के आरक्षी काशमीर मुखी और आरक्षी अनिल कुमार महतो शामिल हैं. 17 अक्टूबर को जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत पार्वती घाट के पास चेकिंग के दौरान मो. जैद के बुलेट में प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर लगे रहने के कारण पुलिसकर्मियों ने मारपीट की थी. इसको शिकायत मो. जैद के पिता मो. जहीरुद्दीन ने की थी. मो. जहीरुद्दीन की शिकायत पर एसएसपी ने संज्ञान लिया और घटना की संबंधित…

Read More

Jamshedpur. दुर्गापूजा में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले में 261 मजिस्ट्रेट और 2500 जवानों की तैनाती की गई है. इसको लेकर गुरुवार को गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन में बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से एसएसपी किशोर कौशल और उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री समेत पुलिस पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट मौजूद थे. बैठक में सभी को अपने-अपने कार्यों की जानकारी दी गई. वहीं, उन्हें किस तरह से दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था को बनाए रखना है, इसको लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि दुर्गापूजा को लेकर उपायुक्त के साथ एक ज्वाइंट ऑर्डर निकाला गया है. इसका अनुपालन…

Read More

Jamshedpur. बहरागोड़ा के वीणापानी हाइस्कूल मैदान से रविवार को शुरू हुई मानकी-मुंडा अधिकार पदयात्रा बुधवार को जमशेदपुर पहुंची. जमशेदपुर जिला मुख्यालय में मानकी-मुंडा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को को सरकार के नाम मांग पत्र सौंपा. इससे पूर्व संघ के सदस्यों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के साथ ही नारेबाजी भी की. पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हैं. चार दिवसीय मानकी-मुंडा अधिकार पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सह मानकी रोशन पूर्ति कर रहे थे. मंगलवारर की रात आराम करने के बाद बुधवार सुबह सुंदरनगर के नांदुप फुटबॉल मैदान से पदयात्रा रवाना हुई. करनडीह चौक पर एलबीएसएम कॉलेज…

Read More

Ranchi. मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सहयोगी मुकेश मित्तल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट ने मुकेश मित्तल के खिलाफ नन बेलेबल (गैर जमानती) वारंट जारी किया है. कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद अब मुकेश मित्तल के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. वीरेंद्र राम पर टेंडर घोटाला के जरिये अवैध कमाई करने और उसे अलग-अलग जगह निवेश कर मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है. वहीं मुकेश मित्तल पर तारा चंद के जरिए वीरेंद्र राम के कालेधन को विभिन्न खातों से सफेद बनाकर…

Read More

Ranchi: इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी दिखने लगा है. युद्ध के कारण एक बार फिर कच्चे तेल (Crude Oil) के दामों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है. डब्लूटीआई क्रूड (WTI Crude) की कीमत बुधवार को 88.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गयी है. वहीं, ब्रेट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) की कीमत 91.41 डॉलर प्रति बैरल हो गयी है. कच्चे तेल में आयी तेजी की वजह से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हो सकता है. भारतीय सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार झारखंड में पेट्रोल और…

Read More