जमशेदपुर. खड़ंगाझाड़ के राधिकानगर निवासी शिक्षिका बबीता राय की टाटा मोटर्स अस्पताल में शुक्रवार की शाम मौत हो गयी. उनके परीजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर रविवार को टेल्को थाना में शिकायत दर्ज करायी है. बबीता राय का पेट का ऑपरेशन हुआ था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए और शिकायत थाना में नहीं दर्ज करायी. शिक्षिका का पति रजनीश कुमार राय टाटा कमिंस में काम करते है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि पत्नी के पेट में दर्द होने के कारण सात अक्तूबर को अस्पताल…
Author: News Desk
Chaibasa. प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था को लेकर पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां के डीसी व एसपी के साथ बैठक की. बैठक में आयुक्त दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था से संबंधित तैयारी के बारे में जानकारी ली. सभी उपायुक्तों ने बताया कि जिले में शांति समिति की बैठक पूर्ण किया जा चुका है. पूजा पंडाल समितियां के साथ भी बैठक किया जा चुका है. संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर किया गया है. सहित अपने-अपने तैयारी के विषय में विस्तृत जानकारी दिया गया. प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी…
JAMSHEDPUR: जमशेदपुर के मानगो में छापेमारी कर पुलिस ने मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. मानगो पुलिस ने जवाहर नगर रोड नंबर 17 स्थित पेट्रोल पंप के पीछे छापेमारी की और लाखों रुपए के नकली शराब को जब्त किया है. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब बनाने में उपयोग होने वाले स्प्रिट, शराब की खाली बोतल, ढक्कन और स्टीकर भी बरामद किया है. जब्त शराब की बाजार में कीमत 15 से 20 लाख की बताई जा रही है. शराब का कारोबार कमल नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि…
झामुमो सदर प्रखंड कमेटी एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित Chaibasa : सदर प्रखंड अंतर्गत सरनाडीह स्थित झामुमो कार्यालय परिसर में रविवार को झामुमो सदर प्रखंड कमेटी की ओर से एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपक बिरुवा शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कराये जा रहे जनकल्याणकारी योजना के बारे में कार्यकर्ता लेागों को बताये. उन्होंने 18 पंचायत के पदाधिकारियो…
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर काम करेगी टीम, 27.10.2023 को देगी रिपोर्ट जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सिदगोड़ा टाउन हॉल, सिदगोड़ा, जमशेदपुर में आहूत केन्द्रीय शांति समिति सदस्यों एवं दुर्गापूजा कमिटी के अध्यक्ष / सचिव एवं अन्य विभागीय पदाधिकारियों के साथ विधि-व्यवस्था की बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिलार्न्तगत दुर्गापूजा पंडालों के आयोजकों को उनके अच्छे एवं अनुशासन पूर्वक त्योहार मनाने हेतु स्वस्थ प्रतियोगिता के लिए प्रशास्ति पत्र दिये जाने के संबंध में निर्णय लिया गया था. इसके आलोक में विभिन्न मापदण्डों के आधार पर सभी दूर्गापूजा पंडालों एवं उनके आयोजन का अवलोकन कर मूल्यांकन करने…
Chaibasa. नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र के जंगल में शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की खबर है। हालांकि, मुठभेड़ की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में कई माओवादी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल शुक्रवार सुबह एंटी नक्सल अभियान पर निकले थे। इसी दौरान सुरक्षाबलों को देखकर माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी कई राउंड फायरिंग की गयी, जिसमें कई माओवादी घायल हुए हैं। फिलहाल हाथीबुरू कुरिया के जंगली…
Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल चौक के पास अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी तीन बाइक में टक्कर मार दी। हालांकि, हादसे में किसी को कुछ नहीं हुआ है। लेकिन दुर्घटना में तीनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। कार चालक 19 वर्षीय आदित्य सिंह ने पूछताछ में बताया कि कार उसके भाई के नाम पर रजिस्टर्ड है। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि कार तेज रफ्तार में लोको कॉलोनी की तरफ से निकली और सड़क किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मारने…
Jamshedpur. शहर के बिष्टपुर (Bistupur) मेन रोड स्थित कैफे कॉफी डे को किराया नहीं देने के कारण गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर सील कर दिया गया। यह कार्रवाई भुवनेश्वरी एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के केतन अडेसरा के कैफे कॉफी डे को चलाने वाली अमलगमेटेड बीन कॉफी ट्रेडिंग कंपनी लिमिडेट के खिलाफ मनी रिकवरी सूट दायर करने पर की गई है। मामले को लेकर भुवनेश्वरी एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अधिवक्ता अंशुमन चौधरी ने बताया कि अमलगमेटेड पांच वर्षों से दुकान का किराया नहीं दे रही थी। इन पांच वर्षों में दुकान का किराया 5.54 लाख रुपये हो गया था।…
Jamshedpur. घाटशिला के राजस्टेट फुटबॉल मैदान में गुरुवार को 71वें संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, उन्हें कोई डर नहीं है। डर है तो इस राज्य की जनता को। पुलिस प्रशासन वसूली करने में लगी है। ऐसी सरकार से राज्य में विकास संभव नहीं है। चारों तरफ लूट तथा भ्रष्टाचार मची हुई है। लूट-भ्रष्टाचार से मुक्ति पानी के लिए भाजपा की सरकार बनानी होगी। यह संकल्प आज यहां से लेकर जाना है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2014 में…
Jamshedpur. आदित्यपुर नगर निगम की ओर से गुरुवार को गम्हरिया में फुटपाथ पर अतिक्रमण कर बनाए गए दुकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा. इसको लेकर बुधवार की शाम में एनाउंसमेंट करके चेतावनी दे दी गई थी. इस अभियान से सैकड़ों दुकानदार प्रभावित होंगे. नगर निगम के सहायक आयुक्त शंभू प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम ने क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया, जिसको लेकर अभियान चलाया जाएगा. सहायक आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की निगरानी टीम द्वारा बुधवार को बोलाईडीह रोड गम्हरिया, गम्हरिया मार्केट, सर्विस रोड और लाल बिल्डिंग के आसपास के एरिया से अतिक्रमण हटाने की…
