लोहरदगा. झारखंड के पलामू जाने के क्रम में कुडू बस स्टैंड में लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान का आजसू पार्टी ने स्वागत किया. इस दौरान आजसू के कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ झारखंड में सरकार बनाएगी और भ्रष्ट हेमंत सरकार को उखाड़ कर दम लेगी. चिराग ने कहा कि एनडीए के बड़े से बड़ा नेता एवं कार्यकर्ता दिन-रात एक किए हुए हैं तथा जनता के जाकर इस सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर कर रहे हैं. अब यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी. इसकी उम्र खत्म हो गई है. उन्होंने…
Author: News Desk
रामगढ़. जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर सोमवार को भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के अनुसार नया मोड़ के समीप एक ट्रेलर पीबी 10 एचजेड 5084 में बाइक पर सवार तीन युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दो युवक आदित्य कुमार और राजा कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. एक अन्य युवक चंदन कुमार को गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. तीनों युवक दिग्वार गांव के निवासी थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर…
रांची. जस्टिस एमएस रामचंद्र राव 25 सितंबर को झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस के रूप में शपथ लेंगे. राजभवन में राज्यपाल संताेष गंगवार उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव का स्थानांतरण झारखंड हाई कोर्ट किया गया है. वर्तमान में हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस का पद खाली है, जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद अभी एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में कार्य कर रहे हैं. जस्टिस एमएस रामचंद्र राव को झारखंड हाई कोर्ट में स्थानांतरित किए जाने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 जुलाई को…
रांची. संतान की दीर्घायु, सुखी और निरोगी जीवन के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाता है. यह व्रत हर वर्ष आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है. सनातन संस्कृति में संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए जितिया व्रत की पुरातन परंपरा रही है. बिहार और उत्तर प्रदेश में प्रचलित इस जितिया पर्व में माताएं पूरी एक तिथि निर्जला उपवास रखकर जीमूतवाहन की आराधना करती है. इस व्रत की शुरुआत एक खास और अनोखी परंपरा से होती है, जो व्रत से एक दिन पहले निभाई जाती है. मंगलवार को निर्जला व्रत शुरू…
New Delhi. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरक्षण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हमलों को लेकर उस पर पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि ‘बहुजन विरोधी’ भाजपा चाहे कितना भी झूठ फैला ले, लेकिन मुख्य विपक्षी दल आरक्षण पर आंच तक नहीं आने देगा. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘जाति जनगणना’ बोलने तक से डरते हैं और वह नहीं चाहते कि बहुजन को उनका हक मिले. राहुल गांधी ने आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा को हटाने की पैरवी करते हुए यह भी कहा कि बहुजन को न्याय दिलाना उनके…
Jamshedpur. श्रम कानून लागू करने के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को काला दिवस मनाया. इसके तहत जमशेदपुर के नेताओं ने रैली निकालकर उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया. साथ ही प्रधानमंत्री एवं श्रम मंत्री को संबोधित मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा. ट्रेड यूनियन के संयुक्त मंच, कोल्हान की ओर से विश्वजीत देब ने बताया कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि कई मौकों पर वैकल्पिक नीतियों के रूप में जन मुद्दों पर मांग उठाने के बावजूद केंद्र सरकार उन मांगों को उचित प्राथमिकता नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि विरोध के बावजूद सरकार…
Patna. बिहार में पटना जिले के ‘बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु’ का एक निर्माणाधीन हिस्सा रविवार रात को ढह गया. बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड (बीएसआरडीसीएल) के मुख्य महाप्रबंधक प्रबीन चंद्र गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, बियरिंग बदलना एक नियमित अभ्यास है. किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. हम काम का निरीक्षण करने के लिए मौके पर जा रहे हैं. ‘बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु’ के निर्माण की देखरेख बीएसआरडीसीएल कर रहा है. यह घटना बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु के गर्डरों की बियरिंग बदलने के दौरान हुई. खंभों पर गर्डर रखते समय उनमें से एक गिर गया. पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर…
Khunti. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि अगर झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आती है, तो वह घुसपैठियों को राज्य से बाहर खदेड़ देगी. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन ने राज्य के लोगों को ‘‘धोखा’’ दिया है. शर्मा ने यहां पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम वादा करते हैं कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो हम झारखंड से घुसपैठियों को बाहर खदेड़ देंगे। राज्य में केवल अवैध प्रवासियों का सम्मान किया जाता है। हम उन्हें बाहर निकाल…
New Delhi. केंद्र सरकार ने हाल ही में निर्यात शुल्क हटाए जाने के बाद खुदरा कीमतों में आए उछाल के मद्देनजर थोक बाजारों में ‘बफर स्टॉक’ से बिक्री बढ़ाकर प्याज की कीमतों पर अंकुश लगाने के अपने प्रयास तेज कर दिए हैं. उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने सोमवार को कहा कि केंद्र ने दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों के थोक बाजारों में अपने ‘बफर स्टॉक’ (भंडार) से प्याज निकालना शुरू कर दिया है. सरकार की योजना पूरे देश में सब्सिडी वाले प्याज की खुदरा बिक्री की है. खरे ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘निर्यात शुल्क हटाने के बाद…
Khunti. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो नीत गठबंधन को आड़े हाथ लेते हुए उस पर वोट के लिए राज्य में घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया. यहां भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखाते हुए नड्डा ने आरोप लगाया कि घुसपैठिए राज्य में जमीन हड़प रहे हैं और अपना आधार बढ़ा रहे हैं और यहां आदिवासी आबादी कम होती जा रही है. उन्होंने कहा, ‘राज्य में आदिवासी आबादी कम हो गई है। यह पहले 44 प्रतिशत थी और अब कम होकर 28 प्रतिशत रह गई है. घुसपैठिए…
