एकता विकास मंच के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब । 1932 स्थानीय नीति खतियान के आधार पर और एकल पद आरक्षित करने के विरोध में एकता विकास मंच द्वारा गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान से प्रखंड कार्यालय तक जुलूस निकाला गया, जिसमें काफी संख्या में महिला पुरुष सदस्यों ने भाग लिया । सभा को संबोधित करते हुए एकता विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ए के मिश्रा ने कहा कि झारखंड में गैर आदिवासियों को हमेशा किसी न किसी रूप में प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है कभी खतियान के आधार पर, कभी स्थानीयता के नाम पर, तो कभी भाषा के नाम…
Author: News Desk
डीजीपी के रेस में अनुराग गुप्ता का नाम सबसे आगे! झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नीरज सिन्हा का कार्यकाल 11फरवरी 2023 में खत्म हो रहा है और12 फरवरी 2023 से नए डीजीपी के रूप में झारखंड के पुलिस विभाग के नए मुखिया राज्य के नए डीजीपी कार्यभार संभालेंगे। इसलिए अभी से नए डीजीपी की तलाश भी शुरू हो गयी है। राज्यों में नियुक्ति के लिए अब नयेनियमानुसार यूपीएससी से वरीय पुलिस पदाधिकारियों के नाम का एक पैनल तैयार किया जा रहा है। इसे लेकर गृह विभाग द्वारा भी आवश्यक रूप से तैयारियां शुरू कर दी है । सूत्रों के अनुसार…
झारखण्ड मानवाधिकार सम्मेलन की ओर से संविधान दिवस का अयोजन भुइयाडीह मे किया गया, जहां बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया | इस विषय पर बोलते हुए संगठन के प्रमुख मनोज मिश्रा ने कहा कि बिना संविधान के आजाद भारत में जीवन की कल्पना करना असंभव है। | उन्होने कहा कि जब-जब देश घने अंधेरे से गुजरा है संविधान ने मंजिल की रोशनी दिखाई। उन्होने बताया कि आज संविधान के संस्थापक बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती है, हम सभी संविधान दिवस के रूप मे मनाते है |…
महिला हिंसा के खिलाफ युवा ने निकाली पैदल रैली जमशेदपुर 26 नवंबर। सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) की ओर से 16 दिवसीय अभियान “हिंसा के खिलाफ हम सब की आवाज” के दूसरे दिन और भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर पोटका प्रखंड के हाता चौक से हल्दीपोखर बाजार तक मुखिया,पंचायत समिति , पंचायत प्रतिनिधि, Women Collective,किशोरियों और महिलाओं द्वारा पैदल रैली की गई। जिसमें 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसका उद्देश्य महिला हिंसा को रोकना, सुरक्षित सड़क, सुरक्षित घर,सुरक्षित बाजार और अपने अधिकारों को सुरक्षित करते हुए समाज में लोगों के नजरिये को बदलना और जागरूकता फैलाना…
आनंद मार्ग का जमशेदपुर ब्लड बैंक मे 71वा मासिक रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद विद्युतवरण महतो एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहित ने प्रशस्ति पत्र एवं पौधा देकर किया सम्मानित जमशेदपुर : 26 नवंबर 2022 आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं शिवा ट्रांसपोर्ट कंपनी की ओर से एक दिवसीय 71 वा मासिक रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया गया, जिसमें लगभग 40 यूनिट रक्त संग्रह हुआ जो कि मानव कल्याण के लिए एवं लगभग 100 पौधों रक्तदाताओं एवं ब्लड बैंक केंपस में उपस्थित लोगों के बीच वितरण हुआ जो प्राकृतिक कल्याण के लिए किया…
जमशेदपुर में राजनेताओं के सहयोग से अथवा अधिकारियों के मिलीभगत से बिष्टुपुर बाजार(सैरात) में सड़क का अतिक्रमण कर अवैध रूप से अधिष्ठापित हो रहे कई दुकान? सूचना देने पर अधिकारी करेंगे कार्रवाई! जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत बिस्टुपुर मार्केट के मोची लाइन मे रातो-रात कई अवैध गुमटी स्थापित किया गया हैl सड़क का एंक्रोचमेंट कर इस प्रकार गुमटी लगाने से यातायात प्रभावित होगी l स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस प्रकार अवैध रूप से गुमटी नुमा पक्का दुकान लगाने से ग्राहकों को आने जाने में काफी परेशानी होगी एवं सड़क पतला हो जाने से महिलाओं के साथ छेड़खानी एवं…
चौका थाना को मिली बड़ी कामयाबी, शराब लदा ट्रक किया बरामद सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार ने एक ट्रक विदेशी शराब पकड़कर जिले के उपलब्धि में एक और उपलब्धि की कड़ी जोड़ दी है। चौका थाना प्रभारी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्रों में अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। जगह-जगह चेकिंग किए जा रहे हैं। इसी दौरान मिले वरीय पदाधिकारियों की गुप्त सूचना के आदेश के आलोक में चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर विदेशी शराब की 14160 बोतल (750 मिली, 375…
सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष,जनसंपर्क एवं कल्याण ने उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी को परसुडीह बाजार समिति की बाजारों के बजाय उसके नजदीक स्थित श्यामा प्रसाद कॉलेज या अन्य भवनों को नगर निकाय चुनाव हेतु उपयोग करने का दिया सुझाव l सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष, जनसंपर्क एवं कल्याण मुकेश मित्तल ने जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त का ध्यानाकृष्ट करते हुये सुझाव दिया है कि आगामी नगर निकाय चुनाव हेतु परसुडीह बाजार समिति में दुकान एवं गोदामों को जिला प्रशासन द्वारा उपयोग में लाने हेतु व्यवसायियों को इसे खाली करने का जो निर्देश दिया…
गम्हरिया कृषि केंद्र में किया गया शत-प्रतिशत अनुदान का वितरण। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के गम्हरिया कृषि तकनीकी सूचना केंद्र गमहरिया में शत प्रतिशत अनुदान में 600किसानों के बीच सरसो एवम चना बीज का वितरण जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुजूर, सोखेन हेंब्रम,रपचा मुखिया संगीता मुंडू, ATM खगेंद्र नाथ महतो द्वारा किया गया।
कौन कर रहा है बालू घाटों की फोटोग्राफी ? पत्रकार , प्रशासन या खुफिया विभाग! सरायकेला-खरसावां जिले के बालू घाटों की फोटोग्राफी होने की चर्चा इन दिनों खुब हो रही है। चर्चा है कि बालू घाटों की फोटोग्राफी दो व्यक्तियों द्वारा की जा रही है,वह दो व्यक्ति कौन है,किस विभाग से हैं,क्यों कर रहे हैं फोटोग्राफी? अज्ञात द्वारा फोटोग्राफी करने वाला शख्स पत्रकार है अथवा प्रशासन एवं खुफिया विभाग का है! इसकी चर्चा बालू माफियाओं एवं चौक चौराहों, ठेकेदारों में जोरों पर हो रही है। चर्चा है कि दो व्यक्ति गौरी घाट सपड़ा,आदित्यपुर आर.आई.टी.,कांड्रा एवं गम्हरिया बालू घाटों की फोटोग्राफी…
