जांच हुई तो आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 13 में योजना घोटाला आएगा सामने! आरोप हैं कि जिस नाला को स्थानीय लोगों ने चंदा कर बनाया,वहा आदित्यपुर नगर निगम ने लगाया उद्घाटन का शिलापट्ट आदित्यपुर नगर निगम के निवासियों का मानना है कि जांच हुआ तो आदित्यपुर नगर निगम में योजना घोटाला सामने आ सकता है! मामला, वार्ड 13 और 15 के बीच बने नाला का है. वार्ड 13 और 15 के सीमा क्षेत्र पर बसे पशुपति कॉलोनी का है. कॉलोनी के लोग नाला के पानी से परेशान होकर वार्ड 13 और 15 के बीच चंदा कर करीब 60 हजार…
Author: News Desk
आज दिनांक 1 सितम्बर 2022 को कपाली नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह के सेवानिवृत्ति होने पर नम आँखों से अध्यक्ष सोभा रानी महतो, उपाध्यक्ष सरवर आलम, सभी वार्ड पार्षद, सभी कर्मचारी एंव संवेदक गण फेयरवेल दिया गया। ऐसे तो श्री राजीव रंजन सिंह कल ही दिनांक 31 अगस्त 2022 को सेवा निवृत हुए परन्तु गणेश चतुर्थी की छुट्टी के कारण आज फेयरवेल दिया गया। इस अवसर पर श्री राजीव रंजन सिंह के कार्यशैली से भावनात्मक जुड़ाव रखने वाले सरायकेला नगर पंचायत के कर्मचारी बबन सिंह, अर्जुन गोप, समीर रजक, मानस पटनायक और नीक्कू कर विदाई समारोह में…
आज आदित्यपुर नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 11 भाटिया बस्ती में निर्माणाधीन भवन को सील किया गयाl नगर निगम द्वारा गठित जांच टीम द्वारा श्री मलय नीरज पिता श्री एच एम द्विवेदी द्वारा परमिट संख्या 307 के अनुरूप भूखंड पर एल जी( पार्किंग) ग्राउंड+ 4th फ्लोर का नक्शा पारित किया गया था, परंतु निगम द्वारा गठित जांच टीम के द्वारा निरीक्षण के क्रम में सेटबैक के कमी एवं अतिरिक्त एक तल्ला निर्माण पाया गया l जिसके तहत श्री मलय नीरज को 3 बार नगर निगम द्वारा नोटिस भेजा गया परंतु उनके द्वारा प्रश्नगत भवन से संबंधित स्वयं अथवा अपने अधिकृत…
लहर चक्र में प्रकाशित समाचार के पश्चात आदित्यपुर नगर निगम ने अंतत: आदित्यपुर के भाटिया में बन रहे अवैध बहुमंजिला भवन को किया सील l “आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त को शिकायत पत्र सौंपने के बावजूद अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं किया जाता है” l उपरोक्त समाचार बीते दिन लहर चक्र द्वारा प्रकाशित किया गया था l समाचार प्रकाशन के कुछ दिनों बाद ही आदित्यपुर नगर निगम के टीम के द्वारा आदित्यपुर भाटिया स्थित गांधी आईटीआई के ठीक सामने अवैध रूप से बन रहे हैं नम्रता नीरज नामक बहुमंजिला भवन निर्माण के विचलन हिस्से को आज सील कर…
यूपीए की मांग पर राज्यपाल ने दिया समय,कुछ ही देर बाद मिलेगा एक प्रतिनिधिमंडल । बड़े उलटफेर के हैं चर्चा। झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैश ने यूपीए के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय दे दिया है ।कुछ ही देर बाद राज्यपाल से यूपीए का प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग कुछ देर बाद ही कैबिनेट की बैठक कर मुख्यमंत्री राज्यपाल से एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलेगे। चर्चाओं के अनुसार राज्य में कोई बड़ा उलटफेर हो सकता है।सत्ता पक्ष और राजभवन के बीच चल रहे खेल में हेमन्त सोरेन कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं हालांकि, यह अभी…
गोली मार कर भाग रहे अपराधी को ड्यूटी जा रहे जवान ने दौड़ाकर पकड़ा। राज्य की राजधानी रांची के धुर्वा थाना की घटना है कि दिनदहाड़े रांची में अपराधी इस कदर बेखौफ हो गए हैं कि स्कूल से बच्चे को छोड़कर लौट रहे व्यक्ति पर गोली मार कर और चाकू से हमला कर लहूलुहान कर घायल कर दिया। इसी दौरान ड्यूटी पर जा रहे एक जवान ने अपराधी को दौड़ा कर पकड़ लिया। जिसके पास से पिस्तौल और चाकू बरामद किया गया है। जरा सोचिए राज्य की राजधानी मे दिनदहाड़े इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है…
भाइयों ने संपत्ति विवाद के लिए किया सर फुटवल तो पुलिस ने भेजा जेल। सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत भाइयों ने संपत्ति विवाद के लिए आपस में सिर फुटवल किया एवं मारपीट के बाद थाना पहुंचे इसके बाद थाना द्वारा मारपीट में शामिल लोगों को जेल भेज दिया । शांति नर्सिंग होम कांड्रा के शेखर साव, प्रकश साव एवं दीपक साव तीनों में पिता राजकिशोर साव के अपने पुस्तैनी ज़मीन ज़ायदाद का बंटवारा को लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा था। जिसमें थाना द्वारा Cr.P.C कि धारा 107 ,116 कि कारवाई पूर्व में ही की गई थी। सामाजिक…
गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में अभिभावक और शिक्षकों के साथ हुई बैठक। गम्हरिया इंग्लिश स्कूल मे दिनांक 28.8.2022 को पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का अयोजन हुआ। जिसमें काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित हुए। वाइस चेयरपर्सन रिंकू राय ने नई शिक्षा नीति के बारे में सभी पेरेंट्स को समझाया तथा साथ ही बच्चों का मानसिक विकास,भावनात्मक विकास,शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, शिष्टाचार एवं कई बातों पर प्रकाश डालते हुए विषयों से अवगत कराया गया । बच्चों का स्कूल में शत-प्रतिशत उपस्थित होना अनिवार्य है इस विषय पर भी चर्चा की गई। कोविड के पेंडामिक सिचुएशन को बच्चों ने किस तरह से पार किया, इन सभी…
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर आज बिष्टुपुर बाजार क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग करने वाले दुकानदार एवं अतिक्रमण कर दुकान से सामान बाहर रखने वाले 11 दुकानदारों पर करवाई करते हुए कुल रुपए 5400 का जुर्माना वसूल किया गया । उक्त करवाई उड़नदस्ता दल के साथ क्षेत्रीय कर्मी प्रकाश भगत, बिनोद तिवारी,दिलीप बारिक एवं गणेश राम सामिल थे ।
आज दिनांक 27.08.2022 को कार्यपालक पदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव के नेतृत्व में जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड में सुनिल महतो चौक से बाबू वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए बाटा चौक से चौक बाजार तक सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े किए गए वाहनों को हटवाने व दुकानदारों के द्वारा सामान को दुकान के बाहर सड़क पर रखे गए अतिक्रमित सामानों को हटाने हेतु आभियान चलाया गया। विदित हो कि नगर परिषद के द्वारा स्टेशन रोड स्थित पानी टंकी परिसर में पार्किंग स्थल का निर्माण किया गया, ताकि सड़को में जाम ना लगे और आम जनता को आवागमन…
