New Delhi. राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने इस शैक्षणिक सत्र से छठी कक्षा के पाठ्यक्रम में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर लिखी कविता और भारत-पाकिस्तान युद्ध के शहीद अब्दुल हमीद पर अध्याय को शामिल किया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि रक्षा और शिक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों में देशभक्ति, कर्तव्य के प्रति समर्पण, साहस और बलिदान के मूल्यों का विकास करना तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘कविता ‘राष्ट्रीय युद्ध स्मारक’ इसके पीछे…
Author: News Desk
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल शुक्रवार को ‘हैक’ कर लिया गया और उसपर अमेरिकी कंपनी ‘रिपल लैब्स’ निर्मित ‘क्रिप्टोकरंसी’ के प्रचार वाला एक वीडियो दिखाई देने लगा. हालांकि, इस वीडियो में कुछ नहीं था. वीडियो के नीचे लिखा था, ‘‘ब्रैड गार्लिंगहाउस: रिपल रेसपोंड्स टू द एसईसी 2 बिलियन डॉलर फाइन! एक्सआरपी प्राइज प्रेडिक्शन.’ शीर्ष न्यायालय अपनी संविधान पीठ के समक्ष सूचीबद्ध मामलों और जनहित से जुड़े विषयों की सुनवाई के सीधे प्रसारण के लिए यूट्यूब चैनल का उपयोग करता है. न्यायालय की वेबसाइट पर पोस्ट किये गए एक नोटिस में कहा गया है, ‘सभी को सूचित किया जाता…
Chaibasa. ज्योति फेलोशिप परीक्षा 22 सितंबर (रविवार) को होगी. इसके लिए चार परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इसमें 758 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. मध्य विद्यालय नोवामुंडी, आदर्श मध्य विद्यालय बड़ाजामदा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जगन्नाथपुर और उच्च विद्यालय कोटगढ़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन टाटा स्टील फाउंडेशन नोवामुंडी तथा ट्राइवल कल्चर सोसाइटी जमशेदपुर की ओर से किया जा रहा है. यह परीक्षा केवल एससी और एसटी विद्यार्थियों के लिए है. फेलोशिप छात्रवृत्ति से क्षेत्र के गरीब तबके के आदिवासी एवं मूलवासी छात्रों को आगे की पढ़ाई करने में काफी मदद मिलेगी.
Ranchi.असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी राज्य की सीमा सील कर झारखंड की जनता को सबक सिखा रही हैं और झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री मौन हैं, क्योंकि उनके लिए राजनीति ज्यादा महत्वपूर्ण है. इस साल के अंत में झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह-प्रभारी हिमंत, भाजपा की ‘परिवर्तन रैली’ में भाग लेने के लिए राज्य (झारखंड) में आए हुए हैं, जिसकी शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह साहिबगंज में…
Kolkata. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा कि राज्य सरकार दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के साथ सभी समझौतों को रद्द कर देगी क्योंकि निगम द्वारा एक तरफा ढंग से पानी छोड़ने के परिणामस्वरूप दक्षिण बंगाल के जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. मोदी को लिखे चार पन्ने के पत्र में उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण बंगाल में 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री से व्यापक तबाही से निपटने के लिए केंद्रीय निधि से तुरंत राशि जारी करने का अनुरोध किया. उन्होंने लिखा,‘ मैं आपका ध्यान…
New Delhi. झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस ने शुक्रवार को राज्य इकाई में प्रदेश चुनाव समिति, प्रचार समिति और घोषणापत्र समिति का गठन किया. राज्य इकाई के प्रमुख केशव महतो कमलेश को प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया, जबकि बंधु टिर्की को घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष और सुबोधकांत सहाय को प्रचार समिति का नेतृत्व सौंपा गया. कमलेश 31 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का नेतृत्व करेंगे जिसमें अजय कुमार, रामेश्वर उरांव, सुबोधकांत सहाय, राजेश ठाकुर, पी के बालुमूचु और प्रणव झा जैसे नेता शामिल हैं. सभी विधायक और प्रदेश कांग्रेस के सभी मोर्चों के प्रमुख…
New Delhi. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत गौरव डिलक्स पर्यटन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस ट्रेन में 110 पर्यटक सवार हैं जो 10 दिनों तक भारत और नेपाल के विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे. ‘भारत-नेपाल मैत्री यात्रा’ थीम पर आधारित यह वातानुकूलित ट्रेन पर्यटकों को भारत के तीन धार्मिक शहरों अयोध्या, वाराणसी और सीतामढ़ी की यात्रा कराएगी. इसके बाद इन पर्यटकों को सड़क मार्ग से जनकपुर ले जाया जाएगा और नेपाल के कई धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए काठमांडू तक हवाई यात्रा कराई जाएगी. भारत गौरव…
Itkhori. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भारत की स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए उन्हें देश का ‘सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’ करार दिया. सिंह ने कहा कि अब सोरेन को सत्ता से हटाने और पूर्वी राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मत देकर उसे सत्ता में लाने का समय आ गया है। इस साल के अंत में झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है. चतरा जिले के इटखोरी में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर उन्होंने कहा, ‘हेमंत सोरेन सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने भारत…
Ranchi. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने 22 सितंबर 2024 को वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) तथा सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) की नियुक्ति के लिए होनेवाली प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी है. नयी तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी. आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने के कारण परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लेना पड़ा. इससे पूर्व 18 अगस्त 2024 को भी परीक्षा स्थगित कर दी गयी थी. आयोग ने रेंजर के 170 पद तथा एसीएफ के 78 पद पर नियुक्ति के लिए 30 अगस्त 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया था. रेंजर की परीक्षा…
Ranchi. झारखंड में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रतियोगी परीक्षा के मद्देनजर शनिवार और रविवार को पांच घंटे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने के राज्य सरकार के फैसले को अपनी ‘‘नाकाम’’ व्यवस्था को छिपाने का एक और ‘‘फरमान’’ बताया. आधिकारिक सूचना में झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) के दौरान किसी भी गड़बड़ी को रोकने की कवायद में शनिवार सुबह आठ बजे से अपराह्न डेढ़ बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं स्थगित रखने की बात कही गई और रविवार को भी इसी अवधि के दौरान सेवाएं स्थगित रहेंगी. भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, ‘जब झारखंड…
