मानगो नगर निगम अंतर्गत मतदाताओं के मतदाता सूची में आधार लिंक के कार्यों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन *सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अंचलाधिकारी,मानगो एवं कार्यपालक पदाधिकारी मानगो नगर निगम के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन* *कार्य में लापरवाही करने वाले एवं खराब परफॉर्मेंस करने वाले बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ को दिया गया चेतावनी और कार्यों को गंभीरता से करने का निर्देश* *पहचान पत्र को आधार से लिंक करने के लिएआगामी 28 अगस्त को लगने वाले शिविर के लिए बूथ में बैनर लगा कर लोगों को जागरूक करने का दिया निर्देश और घर घर जाकर लोगों से आधार नंबर लेकर…
Author: News Desk
बाढ़ के पानी निकलने के बाद नीचले क्षेत्रों में गंदगी का अंबार लग गया है और संक्रामक रोग फैलने की संभावना है, इसे ध्यान में रखते हुए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा कुल नौ टीम को काम पर लगाया गया है। बाढ़ के पानी में आए कचड़े को हटाया जा रहा है तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है ताकि संक्रामक रोग न फैले । विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी टीम को दिशा निर्देश दिया की जल्द से जल्द सभी क्षेत्रों को साफ कर लिया जाय और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाए। विशेष पदाधिकारी ने स्वयं…
विश्व शांति,निराशा को दूर करने एवं आशा के संचार के लिए विश्व स्तरीय 1 वर्ष का अखंड कीर्तन”बाबा नाम केवलम्” शुरू जमशेदपुर 21 अगस्त 2022 निकटवर्ती आनंद मार्ग के केंद्रीय कार्यालय आनंदनगर स्थित कीर्तन मंडप में विश्व शांति के लिए दोपहर 3 बजे अष्टाक्षरी सिद्ध महामंत्र “बाबा नाम केवलम्”का कीर्तन प्रारम्भ हुआ l यह कीर्तन जमशेदपुर सहित झारखंड, भारतवर्ष के प्रत्येक राज्य एवं दुनिया के 160 देशों से 1 वर्ष यानि 21 अगस्त 2023 तक अपने सुविधानुसार भक्तगण कीर्तन में भाग लेंगेl कीर्तन की महिमा बताते हुए आचार्य सवितानन्द अवधूत ने कहा कि विश्व शांति के लिए यह 1 वर्षीय…
चांडिल डैम खोलने तथा लगातार बारिश होने के कारण स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ गया,जिसके कारण नदी किनारे स्थित निचले क्षेत्रों में पानी घुस गया तथा जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कपाली नगर परिषद क्षेत्र के कई निचले इलाके स्थित घरों में आंशिक रूप से पानी भर गया तथा कभी जल स्तर बढ़ने के कारण पानी घुस गया । उक्त जल जमाव की स्थिति में कपाली नगर परिषद द्वारा प्रारंभ से ही बचाव एवं राहत कार्य प्रारंभ कर दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह द्वारा रात्रि काल में विभिन्न जलजमाव क्षेत्रों में जाकर वहां के निवासियों के…
निलंबित अभियंता प्रमुख रास बिहारी सिंह के विरुद्ध प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज कर जांच प्रतिवेदन देने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री का अनुमोदन रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निलंबित अभियंता प्रमुख, पथ निर्माण विभाग, झारखण्ड रास बिहारी सिंह के विरुद्ध प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज कर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। मालूम हो कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने रास बिहारी सिंह के विरुद्ध प्राप्त परिवाद के आलोक में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दर्ज आई.आर. सं०-06/17 के सत्यापनकर्ता द्वारा आरोपी के विरुद्ध आय की तुलना में 199 प्रतिशत अधिक धन पाये जाने के आलोक में पी.ई. दर्ज करने…
पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त ने जिला प्रशासन की टीम के साथ स्वर्णरेखा व खरकई नदी के निचले इलाकों का किया गया सघन दौरा,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पूर्वी सिंहभूम जिले में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश तथा चांडिल डैम, खरकई डैम व ब्यांकबिल डैम के फाटक खोले जाने के कारण स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है तथा दोनों नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं । बारिश तथा नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी से जलमग्न हुए नदी से सटे निचले इलाकों का जायजा लेने जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा आज जमशेदपुर…
कल्पना सोरेन हो सकती है झारखंड की अगला मुख्यमंत्री? गुरुजी निभाएंगे किंग मेकर की भूमिका। रांची: झारखंड की राजनीति के गलियारों में आज का दिन अहम माना जा रहा हैl विश्वस्त सूत्रों एवं चर्चाओं के अनुसार आज माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बड़ा फैसला ले सकते हैं। चुनाव आयोग की गाज मुख्यमंत्री पर गिरना लगभग चर्चाओं के अनुसार तय माना जा रहा है। ऐसे में आज माननीय मुख्यमंत्री अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर सकते हैं. चर्चा हैं कि मुख्यमंत्री अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर सकते हैं. राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार के मुख्यमंत्री हेमंत…
गम्हरिया इंग्लिश स्कूल प्रबंधन की एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में स्कूल के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा किया गया ।छात्र-छात्राओं के घर पर पढ़ाई से संबंधित विषय में अभिभावकों के साथ स्कूल प्रबंधन एक आवश्यक बैठक कर जल्द ही विस्तृत रूप से सुझाव सलाह लेगा। स्कूल प्रबंधन के डायरेक्टर सुब्रतो राय ने कहा कि अभिभावकों के सहयोग स्कूल के विकास में महत्वपूर्ण है ।इसलिए समय-समय पर अभिभावकों के साथ बैठक कर उनके विचार सुझाव लिए जाएंगे क्योंकि स्कूल के विकास में अभिभावकों की योगदान महत्वपूर्ण है । एडमिनिस्ट्रेटर रीमा बनर्जी सहित आदि उपस्थित रहे
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा आज विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया गया । भ्रमण के दौरान विशेष पदाधिकारी संजय कुमार रामलीला मैदान में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर जनता से रूबरू हुएl निरीक्षण के दौरान जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कनीय अभियंता अभियंता पी.के.ठाकुर भी विशेष पदाधिकारी के साथ मौजूद थे l ज्ञात हो कि 2 दिन पूर्व रामलीला मैदान से अतिक्रमण हटाया गया जिसमे टाटा स्टील के द्वारा सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है जिसका स्थल निरीक्षण किया गया TSUISL के द्वारा किए जा रहे कार्य का निरीक्षण करते हुए आवश्यक…
एक भारत,श्रेष्ठ भारत के थीम पर बनेगा आदित्यपुर में जयराम यूथ स्पोर्टिंग का दुर्गा पूजा पंडाल,विश्व शांति का संदेश देते दर्शाए जाएंगे भगवान गौतम बुद्ध, स्वामी विवेकानंद व राष्ट्रपति महात्मा गांधी के विचार l आदित्यपुर l प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा के अवसर पर आदित्यपुर में जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब की ओर से भव्य व आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण जा रहा है। शुक्रवार को पूजा पंडाल के निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब के कर्ताधर्ता ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के अलावा आदित्यपुर, जमशेदपुर समेत…
