सूरज मुंडा की हत्या के आरोपी कर सकते हैं कोर्ट में सरेंडर! सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आदित्यपुर गुमटी बस्ती के सूरज मुंडा हत्याकांड के आरोपियों पर जिस प्रकार से पुलिस सख्ती से लगातार छापेमारी और कार्रवाई कर रही है। आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार द्वारा दबिश बनाई गई है,जिसके कारण हत्या के आरोपीयो की कोर्ट में सिलेंडर करने की चर्चा भी शुरू हो गई है। हत्याकांड के आरोपियों के घर से टेंट हाउस की समान थाना प्रभारी द्वारा जप्त कर लिया गया है और लगतार दबिश पर छापामारी की जा रही है। आदित्यपुर गुमटी बस्ती के सूरज…
Author: News Desk
आज दिनांक 17 अगस्त 2022 को एस.आर.रुंगटा ग्रुप चाईबासा की ओर से तूड़तुग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र सिकुड़साई में पैरा नेशनल चैंपियन सुश्री तुलसी कारवां को एस.आर.रुंगटा ग्रुप के सीनियर जीएम एस.के पाठक एवं कुसुम ठाकुर (सीएसआर) के द्वारा अत्याधुनिक कंपाउंड धनुष एवं इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल की चाबी सौंपी गईl एस.आर.रुंगटा ग्रुप के एस.के.पाठक ने कहा कि पैरा नेशनल चैंपियनशिप तुलसी कारवां अनुशासित और लगनशील है एवं कठिन परिश्रम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने में उन्हें प्रशिक्षण स्थल तक जाने तक के अत्याधुनिक संसाधनों की कमी को देखते हुए एस.आर. रूंगटा ग्रुप के द्वारा उन्हें संसाधन मुहैया कराया…
एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कार्यरत चिकित्सको, नर्स, एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को जारी होगा पहचान पत्र अपर जिला दण्डाधिकारी श्री नन्दकिशोर लाल द्वारा एमजीएम अस्पताल में मरीजों की बड़ी संख्या को देखते हुए उनकी सुविधा हेतु एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल प्रबंधन को कार्यरत चिकित्सकों, नर्स, एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पहचान पत्र जारी करने का पत्र जारी किया गया है। पत्र में उन्होने कहा कि एम. जी. एम. अस्पताल में प्रतिदिन काफी संख्या में मरीज अपना ईलाज कराने आते हैं। प्रतिदिन मरीज एवं उनके साथ आने वाले लोगों के कारण काफी भीड़ रहती है। अस्पताल के…
पश्चिमी सिंहभूम जिला सदर अस्पताल,चाईबासा के सभागार में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जुझार माझी के अध्यक्षता तथा सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. ए.एन.डे, जिला मलेरिया निवारण पदाधिकारी डॉ मीना कंडुलना सहित 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम प्रभारी की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सिविल सर्जन के द्वारा बारी-बारी से सभी प्रखंडों का समीक्षा करते हुए निम्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए गए। ◆ सभी गांव में सहिया द्वारा बुखार से पीड़ित व्यक्तियों का मलेरिया जांच एवं पूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए। ◆ एमपीडब्ल्यू/एएनएम द्वारा अपने पोषक क्षेत्र में पाक्षिक भ्रमण के साथ…
पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज़ अनवर, जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरजा कुजुर, जिला कृषि पदाधिकारी कालिपद महतो, जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता-पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा/चक्रधरपुर, ईडीएम, सीएससी मैनेजर सहित अन्य की उपस्थिति में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं यथा झारखंड राज्य फसल राहत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, विद्यालय में जाति प्रमाण पत्र निर्गमन, जल जीवन मिशन, अमृत सरोवर आदि के तहत संचालित कार्यों के आलोक में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा के दौरान जिला…
समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग, पूर्वी सिंहभूम के सी. डी. पी.ओ एवं महिला पर्यवेक्षिका का एक दिवसीय प्रक्षिक्षण कार्यक्रम लिंग आधारित हिंसा पर किया गया। प्रक्षिक्षण का संचालन ममता (MAMTA- हेल्थ इंस्टिट्यूट फ़ॉर मदर & चाइल्ड) संस्था द्वारा किया गया । USAID समर्थित, Engender Health के सहयोग से इंटेग्रेटेड जेंडर कोविड रिस्पांस कार्यक्रम का संचालन जिले में किया जा रहा है। सत्र की शुरुआत लिंग आधारित हिंसा के विभिन्न पहलुओं से हुआ। प्रशिक्षण का उदघाटन , श्रीमती सत्या ठाकुर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी , पूर्वी सिंहभूम, MAMTA- Health institute for mother and child संस्था की राज्य…
आज दिनांक 15 अगस्त 2022 को दोपहर 2:00 बजे एग्रीको दुर्गा पूजा कमेटी के पूजा पंडाल का भूमि पूजन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ l इस साल पूजा कमेटी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर शहर के श्रद्धालुओं को सुंदर पंडाल, विद्युत सज्जा, मेला, महिलाओ द्वारा ढाकी, पंडाल ,आकर्षण का केंद्र रहेगाl भूमि पूजन के अवसर पर अध्यक्ष वाईपी सिंह, महामंत्री भूपेंद्र सिंह , केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह बंटी ,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, राजीव भट्टाचार्जी,सौरव सेन ,संजय सिंह, रवि,लालू ,अभिषेक, मिश्रा ,अमित उपाध्याय,आंनद,…
झंडा तोलन कर कुलवंत सिंह बंटी ने दी राष्ट्रध्वज को सलामी स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव पर बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट एरिया युथ बॉयज क्लब में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने फहराया l इस मौके पर उनके साथ भाजपा वरिष्ठ नेता सतवीर सिंह सोमु भी मैजूद थे l बंटी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि देश आजादी के अमृत महोत्सव मनाते हुए अब 76वे साल में प्रवेश कर गया है और हम सभी मिलकर अपने आस पास स्वच्छता पर ध्यान दे और अब प्रतिस्पर्धा के रूप में नए युग में नए तकनीक से…
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शांति वेली कालोनी के निवासियों ने निकाला तिरंगा यात्रा दिनांक- 13- अगस्त को तीन किलोमीटर पदयात्रा कर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अपराह्न में बच्चों एवं महिलाओं के बीच अनेकानेक प्रतियोगिता संपन्न हुआl प्रथम, द्वितीय, तृतीय के साथ सभी बच्चों एवं महिलाओं को पुरूस्कृत किया गयाl कार्यक्रम सफल बनाने में प्रमुख भूमिका विनयशंकर,नरेंद्र कुमार कर्ण,राजीव रंजन,सुरेन्द्र नाथ, चीकू,विभा कर्ण,बबिता सिंह,रेणु सिन्हा, निरू वर्मा, निवेदिता एवं अन्य का सहयोग रहाl
कपाली नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा साफ-सफाई का औचक निरीक्षण के क्रम में होटल संचालक को लगाई गई फटकार l आज दिनांक 16 अगस्त 2022 को कपाली नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री राजीव रंजन सिंह ने कपाली के विभिन्न वार्डों के साफ-सफाई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में टीओपी चौक स्थित होटल संचालक द्वारा सड़क पर गंदगी फैलाया जा रहा था,उक्त गंदगी देखकर कार्यपालक पदाधिकारी ने होटल संचालक को फटकार लगाई तथा भविष्य में गंदगी न फैलाने के लिए चेतावनी दिया। होटल संचालक ने दोबारा गंदगी नहीं फैलाने का आश्वासन दिया।
