Potka. पोटका थाना की ग्वालकाटा पंचायत की सबरनगर बस्ती में नशे में धुत पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. घटना बुधवार रात की है. शराब के नशे में पति और पत्नी में विवाद हो गया था. इसके बाद गुस्साये पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. मृतक का नाम रत्नी सबर (30) है, जबकि उसके पति का नाम कोंदा सबर है. पुलिस ने आरोपी पति कोंदा सबर को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार शराब के नशे में कोंदा सबर और रत्नी सबर के बीच बुधवार रात में विवाद हो गया. गुस्साये कोंदा…
Author: News Desk
Ranchi.बैंक खाते से पैसा उड़ाने के लिए साइबर ठग हर दिन अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं. ठगी को लेकर गेल (इंडिया) ने सार्वजनिक जागरूकता सूचना जारी की है. कहा है कि फर्जी कॉल का शिकार न बनें. गैस बिल, खाता अपडेट और कनेक्शन काटने की धमकियों से बचें. ऐसे व्यक्तियों के फर्जी एसएमएस और कॉल से सावधान रहें. क्यूआर कोड, एसएमएस या व्हाट्सऐप के माध्यम से भेजे गये लिंक के माध्यम से कोई भुगतान न करें. यदि आपको ऐसे संदेश या कॉल मिलते हैं, तो तुरंत फोन काट दें. साथ ही टॉल फ्री नंबर 1800123121111 पर संपर्क करें. सहायता के…
Ranchi. पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता की उपस्थिति में झारखंड पुलिस और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) के बीच गुरुवार को पुलिस सैलरी पैकेज के लिए एमओयू हुआ. इस एमओयू में डीजीपी की ओर से डीआइजी बजट नौशाद आलम तथा भारतीय स्टेट बैंक की ओर से देवेश मित्तल, उप महाप्रबंधक, आंचलिक कायार्लय, रांची ने हस्ताक्षर कर एक दूसरे को दस्तावेज सौंपे.इस सैलरी पैकेज के तहत पुलिस कर्मियों को कई सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है. कार्यक्रम के अंत में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि अगर किसी पुलिसकर्मी का एकाउंट एसीबीआइ में नहीं है, तब उसे यह सुविधा नहीं मिलेगी. इस…
रांची. झारखंड हाई कोर्ट ने हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में गर्भवती पत्नी और एक साल की बेटी की हत्या मामले के आरोपित आनंद कुमार दांगी को बरी कर दिया है. हाई कोर्ट की खंडपीठ ने फांसी की सजा पाए आनंद कुमार दांगी को साक्ष्य के अभाव में रिहा किया है. हाई कोर्ट ने यह फैसला फांसी की सजा को कन्फर्म करने को लेकर राज्य सरकार की ओर से दायर याचिका एवं सजा के खिलाफ आनंद कुमार दांगी की अपील पर गुरुवार को सुनाया. सितंबर 2023 में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छह ने चौपारण थाना क्षेत्र निवासी आनंद कुमार…
रांची. पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में नक्सलियों के जरिये लगाए गए आईईडी विस्फोट में 209 कोबरा बटालियन के सीटी-जीडी सुगुमार आर घायल हो गए. पुलिस बल की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय और सीआरपीएफ के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के बाद जख्मी जवान को बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया. इसके बाद जवान को राज अस्पताल भेजा गया है. डॉक्टर के मुताबिक उसकी स्थिति स्थिर है. दाहिना पैर और चेहरे में चोट है. पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम कुलापुबुरू के आस-पास जंगली एवं पहाडी क्षेत्र…
रांची. वन नेशन, वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी गुरुवार काे अपनी प्रतिक्रिया दी है. गुरुवार को हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लिखा, “एक देश एक चुनाव का प्रस्ताव लोकतंत्र की मूल भावना पर कुठाराघात है. यह हमारे संघीय ढांचे को कमजोर करने और राज्यों की स्वायत्तता को नष्ट करने का एक षड्यंत्र है. इस प्रस्ताव से लोगों की आवाज दबाई जाएगी और उनके मतदान के अधिकार का अपमान होगा. डिमोनेटाइजेशन की जन-विरोधी एवं असफल नीति की तरह ही यह कदम डी-डेमोक्रेटाइजेशन की तरफ धकेलने का प्रयास…
हेमन्त सोरेन ने गढ़वा एवं लातेहार जिले को 1197 करोड़ 62 लाख रुपये की 748 योजनाओं की दी सौगात गढ़वा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को गढ़वा के मेराल प्रखंड स्थित दुलदुलवा पंचायत में आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने गढ़वा एवं लातेहार जिले को 1197 करोड़ 62 लाख रुपये की 748 योजनाओं का तोहफा दिया. इसमें गढ़वा जिला अंतर्गत 732 करोड़ 50 लाख 37 हजार 800 रुपये की 113 योजनाओं का शिलान्यास तथा 260 करोड़ 92 लाख 61 हजार रुपये की 22 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है. लातेहार जिले में 109 करोड़…
चाईबासा. नक्सली संगठनों ने पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरू में पोस्टर बाजी की है. घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह पुलिस ने पोस्टर को जब्त कर लिया है. पोस्टर में 21 सितंबर से 20 अक्टूबर तक पार्टी की दो दशकीय (20वीं) वर्षगांठ पूरे क्रांतिकारी जोश व हर्षोल्लास के साथ मनाने और सफल करने की बात लिखी गयी है. साथ ही वर्ग संघर्ष एवं छापामार युद्ध को तेज व व्यापक करने को कहा गया है. निवेदक में पूर्वी रिजनल ब्यूरो (भाकपा माओवादी) लिखा गया है. जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना क्षेत्र अंतर्गत माइंस के शटल गेट आदि…
धनबाद. कल तक राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने वाले भाजपा विधायक का पुतला फूंकने वाले कांग्रेसी आज अचानक अपनी ही पार्टी के अधिकारियों के खिलाफ गांधी जी की प्रतिमा के समीप हवन कर उनकी भ्रष्ट हो चुकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने लगें. इतना ही नहीं, इन्हें बारह दिनों के भीतर पदमुक्त नही किए जाने पर 13वें दिन इन कांग्रेस पदाधिकारियों की तेरहवीं कर सामूहिक भोज का आयोजन करने की भी घोषणा कर दी. इन दिनों धनबाद कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. पार्टी के नेता ही अपने पदाधिकारी के खिलाफ न सिर्फ खुलकर विरोध…
New Delhi.भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के एक जुलाई को प्रभाव में आने के बाद से देशभर में 5.56 लाख से अधिक प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. नये आपराधिक कानूनों के सुचारु कार्यान्वयन के लिए गृह मंत्रालय ने कई मोबाइल एप्लिकेशन भी विकसित किये हैं जिनमें वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी के जरिए सबूतों को जुटाने, उन्हें संग्रहित करने और उन्हें पुन: हासिल करने के लिए ई-साक्ष्य भी शामिल हैं. इस ऐप को 22 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने अपनाया है। चौबीस राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने उसे परखा है. भारतीय न्याय संहिता, भारतीय…
