पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों में विश्व स्तनपान सप्ताह 2022 के अवसर पर दिनांक- 01.08.2022 से 07.08.2022 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 01.08.2022 को विश्व स्तनपान सप्ताह 2022 को आंगनबाड़ी केंद्रों में पंचायत समिति के प्रमुख एवं जनप्रतिनिधि द्वारा उद्घाटन किया गया। जिसमें गर्भवती एवं धात्री माताओं द्वारा भाग लिया गया जिन्हें स्तनपान के संबंध उन्मुखीकरण किया गया। 02.08.2022 को प्रभात फेरी तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं की बैठक आयोजित कर स्तनपान से संबंधित परामर्श सत्र का आयोजन किया गया । 03.08.2022 को जन्म से 2 वर्ष तक के बच्चों की वृद्धि…
Author: News Desk
पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित सिंहभूम एसोसिएशन ग्राउंड में जिला दंडाधिकारी-सह-जिला उपायुक्त के द्वारा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी शशीन्द्र कुमार बड़ाईक, सदर अंचलाधिकारी गोपी उरांव, जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी की मौजूदगी में जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता- 2022/23 का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ समारोह में सर्वप्रथम जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि का स्वागत पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा हॉकी खेल कर प्रतियोगिता का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस दौरान जिला उपायुक्त के द्वारा सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रमंडल स्तर पर सभी वर्गों में विजेता टीम…
आजादी का 75वां वर्ष हर्षोल्लास से मनायें जिलेवासी, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत अपने घरों में ध्वजारोहण जरूर करें… श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त देश की स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आह्वान किया गया है। इस अभियान में जे.एस.एल.पी.एस की सखी मंडल की महिलाएं एक बार फिर महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। कोरोना महामारी के दौरान जिस तरह सखी मंडल की महिलाओं ने मास्क बनाकर अपने जज्बे और हुनर का परिचय दिया, उसी तरह एक बार फिर राष्ट्रध्वज की शान…
जाने,गम्हरिया थाना प्रभारी से क्यों डरे है बालू माफिया सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के बालू माफियाओं में दहशत और हड़कंप फैला हुआ है। बालू माफिया चौक-चौराहे पर चर्चा करते देखे और सुने जा रहे हैं कि गम्हरिया थाना क्षेत्र में किसी भी हाल में अभी बालू का कारोबार और गाड़ी नहीं चलाया जाएगा। उक्त बातें आज गम्हरिया टीचर ट्रेनिंग मोड़ और घोड़ा बाबा के बीच के हॉस्पिटल के बगल में चाय दुकानों पर चर्चा करते हुए सुना गया। संवाददाता ने जब इस वाक्या के संबंध में थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने बताया कि सख्त निर्देश दिया…
सरायकेला-खरसावां जिले के डीलरों में हड़कंप,सुधर जाएं वरना कार्रवाई के लिए रहे तैयार रहे-डीएसओ सरायकेला-खरसावां जिले के नए जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद झा के रुख है से जहां डीलरो में हड़कंप मचा हुआ है,वहीं माफिया सकते में हैं। पदभार लेते ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद झा ने साफ-साफ लफ्जो में डीलरों से कहा है कि अपने कार्य प्रणाली में सुधार लाएं और समय पर उपभोक्ताओं को समय पर अनाज देना सुनिश्चित करें वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें । जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद झा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी को भी किसी तरह की आपूर्ति विभाग से…
पर्यटन,कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड तथा जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया। रंगारंग कार्यक्रम के बीच मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम संदीप कुमार मीणा ( भा० प्र० से०) ने फुटबॉल किक मारकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। मौके पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर एवं टाटा मोटर्स के खेल अधिकारी गजेंद्र बहादुर सिंह, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर मोहम्मद रफीक, जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के प्रबंधक रोहित सिंह, एथलेटिक संघ के सचिव रविंद्र मुर्मू,राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉलर योगेश शर्मा , रहमान और जेएफसी के कुशल प्रशिक्षक जगन्नाथ बेहरा मुख्य रूप से मौजूद रहे।…
निर्मला कुमारी बरेलिया बनी पूर्वी सिंहभूम जिले की जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सुश्री निशु कुमारी को बनाया गया पूर्वी सिंहभूम जिला शिक्षा अधीक्षक झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग के द्वारा 31 जुलाई 22 को जारी अधिसूचना के अनुरूप झारखंड के कई शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया पत्रांक 1825 के आलोक में हुए स्थानांतरण के आधार पर निर्मला कुमारी बरेलिया को पूर्वी सिंहभूम जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है वही सुश्री निशु कुमारी को जिला शिक्षा अधीक्षक बनाया गया है l
पूर्वी सिंहभूम जिला उप विकास आयुक्त प्रदीप प्रसाद की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में तीसरा इंस्टालमेंट में गोलमुरी-सह-जुगसलाई एवं पटमदा प्रखंड से संबंधित लंबित आवेदनों को शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया, साथ ही सभी परियोजना अंतर्गत लंबित आवेदनों को दिनांक-03.08.2022 तक निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि महिला पर्यवेक्षिका द्वारा लंबित कार्यों को पूर्ण नहीं किए जाने पर अगर वेतन दिया गया है तो उसकी सारी जवाबदेही संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की…
सांसद विद्युत वरण महतो ने गत दिनों देवघर के कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा जमशेदपुर में हवाई अड्डे के निर्माण की घोषणा करने पर उनसे मिलकर उन्हें आभार व्यक्त किया। साथ ही साथ सांसद श्री महतो ने इस महती कार्य के प्रति उनकी सक्रियता दिखाने के लिए उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर उन्हें सम्मानित भी किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि झारखंड में और तीन एयरपोर्ट का निर्माण होना है जिसमें दुमका बोकारो और जमशेदपुर शामिल है । उनकी प्राथमिकता में जमशेदपुर सबसे ऊपर है। उन्होंने यह भी…
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत कपाली नगर परिषद में पथ विक्रेताओं के बीच सम्मान पट्ट एवं माननीय प्रधानमंत्री जी का पथ विक्रेताओं के नाम पत्र वितरण किया गया। सरायकेला-खरसावां जिला के अंतर्गत कपाली नगर परिषद में पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोन प्राप्त शहरी पथ विक्रेताओं को केन्द्र सरकार के द्वारा भेजा गया पहचान पट्ट एवं माननीय प्रधानमंत्री जी का पथ विक्रेताओं के नाम पत्र माननीय कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह, कपाली नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमति शोभा रानी महतो, एवं उपाध्यक्ष सरवर आलम के द्वारा पथ विक्रेताओं के बीच वितरण किया गया। इस योजना में पथ विक्रेताओं को प्रथम…
