Author: News Desk

रांची. झारखंड में कभी भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हाे सकता है. इसके मद्देनजर भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को साहिबगंज के भोगनाडीह से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे, जो कि तीन अक्टूबर तक चलेगा. यह यात्रा पूरे प्रदेश में 200 से अधिक प्रखंडों से गुजरती हुई लगभग 5,400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों से होकर यह यात्रा गुजरेगी. कार्यक्रम में पार्टी के कई राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल होंगे. परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,…

Read More

जमशेदपुर. राज्य में तीन दिनाें से हाे रही भारी बारिश के कारण स्वर्णरेखा नदी उफना गई है. नदी का लगातार जल स्तर बढ़ने से गालूडीह बराज डैम के 18 गेट में से 8 गेट बुधवार को खोल दिया गया है. गालूडीह बराज डिवीजन के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि आठ गेट खोलकर नदी के पूर्व दिशा में बराज डैम से 6000 क्यूमेक्स पानी लगातार छोड़ा जा रहा है. पानी छोड़ने के साथ ही परियोजना पदाधिकारी ने नदी तटवर्ती गांवों को अलर्ट कर दिया है. उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण चांडिल और गाजिया डैम से भी पानी…

Read More

लातेहार.लातेहार पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सब जोनल कमांडर शिवराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया. शिवराज सिंह पांच लाख रुपए का इनामी नक्सली है. शिवराज को लातेहार सदर थाना क्षेत्र के दुबियाही फुटबॉल मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया. नक्सली शिवराज सदर थाना क्षेत्र के भैंसमारा गांव का रहने वाला है. बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सब जोनल कमांडर शिवराज सिंह अपने कुछ साथियों के साथ किसी हिंसक घटना को अंजाम देने के लिए सदर…

Read More

रांची. राजधानी रांची में भारी बारिश के कारण एनएच-75 पर मांडर में बना डायवर्सन बह गया. लगातार तीन दिनों की बारिश से मुरगू नदी का पानी सड़क पर बहने लगा. इसके कारण डायवर्सन को भी काफी नुकसान हुआ. लगातार तीन दिनों की बारिश से मुरगू नदी का पानी सड़क के उपर से बहने लगा जिस वजह से डायवर्सन को भी काफी नुकसान हुआ है. डायवर्सन के बहने की वजह से एनएच-75 में आवागमन फिर से ठप हो गया है. बुधवार सुबह से ही इसे फिर से बनाने की कार्रवाई तेज की गयी है. एनएचएआई के परियोजना निदेशक एकता कुमारी ने…

Read More

रांची. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची के दो दिवसीय दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. रांची पुलिस के जरिये राष्ट्रपति की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा के तौर पर छह आईपीएस सहित दो हजार जवानों की तैनाती की गई है. राष्ट्रपति का कारकेड जिन-जिन मार्गों से गुजरेगा, वहां पर स्थित ऊंची भवनों को चिन्हित किया गया है. राष्ट्रपति के आगमन से पहले ऊंचे भवनों में पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को…

Read More

रांची. झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामले में बुधवार काे सुनवाई करते हुए मौखिक कहा कि राज्य के डीसी द्वारा संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठिए नहीं होने की गलत जानकारी दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. साहिबगंज में चार बांग्लादेशी घुसपैठियों की बात कही गई है लेकिन देवघर डीसी ने किसी भी तरह के घुसपैठ होने से इनकार किया है. दूसरी ओर केंद्र सरकार कह रही है कि संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों ने प्रवेश किया है, जिससे वहां किसी खास समुदाय की आबादी बढ़ गई है. गलत जानकारी देने के लिए कोर्ट डीसी के खिलाफ अवमानना की…

Read More

रांची. झारखंड हाई कोर्ट ने बुधवार काे सुनवाई करते हुए मौखिक कहा कि राज्य सरकार को हर हाल में महिलाओं और नाबालिग बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न रोकने के लिए विशेष पहल करनी होगी. हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई. कोर्ट ने कहा कि पुलिस प्रशासन इसपर सख्त कार्रवाई करे. स्कूली बच्चों के बसों में लेडी टीचर रहें, ताकि बच्चे सुरक्षित रहें. बस की कंडक्टर महिला हो तो और भी अच्छा होगा. राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया महिलाओं और नाबालिग बच्चों…

Read More

-उत्तरी और पूर्वी घोड़ाबांधा में आयोजित आप की सरकार आपके द्वार में शामिल हुए विधायक Jamshedpur. जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत उत्तरी घोड़ाबांधा (बारीनगर) पंचायत भवन में और पूर्वी घोड़ाबांधा के पंचायत भवन में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए. इस दौरान दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की पारंपरिक शुरुआत की. झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी योजना जैसे की मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,फूलो झानो आशिर्वाद योजना, सखी मंडल, जेएसएलपीएस का परिसंपत्ति वितरण, मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना आदि योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियो का…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा मुफ्त उपहार देने के वादे से जुड़ा मुद्दा ‘बहुत अहम’ है और इस प्रवृत्ति के खिलाफ दाखिल याचिकाओं को अपनी कार्यसूची से नहीं हटाएगा. प्रधान न्यायाधीश डी.वाई.चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने वकील और जनहित याचिका दाखिल करने वाले अश्विनी उपाध्याय से कहा कि अर्जी पहले ही आज की कार्य सूची में है और उनपर सुनवाई की जरूरत है. चूंकि, पीठ आंशिक रूप से सुने जा चुके एक अन्य मामले पर सुनवाई कर रही थी, इसलिए इस बात की काफी…

Read More

New Delhi. लैंड फॉर जॉब मामले में कोर्ट ने समन जारी किया है. रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दिल्ली की अदालत ने लालू यादव व तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपितों को समन जारी किया है. प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पिछले महीने इस केस में आरोपितों के खिलाफ एक पूरक आरोप पत्र दायर किया था. इसपर बुधवार को सुनवाई हुई. कोर्ट ने ईडी के चार्जशीट को संज्ञान में लेकर आरोपितों को समन भेजा है. वहीं पहली बार इस केस में तेजप्रताप यादव को भी समन जारी…

Read More