Jamshedpur. झारखंड के मेडिकल संस्थानों में नामांकन के लिए चल रही काउंसिलिंग शिड्यूल में बदलाव किया गया है. इसके तहत अब अभ्यर्थी दूसरे राउंड के लिए 24 सितंबर तक अपने पसंदीदा कॉलेज को लेकर च्वॉइस फिलिंग कर सकते हैं. पहले इसकी तारीख 17 सितंबर तक ही निर्धारित थी. वहीं, अगर कोई च्वॉइस फिलिंग में बदलाव करना चाहते हैं तो वह 25 सितंबर तक कर सकते हैं. सीट अलॉटमेंट की जानकारी 27 से 5 अक्टूबर तक दे दी जाएगी. दाखिले और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 28 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलेगी. इच्छुक अभ्यर्थी इस अवधि में अपना नामांकन करा सकते…
Author: News Desk
Ranchi.झारखंड कैबिनेट की बैठक 20 सितंबर को बुलायी गयी है. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शाम चार बजे से होगी. प्रोजेक्ट भवन में आयोजित बैठक में हेमंत सोरेन सरकार जनहित में कई अहम फैसले लेगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि झारखंड कैबिनेट (मंत्रिपरिषद्) की बैठक 20 सितंबर की शाम 4 बजे से होगी. झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी. झारखंड कैबिनेट की पिछली बैठक छह सितंबर को बुलायी गयी थी. प्रोजेक्ट भवन में सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ट्रांसजेंडर पेंशन योजना…
Kolkata. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की लागत में घोटाले का बुधवार को आरोप लगाया. इससे पहले रेलवे ने उनके इस दावे को ‘‘गलत सूचना’’ बताकर खारिज कर दिया कि एक ट्रेन की लागत 50 प्रतिशत बढ़ गयी है. दो दिन पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में गोखले ने आरोप लगाया था कि एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की लागत 290 करोड़ रुपये से बढ़कर 436 करोड़ रुपये हो गई है. रेल मंत्रालय ने इस आरोप को “गलत सूचना” और “फर्जी खबर” बताकर खारिज कर दिया और कहा कि उसने स्लीपर ट्रेनों…
Ranchi. प्रदेश भाजपा हेमंत सरकार की वादा खिलाफी, बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठ से राज्य की बदलती डेमोग्राफी के खिलाफ राज्य में परिवर्तन यात्रा निकालेगी. परिवर्तन यात्रा को लेकर पार्टी नारा दिया है-न सहेंगे, न कहेंगे, बदल के रहेंगे. परिवर्तन यात्रा 20 सितंबर से तीन अक्तूबर तक पार्टी के छह सांगठनिक प्रमंडलों में निकाली जायेगी. यह यात्रा पूरे प्रदेश में 200 से अधिक प्रखंडों से गुजरती हुई लगभग 5400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यात्रा राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी. यह जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को दी. उन्होंने…
Ranchi. झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय बबलू ने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन के तहत विधानसभा सीटों का बंटवारा गठबंधन पार्टी के आलाकमान तय करेंगे. जल्द ही इस मुद्दे पर बैठक होगी. उन्होंने कहा कि गंठबंधन की सभी पार्टियों का ध्यान रखा जायेगा. लेफ्ट पार्टी का भी सम्मान होगा. जहां तक राजद की बात है, तो उनके प्रदेश के नेता ज्यादा सीट की बात कर रहे हैं. पर अंतिम फैसला तो राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद करेंगे. उन्होंने कहा कि 2019 में भी फार्मूला तय था. लोकसभा चुनाव भी गठबंधन ने साथ लड़ा है, तो इस बार का विधानसभा चुनाव…
Ranchi.कांग्रेस मंईयां सम्मेलन से झारखंड में विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी .राजधानी रांची के आईटीआई बस स्टैंड (बजरा) के जनता मैदान में 22 सितंबर को मंईयां सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इस सम्मेलन में 15 विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाओं के भागीदारी होगी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एसटी एससी ओबीसी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के को-ऑर्डिनेटर के राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष नेटा डिसूजा समेत अन्य शामिल होंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…
Ranchi. राज्य के सरकारी स्कूलों में बच्चों का आधार अपडेट करने के लिए कैंप लगाया जायेगा. झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक आदित्य रंजन ने इस संबंध में सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है. इसके लिए विद्यालय स्तर पर कैंप लगाया जायेगा. कैंप की तिथि का निर्धारण जिलास्तर से किया जायेगा. कैंप में आधार बनाना व अपडेट कार्य नि:शुल्क होगा. नए आधार कार्ड के रजिस्ट्रेशन और पुराने कार्ड के अपग्रेडेशन के लिए आधार ऑपरेटर स्कूल आएंगे. कैंप से एक सप्ताह पहले आधार ऑपरेटर का नाम और उनका मोबाइल नंबर दिया जाएगा. आधार ऑपरेटर अपने परिचय पत्र के साथ स्कूल में…
Ranchi.झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा राज्य सरकार के कई विभागों में स्टेनोग्राफर के पद के लिए भर्ती निकाली गयी है, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया अभी जारी है. 5 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लोगों को 100 रुपए की आवेदन राशि का भुगतान करना होगा, वहीं एसटी और एससी वर्ग के लोगों को 50 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा. बता दें कि आवेदन पूर्ण रूप से ऑनलाइन माध्यम से ही होगा. जानें आवेदन के लिए क्या है योग्यता स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों…
अररिया. फारबिसगंज में दो दिन पहले सुभाष चौक स्थित शकुंतला अरोग्य केन्द्र नामक नर्सिंग होम में एक मरीज की मौत के बाद चिकित्सक डा.मनोरंजन शर्मा के साथ किए गए मारपीट ,दुर्व्यवहार के साथ अस्पताल में किए गए तोड़फोड़ के बाद प्रशासन की ओर से निजी नर्सिंग होम को अवैध करार देकर सील कर दिया गया था. जिसके खिलाफ बुधवार को सभी चिकित्सक सड़क पर उतरे तथा प्रदर्शन किया. प्रशासनिक कार्रवाई और असुरक्षा को लेकर निजी अस्पताल के चिकित्सक बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए,जिसके कारण मरीजों और उसके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.इलाज के लिए मरीज…
लोहरदगा/हजारीबाग. जिले के जोबांग थाना क्षेत्र के सीरम पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सेम्भूवा गाँव निवासी दो भाइयों की मौत पेड़ में दबकर हो गई. जानकारी के अनुसार सेम्भूवा गाँव निवासी कृष्णा तुरी के पुत्र सुधीर तुरी (21) एवं पुत्र राहुल तुरी (22) चंदवा से आ रहे थे,जिस क्रम में चंदवा थाना क्षेत्र के भुसाड़ के पास सूखे हुए सिसम का पेड़ का हिस्सा टूट कर गिरने से राहुल तुरी का घटनास्थल पर मौके पर ही मौत हो गई.वही सुधीर तुरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा ले जाया गया,.जहाँ से उसे रांची रिम्स रेफर किया गया.रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में…
