विश्व आदिवासी दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड जनजातीय महोत्सव की तैयारियों का आला अधिकारियों ने लिया जायजा,मुख्यमंत्री के सचिव एवं कल्याण सचिव ने पदाधिकारियों को सभी तैयारियां सुनिश्चित रखने का दिया निर्देशl झारखंड के मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे एवं कल्याण सचिव केके सोन ने मंगलवार 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान मे आयोजित झारखंड जनजातीय महोत्सव की तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां पुख़्ता रखें। अतिथियों के इंट्री और एक्जिट प्वाइंट की व्यवस्था दुरुस्त रखें। मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे ने निर्देश दिया…
Author: News Desk
सरायकेला-खरसावां: जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक। सरायकेला-खरसावां जिले के जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा द्वारा जिला सभागार कक्ष में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, एजीएम और डीएसडी के साथ बैठक कर वाहनों द्वारा समय पर पहुंचाने, वितरण, उठाओ एवं गोदामों की स्थिति के विषय में जानकारी ली। समय पर खदान उपलब्ध कराने वाहनों द्वारा समय पर पहुंचाने का निर्देश दिए गए। डीलरों द्वारा समय पर उपभोक्ताओं को खदान उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं । नए जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद झा के रुख से जहां डीलरो में हड़कंप मचा हुआ है,वहीं माफिया सकते में…
सरायकेला-खरसावां उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, सोशल मीडिया, व्हाट्सप्प ग्रुप मे रखी जाएगी निगरानी,किसी भी प्रकार से सौहार्द पूर्ण वातावरण को बिगाड़ने वाले पर होंगी सख्त करवाई- उपायुक्त जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश की संयुक्त अध्यक्षता में गम्हरिया स्थित ऑटोक्लस्टर सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में एसपी, सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला, अपर उपायुक्त, डीएसपी हेड क्वार्टर, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल,अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी थाना प्रभारी…
दिनांक 06/08/2022 को कपाली नगर परिषद में VLE मो0 मोहसिन के CSC (Common Service Centre) में आधार सेवा का उद्वाटन इचागढ़ सविता महतो के कर कमलो द्वारा किया गया। विधायक ने मो0 मोहसिन को आर्शिवाद देते हुए कहा कि आप कपाली नगर परिषद की जनता के लिये सेवा भाव से कार्य करें। सरकार ने आपको आधार केन्द्र देकर आम जनता के उम्मीदों को सेवा भाव से पूरा करने की जिम्मेवारी दी हैं। कपाली में आधार सेवा केन्द्र खुलने से अब कपाली नगर परिषद क्षेत्र की जनता को आधार संबंधित सेवाओं में आसानी होगी। इससे पहले लोगों को आधार सेवा के…
जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य डा अमर सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सैकड़ाें छात्र छात्राए,एन सी सी के जवान ,शिक्षक व शिक्षकेत्र कर्मचारी के द्वारा हाथ में तिरंगा लेकर महाविद्यालय परिसर से उपायुक्त कार्यालय एवं वापस महाविद्यालय में आकर रैली को समाप्त किया गया। इस अवसर पर लोगो के हाथों में तिरंगा एवं जुबान भारत माता के जयकारे लगाया जा रहा था।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा अमर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह…
पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक, फ्रंटलाइन वर्कर एवं हेल्थ केयर वर्कर के प्रीकॉशन डोज का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के दिए निर्देश सदर अस्पताल, खासमहल के सभागार में जिला उपायुक्त विजया जाधव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई । फ्रंटलाइन वर्कर के 49 % एवं 65% हेल्थ केयर वर्कर द्वारा बूस्टर डोज लिए जाने को लेकर जिला उपायुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कार्ययोजना बनाते हुए जल्द से जल्द शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें, वहीं सिनियर सिटीजन…
पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त द्वारा सदर अस्पताल का किया गया निरीक्षण, परिसर की साफ-सफाई पर जताई संतुष्टि,ईएनटी एवं चर्म रोग चिकित्सक के अनुपस्थित पाये जाने पर सिविल सर्जन को शो-कॉज करने के दिए निर्देश जिला उपायुक्त विजया जाधव द्वारा सदर अस्पताल का निरीक्षण कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होने इमरजेंसी, ओपीडी, टीबी वार्ड, आईसीयू, प्रसव कक्ष, ई.सी.जी, शल्य कक्ष, विशेष नवजात केयर यूनिट, बाह्य चिकित्सा सेवा कक्ष, दवाखाना, रक्त संग्रह कक्ष, कैंटीन समेत विभिन्न चिकित्सकों के चैबंर का भी निरीक्षण कर उनकी उपस्थिति की जांच की। इस दौरान ईएनटी एवं चर्म रोग विशेषज्ञ चिकित्सक अनुपस्थित…
सोशल मीडिया के माध्यम से एवं आनंद मार्ग के आह्वान पर डेंगू से पीड़ित मरीज की जान बचाने के लिए B+ ब्लड ग्रुप के संदीप कुमार चौधरी ने दिया सिंगल डोनर प्लेटलेट्स जमशेदपुर, 6 अगस्त 2022 जमशेदपुर ब्लड बैंक में जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं आंनद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के आह्वान पर B+संदीप कुमार चौधरी ने सिंगल डोनर प्लेटलेट्स डेंगू से पीड़ित मरीज की जान बचाने के लिए दियाl एसडीपी देने के पहले एसडीपी दाता को अपना पूरा चेकअप करवाना पड़ता है एवं जांच के दौरान कम से कम डेढ़ लाख से ज्यादा प्लेटलेट्स काउंट होने पर ही कोई…
जमशेदपुर में पेड़ पर कील ठोक कर विज्ञापन बोर्ड एवं दुकान चलाने वाले पर वन विभाग का कार्रवाई प्रारंभ वन प्रमंडल पदाधिकारी ममता प्रियदर्शी के निर्देश पर आज जमशेदपुर के कई हिस्सों पर पेड़ों पर कील ठोक कर Hoarding युक्त विज्ञापन एवं दुकान लगाने वाले के खिलाफ वन विभाग की कार्यवाही प्रारंभ हो गई हैl ज्ञात हो कि 26 जुलाई को एक कार्यक्रम के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी ममता प्रियदर्शी ने कहा था कि विज्ञापन बोर्ड लगाने वाले संस्थान एवं व्यवसाई को 4 अगस्त तक पेड़ों पर लगे कील हटा लेने का मौका दिया जा रहा है l इस आदेश…
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के द्वारा गार्बेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग के लिए अंतिम मानक को पूरा कर लिया गया है। सर्वेक्षण 2022 के तहत देशभर में 4400 से अधिक शहर भाग ले रहे हैं, जिनकी स्टार्टिंग भी की जा रही है जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में 3 स्टार रेटिंग हासिल की थी,इस बार सारी कोशिशें फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त करने के लिए की जा रही है। स्टार रेटिंग के लिए शहर में उपलब्ध कचरा निष्पादन संयंत्रों का जियोग्राफिक इनफार्मेशन सिस्टम पर जियो टैगिंग कर लिया गया है। स्टार रेटिंग प्राप्त करने के लिए शहर में…
