उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्षता में कक्षा 01-12वीं के विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर वर्चुअल बैठक,उप विकास आयुक्त,अपर आयुक्त,सभी अंचलाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी,बीईईओ हुए शामिल सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 01 से 12वीं के विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर जिला उपायुक्त विजया जाधव द्वारा सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप प्रसाद, अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा, सभी अंचलाधिकारी, बीईईओ तथा अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी जुड़े। जिला उपायुक्त द्वारा अभियान चलाते हुए 30 अगस्त से पहले शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का स्पष्ट निर्देश दिया…
Author: News Desk
राँची की जनता को जल्द ही सड़क जाम से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने किया 666.13 करोड़ रुपये से बनने वाली राँची की विभिन्न सड़कों का शिलान्यास रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कृष्ण जनमाष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस शुभ दिन को हम राँची की जनता के लिए तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करने जा रहे हैं। इन सड़कों का निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा 20 महीने के अंदर करा लेने का संकल्प लिया गया है। सरना अखाड़ा से शुभारंभ हो रही इन योजनाओं में आप सब के सहयोग से हम इसे लक्षित समय से भी…
कंपनी प्रबंधन के प्रतिनिधियों और कांड्रा थाना प्रभारी के साथ सुरक्षा को लेकर हुई बैठक। सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कांड्रा थाना क्षेत्र में अवस्थित औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा के मद्देनजर कांड्रा थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो के अध्यक्षता में कंपनी प्रबंधन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुआ। इस बैठक में कांड्रा थाना क्षेत्र अवस्थित औद्योगिक कंपनी जैसे आधुनिक पावर नेचुरल रिसोर्सेस लिमिटेड पदमपुर के प्रतिनिधि के रूप में पीआरओ बलजीत कुमार, सिक्योरिटी अधिकारी अर्जुन सिंह, अमलगम स्टील पावर लिमिटेड कांड्रा से मानव संसाधन एवं कार्मिक विभाग के महाप्रबंधक आरएन प्रसाद, तेजपाल सिंह और नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड रतनपुर एचआर से…
सीएम हेमंत सोरेन की सदस्यता को लेकर राजनीतिक गलियारों में हो रही है तरह-तरह की चर्चाएं। हेमंत सोरेन ने बुलाई जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी की बैठक। झारखंड में फिर एक बार राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। झारखंड की राजनीति किस करवट लेगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन जिस अंदाज में झारखंड की राजनीतिक आबोहवा बदल रही है उससे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। खनन लीज मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता बचेगी या जाएगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। इसपर निर्वाचन आयोग के संभावित फैसले के मद्देनजर कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट करने में…
सरला बिरला यूनिवर्सिटी ने उपनिदेशक औषधि सुमंत कुमार तिवारी को एडवाइजरी बोर्ड में किया शामिल झारखंड की राजधानी रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी ने स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक-औषधि सुमंत कुमार तिवारी को एडवाइजरी बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया है l श्री तिवारी को 2 वर्षों के लिए एडवाइजरी बोर्ड में शामिल किया गया हैl उनका मनोनय यूनिवर्सिटी के रजिस्टार प्रोफेसर V. K. SINGH ने 17 अगस्त 2022 को किया हैI यूनिवर्सिटी,उपनिदेशक सुमंत कुमार तिवारी के अनुभव का लाभ लेकर संस्थान को ऊंचाई पर ले जाने का काम करेगी l पूर्व में भी यूनिवर्सिटी द्वारा कई शिक्षाविद और नीति निर्धारक दिग्गजों…
रेमडेसीविर का फर्जी बिल बनाने वाली मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द रेमडेसीविर का फर्जी बिल बनाने के मामले में राज्य औषधि निदेशालय ने श्री साईं कृपा मेडिकल एंड सर्जिकल का लाइसेंस रद्द कर दिया हैl निदेशालय के उप निदेशक सुमन कुमार तिवारी ने आरोपों की पुष्टि होने के बाद आदेश जारी किया है lनिदेशालय ने यह कार्रवाई स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार के निर्देश पर की है l कोरोना के इलाज के लिए सृष्टि अस्पताल में भर्ती मरीजों के नाम पर विक्रय प्रपत्र में छेड़छाड़ की गई,इसका उपयोग इंजेक्शन की खपत दिखाने के लिए किया गया l जिन मरीजों के लिए…
दिनांक 17–08–2022 को आदित्यपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद के अध्यक्षता में निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित कि गई l समीक्षा के दौरान रेस्टोरेशन के कार्य प्रगति पर अपर नगर आयुक्त ने असंतोष जताया गया, टाटा कांड्रा सर्विस रोड को इस माह के अंत तक M/S SPCL, JWIL, एवं GAIL INDIA को बचे हुए रिस्टोरेशन कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। M/S JWIL के द्वारा सर्विस रोड के दोनो तरफ तोड़ कर छोड़ दिया गया है , अपर नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया की जहां डाई टेस्टिंग…
22 अगस्त को जमशेदपुर के धातकीडीह मे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ट्रांसजेंडर समुदाय को जोड़ने तथा मुख्य धारा में लाने की दिशा में किया जा रहा कैम्प का आयोजन- विजया जाधव पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार 22 अगस्त 2022 को धातकीडीह सामुदायिक भवन, जमशेदपुर में ट्रांसजेन्डर / थर्ड जेन्डर समुदाय हेतु कैम्प – सह – मेला का आयोजन किया गया है। कैम्प के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास है कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। कैम्प के सफल आयोजन हेतु जिला उपायुक्त द्वारा सभी संबधित…
अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, संदीप कुमार मीणा द्वारा धालभूम अनुमंडल क्षेत्रान्तर्गत श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा / त्योहार, 2022 के अवसर पर दिनांक- 19/09/2022 को प्रशासनिक निगरानी, शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी किया गया है । थानावार कुल 19 दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्त की गई है। जारी आदेश में उन्होने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थान में एवं थाना सुरक्षित-सह-गश्ती दल एवं स्टेटिक दण्डाधिकारी के रूप में दिनांक – 19/08/2022 को प्रातः 09:00 बजे से पूजा / त्योहार सम्पन्न होने तक के लिए प्रतिनियुक्ति किया जाता है।…
झारखंड में आदिवासियों,मूलवासियों की संपत्ति और अधिकारों को संरक्षित करने का हो रहा काम- हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि आदिवासियों एवं मूलवासियों के हक और अधिकार के लिए झारखंड सरकार सदैव उनके साथ है। हम कहने में नहीं करने में विश्वास रखते हैं। आज गांव-गांव तक यह संदेश जा रहा है कि उनके हित के लिए सरकार उनके साथ खड़ी है। हमारा लगातार प्रयास है कि राज्य की जनजाति, मूलनिवासी के उत्थान के लिए कार्य करें। वे आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पायलट प्रोजेक्ट नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज विरोधी केंद्रीय जनसंघर्ष समिति, लातेहार-गुमला के प्रतिनिधिमंडल को…
