Author: News Desk

जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन के निर्देशानुसार मरीन ड्राइव में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान, 11 वाहनों पर की गई कार्रवाई, करीब 2 लाख रुपया वसूला गया जुर्माना सोनारी मरीन ड्राइव में जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन के निर्देशानुसार सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें 3 वाहन को सीज तथा 8 वाहन को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि मोटर वाहन अधिनियम के अनुरूप वाहनों का परिचालन नहीं होने, अवैध पार्किंग, ओवरलोड तथा वैध परमिट नहीं पाये जान पर उक्त कार्रवाई की गई है। 3 वाहनों को सीज कर साक्ची…

Read More

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर आज साकची बाजार क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग करने वाले दुकानदार एवं अतिक्रमण कर दुकान से सामान बाहर रखने वाले 13 दुकानदारों पर करवाई करते हुए कुल रुपए 4900 का जुर्माना वसूल किया गया । ज्ञात हो कि इन दिनों जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के साक्ची एवं बिष्टुपुर स्थित मुख्य सड़क पर दुकानदार फुटपाथ का अतिक्रमण कर खुलेआम बाजार सजाते देखे गए हैं l राजनीतिक दल के लोग एवं आम जनता प्रशासन की मिलीभगत का नतीजा बता कर फुटपाथ से दुकान हटाने हेतु मांग करते रहे थेl…

Read More

सीएचसी पटमदा का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बंद पाया गया, अनुपस्थित पाये गए 6 स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया शो-कॉज पूर्वी सिंहभूम जिला सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पटमदा का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर समीर कुमार अपने कार्यस्थल में उपस्थित थे वहीं चंदन दत्ता, जासून बांद्रा, सुबोध कुमार सिंह एवं डॉ प्रशांत रंजन अनुपस्थित पाए गए जिन्हें सिविल सर्जन द्वारा शोकॉज किया गया है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बंद पाया गया तथा वहां कार्यरत सीएचओ एवं एएनएम अनुपस्थित…

Read More

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम द्वारा गोलमुरी प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र तुलिया बेड़ा, डैमकाडीह, खड़ियाडीह एवं भिलाई पहाड़ी का निरीक्षण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों में वीएचएसएनडी संचालित पाया गया। 1. आंगनबाड़ी केंद्र तुलिया बेड़ा में जनसंख्या करीब 2500 होने के कारण अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण हेतु सर्वे सहित प्रस्ताव उपलब्ध कराने हेतु बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। 2.खरियाडीह आंगनबाड़ी केंद्र में एएनएम द्वारा 12:00 बजे तक कुल- 7 बच्चों 6 गर्भवती महिलाओं का बीपी, हिमोग्लोबिन वजन आदि लिया गया । 3. आंगनबाड़ी केंद्र- डैमकाडीह में अनौपचारिक पंजी एवं वजन पंजीअद्यतन नहीं पाया गया। सेविका को…

Read More

मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री के तथाकथित करीबी,प्रेम प्रकाश के घर से ईडी के छापामारी में मिले एके-47 रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पूर्व मुख्यमंत्री के भी करीबी प्रेम प्रकाश के यहां से दो एके-47 राइफल बरामद हुआ है। मालूम हो कि ई़डी आज सुबह प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर दुबारा दबिश दी है. पहली बार हुई छापेमारी मे प्रेम प्रकाश के घर से कंबोडियाई कछुआ बरामद हुआ था और अब एके-47। जिससे राजनीतिक एवं प्रशासनिक गलियारों में मानो भूचाल आ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल दोनों एके-47 सुरक्षाकर्मी के बताये जा…

Read More

केंद्रीय विद्यालय टाटानगर का जर्सी पहना लगभग 8-9 वर्ष का बालक अमन सोय जो अपने पिता का नाम लंगड़ा सोय,निवासी रानीगंज बता रहा है,बिछुड़ा अवस्था में पाया गया l नुआगढ़ के मुखिया के द्वारा गम्हरिया थाना को बच्चा सुपुर्द किया गया है l इस बच्चे को नुआगढ़ प्राइमरी स्कूल में रखा गया थाl सूचना पाकर गम्हरिया थाना गश्ती दल ने बच्चे को अपने कब्जे में लेकर उनके परिजनों की खोजबीन प्रारंभ कर दी गई हैl उक्त मामले की छानबीन गम्हरिया थाना के पदाधिकारी आरआर कानसी द्वारा किया जा रहा है l गम्हरिया थाना द्वारा बच्चे के माता-पिता का पता लगाने…

Read More

एस.आर.रूंगटा ग्रुप चाईबासा द्वारा पैरा नेशनल चैंपियन विजय सुंडी को अत्याधुनिक रिकव धनुष उपलब्ध कराया आज दिनांक 22.08.2022 को एस.आर.रूंगटा ग्रुप चाईबासा की ओर से Turtung तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र सिकुड़साईं में पैरा नेशनल चैंपियन श्री विजय सुंडी को एस आर. रूंगटा ग्रुप के एस.के.पाठक (सीनियर जी.एम.)एवं किशन ठाकुर (सी.एस.आर) के द्वारा अत्याधुनिक रिकव धनुष उपलब्ध कराया गया l एस.आर.रुंगटा ग्रुप के एस.के.पाठक ने कहा कि जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को रुंगटा ग्रुप की ओर से सहयोग किया जाता रहा है ताकि वे पदक हासिल कर पश्चिम सिंहभूम जिले के साथ-साथ पूरे झारखंड एवं भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन…

Read More

पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति कार्य बल की बैठक आयोजित, बैठक में वैसे राशन दुकान जहां नेटवर्क समस्या है उस क्षेत्र में मोबाइल टॉवर अधिष्ठापन हेतु प्रस्ताव समर्पित करने का दिया गया निर्देश समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति कार्य बल की बैठक आयोजित हुई । बैठक में धान अधिप्राप्ति योजना की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि धालभूमगढ़ प्रखण्ड अन्तर्गत महुलीशोल लैम्पस में 817.31 क्विंटल धान सलासर इन्डस्ट्रीज राईस मिल तथा धालभूमगढ़ एवं डुमरिया प्रखण्ड अन्तर्गत नरसिंहबहाल लैम्पस में 236.90 क्विंटल धान जयगुरू पारब्यॉल राईस…

Read More

पूर्वी सिंहभूम जिला कृषि पदाधिकारी ने किया मिट्टी जाँच प्रयोगशाला का उद्घाटन जमशेदपुर प्रखण्ड स्थित कृषि विभाग अन्तर्गत राजकीय कृषि प्रक्षेत्र, बालीगुमा परिसर में आज मिट्टी जाँच प्रयोगशाला का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार कालिन्दी एवं जिला उद्यान पदाधिकारी अनिमा लकड़ा ने संयुक्त रूप से किया। पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप के तहत् कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड सरकार एवं स्टार इंडिया मैनेजमेंट एण्ड सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड, राँची के संयुक्त तत्वाधान में मिट्टी जाँच प्रयोगशाला का संचालन किया जाएगा। मिट्टी नमूना जाँच एवं विश्लेषण कार्य में आएगी तेजी श्री मिथिलेश कुमार कालिन्दी ने बताया कि जिला में पूर्व से कृषि…

Read More

जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव के निर्देशानुसार जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र यथा- गरीब नवाज कॉलोनी, इस्लाम नगर व हबीब नगर का निचला हिस्सा, शिव घाट रोड व एम ई स्कूल रोड का निचला हिस्सा, धोसा गली, चुना भट्टा एवम बसंत बिहार कालोनी आदि में बाढ़ का पानी कम होने के पश्चात झाडू, नालियों की साफ सफाई, कचड़े का उठाव, चुना ब्लिचिंग का छिड़काव कार्य करवाया जा रहा है, साथ ही उक्त क्षेत्रों में फोगिंग भी करवाया जा रहा हैl

Read More