Author: News Desk

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झारखंड दौरे के बीच कांग्रेस ने रविवार को पूछा कि जमशेदपुर के लोग अब भी ‘खराब कनेक्टिविटी’ से क्यों जूझ रहे हैं. साथ ही कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर आदिवासियों को उनकी धार्मिक पहचान से वंचित करने और सरना संहिता को मान्यता देने से इनकार करने का आरोप लगाया. कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने यह भी पूछा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र को अभी तक पर्यावरणीय मंजूरी क्यों नहीं मिली है. रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नॉन-बायलॉजिकल प्रधानमंत्री आज झारखंड के जमशेदपुर में हैं. उन्हें झारखंड की जनता को इन…

Read More

ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स की बैठक में आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण के पूर्व सदस्य ने दी जानकारी कोलकाता. आयकर सर्च के मामले में आम तौर पर करदाता का बयान दर्ज किया जाता है. ऐसे बयान देते समय करदाता को उचित विवरण नहीं पता होता है या उस पर अतिरिक्त आय घोषित करने का दबाव हो सकता है. आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण के पूर्व सदस्य डॉ. राकेश गुप्ता ने ज़ूम पर ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में बयान वापस लिया जा सकता है. बैठक की अध्यक्षता करते हुए एआईएफटीपी…

Read More

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सत्ता का लालची बताते हुए कहा कि उन्होंने जेल जाने वाले मुख्यमंत्रियों में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. अब तक जितने भी मुख्यमंत्री जेल गए, उन्होंने पहले इस्तीफा दिया. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पद से इस्तीफा देने की घोषणा के बाद पार्टी मुख्यालय में भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस वार्ता की. इसमें सुधांशु त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री के इस बयान का खंडन किया कि वह पहले विपक्षी नेता मुख्यमंत्री हैंं जो जेल में गए हैं. उन्होंने जेल जाने वाले विपक्षी…

Read More

कांग्रेस नेत्री श्वेता ढुल ने कविता में दिया जेपी को करारा जवाब हिसार. हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश महिला प्रत्याशियों की लिपस्टिक पाउडर पर दी गई टिप्पणी काे लेकर घिर गए हैं. उनके इस बयान पर महिला आयोग ने जेपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इसी मुद्दे को लेकर ढुल खाप ने शुक्रवार को एक महापंचायत बुलाई थी, लेकिन उसमें भी काेई फैसला नहीं हाे सका था. इस पर आज बैठक हाेनी है. महिला कांग्रेसनेत्री ने जयप्रकाश से माफी मांगने को कहा है. दरअसल, सांसद जयप्रकाश के बेटे विकास सहारण कलायत विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. बेटे…

Read More

जमशेदपुर. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में प्रदेश में सत्तारूढ़ गठबंधन पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि झारखंड के तीन दुश्मन हैं. इनके नाम हैं-झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल. इन दुश्मनों को झारखंड के लोग जितनी जल्दी पहचान लेंगे, उतना झारखंड का भाग्य सुनिश्चित होगा. प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मैं झारखंड आया था. तब देश में बड़े-बड़े झूठ, बड़ी-बड़ी अफवाहें, झूठ बोलने की मशीन और देश को बांटने और तोड़ने वाली ताकतों…

Read More

Jamshedpur.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर पहुंच गये है. वे सड़क मार्ग NH 33 से कांदरबेड़ा होते हुए डोबो होकर सोनारी फिर बिष्टुपुर गोपाल मैदान पहुंच गये. गोपाल मैदान में उनका कार्यकर्ताओं ने भारी बारिश के बीच गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस दौरान लोगों में काफी जोश देखा गया. सभी ने खड़े होकर उनके साहस को सलाम किया कि प्रधानमंत्री होते हुए भी वे सड़क मार्ग से भारी बारिश के बीच जमशेदपुर आ गये है. वे यहां आते ही स्टेज को संभाले और सबको जोहार किया. बोले वादा किया था आमने-सामने बात होगी, इसलिए सड़क मार्ग से आया हूं. इसके बाद…

Read More

New Delhi. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वह दो दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और दिल्ली में समय पूर्व चुनाव कराने की मांग करेंगे. उन्होंने कहा कि जब तक लोग उन्हें ‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ नहीं दे देते, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे. आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में शुक्रवार को तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए केजरीवाल ने कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठूंगा, जब लोग मुझे ईमानदारी का प्रमाणपत्र देंगे. जेल से बाहर आने के बाद अग्निपरीक्षा देना चाहता हूं. उन्होंने कहा,…

Read More

Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची एयरपोर्ट से ही छह वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई. साथ ही विभिन्न योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन किया. भारी बारिश के कारण ये फैसला लिया गया है.टाटानगर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाने वाले कार्यक्रम को भी स्थगित करते हुए रांची से ऑनलाइन ही अब सभी योजनाओं को हरी झंडी दिखाने का फैसला हुआ. रांची एयरपोर्ट में सुबह करीब 9:15 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच गए. रांची एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का भाजपा के सांसद और भाजपा के पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया. इसके बाद लो विजिबिलिटी होने की बात कही गई जिस…

Read More

Ranchi. डीजीपी रैंक में इंपैनल के लिए झारखंड कैडर के नौ आइपीएस अधिकारियों के नाम का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय ने राज्य सरकार को भेजा है. यह वैसे पुलिस अधिकारी हैं, जिनकी सेवा 30 वर्ष पूरी हो चुकी है. इनमें 1989 बैच के अजय कुमार सिंह, 1990 बैच के अनुराग गुप्ता व अनिल पालटा, 1992 बैच के प्रशांत सिंह व आरके मल्लिक, 1993 बैच के एमएस भाटिया, 1994 बैच की तदाशा मिश्रा व संपत मीणा के अलावा 1995 बैच के संजय आनंद राव लाठकर के नाम शामिल हैं. एक माह पूर्व गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय से 30 वर्ष की सेवा…

Read More

Ranchi. करम पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपत्निक रांची महिला कॉलेज परिसर स्थित छात्रावास पहुंचे और यहां आयोजित पूजा में शामिल हुए. मौके पर उन्होंने 50 करोड़ की लागत से नये छात्रावास के निर्माण की घोषणा की. इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी लोगों को करमा पूजा की शुभकामनाएं दीं. इससे पहले सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर महीने हम झारखंडियों की सरकार गिराने की पुरजोर चेष्टा की. मुझे जेल भेजा, विधायकों को खरीदने में अरबों लगाये. पर आप झारखंडी भाई-बहनों, माताओं के प्रेम एवं…

Read More