Ranchi. भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर झारखंड सरकार पर निशाना साधा है. रांची पहुंचने के बाद श्री सरमा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर केंद्र सरकार की ओर से हाइकोर्ट में दायर हलफनामा से सारी बातें स्पष्ट हो गयी हैं. इतने दिनों तक झारखंड सरकार और संताल परगना के उपायुक्त अलग-अलग बातें कर कोर्ट को गुमराह कर रहे थे. झारखंड सरकार को एनआरसी लागू करने के लिए हां बोलना चाहिए और झारखंड को घुसपैठियों से मुक्त कराना चाहिए. श्री सरमा…
Author: News Desk
Hazaribagh. दिल्ली से हुगली (कोलकाता) जा रहे ट्रक से एक करोड़ 22 लाख रुपये के अमूल उत्पाद की चोरी हो गयी. ट्रक लावारिस हालत में बरही जीटी रोड के किनारे खाली मिला. इस ट्रक में 1640 बैग लदे थे. इस संबंध में बिग स्टॉक लॉजिस्टिक प्रावेट लिमेटेड ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक राजीव ठाकुर ने बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. इसके अनुसार सात सितंबर को ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक 1640 बैग अमूल उत्पाद को लोड कर दिल्ली से हुगली के लिए निकला था. माल हुगली नहीं पहुंचने की सूचना मिली. 10 सितंबर के बाद से ट्रक…
Ranchi.विधायक अमित यादव, पूर्व विधायक जेपी वर्मा और पूर्व डीएसपी नवनीत हेंब्रम ने शनिवार को भाजपा का दामन थामा. प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी. साथ ही इन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं. भाजपा से टिकट कटने के बाद अमित यादव ने 2019 में बरकट्ठा विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ कर जीत दर्ज की थी. इधर, लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के पूर्व विधायक जेपी वर्मा ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की थी. इन्होंने पार्टी से बगावत कर लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं पाये थे. इसके बाद इन्हें…
Latehar. भाकपा माओवादियों के हथियारबंद दस्ते ने नेतरहाट थाना क्षेत्र के दुरूप गांव में निर्माणाधीन बीएसएनएल मोबाइल टावर को आग लगा दी. इसके बाद पास के ही दौना गांव में पहुंच कर एयरटेल के मोबाइल टावर के सोलर पैनल को तहस-नहस कर दिया. दोनों घटनाएं शनिवार दिन के 11:00 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच की हैं. बताया जा रहा है कि इन मोबाइल टावरों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को इनामी नक्सली छोटू खरवार के दस्ते ने अंजाम दिया है. सबसे पहले माओवादी दस्ता दुरूप गांव पहुंचा और यहां बीएसएनएल के निर्माणाधीन टावर और उसके उपकरणों को…
Kolkata. सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई ने सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया है. संदीप घोष के साथ ताला पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अभिजीत मंडल को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है.कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की जूनियर डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के बाद पूर्व प्रिंसिपल से पहले लंबी पूछताछ हुई. इसके बाद संदीप घोष को वित्तीय अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार किया था. लेकिन अब उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. उन्हें दुष्कर्म और…
Ranchi. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शनिवार को असम के मुख्यमंत्री व झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा से उनके निवास पर मुलाकात की. श्री महतो पत्नी नेहा महतो के साथ असम पहुंचे. हिमंता विश्वा सरमा के साथ उनके परिवार ने श्री महतो व उनकी पत्नी का स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच झारखंड की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई. आजसू पार्टी और भारतीय जनता पार्टी साथ मिल कर झारखंड में चुनाव लड़ेगी. इसे लेकर श्री विश्वा सरमा के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. झारखंड में मौजूदा राजनीतिक माहौल पर भी…
Jamshedpur.बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का क्षेत्र डीप डिप्रेशन’ में बदल रहा है. शनिवार दोपहर में इसकी गति 18 किमी प्रति घंटे के आसपास थी, जो और तेज होती जा रही है. आनेवाले 48 घंटों के दौरान यह डीप डिप्रेशन झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में लगभग पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा. इससे झारखंड के कई हिस्सों में ‘भारी’ बारिश का अनुमान है. हवा की गति 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हो सकती है. कहीं-कहीं 200 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है. शुक्रवार शाम से ही निम्न दबाव का असर दिखने लगा था. देर रात से…
जमशेदपुर. टाटानगर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा सख्त कर दी गयी है. तीन लेयर की सुरक्षा स्टेशन में की गयी है. स्टेशन के मेन गेट से इंट्री रोक दी गयी है. यात्री बर्मामाइंस के सेकेंड इंट्री से ही प्रवेश करेंगे, जहां से वे लोग प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 से ट्रेनों को पकड़ सकते है. प्लेटफार्म नंबर 1, 2, और 3 को पूरी तरह बंद किया गया है. स्टेशन के बाहर पार्किंग वाले एरिया में पीएम मोदी लोगों को संबोधित करेंगे. वहां से वे केंद्र की कई योजनाओं को हरी झंडी दिखायेंगे. केंद्रीय योजनाओं को हरी झंडी दिखाने के दौरान वहां केंद्र…
Jamshedpur. पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ अजय कुमार ने शनिवार को कहा कि वंदे भारत का उद्घाटन एक राजनीतिक इवेंट है. मजदूरों का शहर जमशेदपुर वासियों के गाल पर यह तमाचा है. टाटा स्टील कर्मचारी को छोड़ दे तो शहर में 80 प्रतिशत आबादी की औसतन मासिक आय 18 से 25 हजार के बीच है. ऐसे में इनके लिए वंदे भारत जैसे ट्रेनों के क्या मायने है. उन्होंने बताया कि सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन में पिछले 2 वर्षों में लगभग औसतन प्रत्येक उद्घाटन कार्यक्रम में 2.35 करोड़…
Jamshedpur.. आदिवासी-मूलवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से शनिवार को करम पर्व मनाया. युवाओं ने जंगल से करम डाली को पूरे आदर और श्रद्धा के साथ लाकर उसे करम अखड़ा में स्थापित किया. इसके बाद समाज के सभी महिला, पुरुष और बच्चे करम अखड़ा में एकत्रित हुए और करम देवता की सामूहिक पूजा-अर्चना की. करम देवता की पूजा अर्चना के लिए उरांव समाज व मुंडा समाज सीतारामडेरा, तुरी समाज स्लैग रोड, मुखी समाज भालूबासा, बिरसानगर, मानगो, शंकोसाई, शास्त्रीनगर समेत अन्य जगहों पर सैकड़ों लोगों का शाम में जुटान हुआ. पूजा के दौरान करम देवता की कृपा से परिवार के…
