Author: News Desk

Jamshedpur. बिस्टुपुर के तुलसी भवन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चंपाई सोरेन के भाजपा में आने पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्वाभाविक रूप से झारखंड आंदोलनकारी और झामुमो को अपना पूरा जीवन देने वाले नेता जब पार्टी की कार्यशैली और सीएम हेमंत सोरेन की लूटनीति से तंग आकर भाजपा में आ रहे हैं. तो इस सवाल का जवाब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को देना चाहिए कि किन परिस्थितियों में उनके संघर्ष के साथी रहे चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम जैसे पुराने लोग पार्टी छोड़ रहे हैं. झामुमो पर हमला…

Read More

Jamahedpur. बर्मामाइंस थाना अंतर्गत भक्तिनगर में गुरुवार की रात ट्रांसपोर्टर छोटू राय के घर का अलमीरा खोलकर चोरों ने आठ लाख के गहने व 72 हजार रुपये नगद की चोरी कर ली. जिस वक्त घटना घटी छोटू राय परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे. शुक्रवार सुबह जब नींद खुली, तो छोटू राय व उनका परिवार अलमीरा व पीछे का गेट खुला देखा. चोरों ने चाभी का थैला और छोटू राय का एक कपड़ा आंगन में फेंक दिया था. अलमीरा के लॉकर से गहना का पूरा थैला ही गायब था. छोटू राय के अनुसार चोरों ने नशीले पदार्थ का…

Read More

जिलाध्यक्ष बोले, जितने लोगों ने दावेदारी की, सभी का आवेदन भेजा Jamshedpur. कांग्रेस में टिकटों को लेकर कई लोगों ने दावेदारी की है. जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने बताया कि सबसे ज्यादा 27 दावेदारी जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के लिए की गयी है. इसके अलावा बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से आठ, घाटशिला से तीन, पोटका से तीन, जुगसलाई से पांच, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पांच ने दावेदारी की है. आवेदन प्रदेश कमेटी को भेज दिया गया है. इस पर निर्णय प्रदेश अध्यक्ष, नेता विधायक दल, स्क्रीनिंग कमेटी और आलाकमान के द्वारा लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में…

Read More

Garhwa. चिनिया थाना क्षेत्र के चपकली गांव के नावानगर टोला में गुरुवार रात मिट्टी के घर में जमीन पर सो रहे आदिम जनजाति के चार बच्चों को सांप ने डंस लिया. तीन बच्चों की मौत हो गयी, जबकि एक की हालत गंभीर है. मरनेवालों में पन्नालाल कोरवा (15, पिता-बंधु कोरवा), कंचन कुमारी (आठ, पिता-राललाल कोरवा), बेगी कुमार (10, पिता-सूरजदेव कोरवा) शामिल हैं. वहीं, रामलाल कोरवा की छह साल की बेटी रखिया कुमारी की हालत गंभीर है. मृतकों में बेगी कुमारी धुरकी थाना के परासपानी गांव की रहनेवाली थी. वह चपकली में अपने नाना रामलाल कोरवा के यहां आयी हुई थी.…

Read More

योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, फिर गोपाल मैदान में सभा Jamshedpur. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 सितंबर को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में दोपहर तीन बजे से सभा होगी. इसके पहले पीएम टाटानगर रेलवे स्टेशन पर चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. साथ ही, 21 हजार करोड़ की कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को बिष्टुपुर तुलसी भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने गोपाल मैदान में तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि पीएम सोनारी हवाई अड्डा से सीधे टाटानगर रेलवे स्टेशन जायेंगे, जहां सरकारी कार्यक्रम में…

Read More

Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के आदित्यपुर स्टेशन में खड़गपुर- आदित्यपुर तीसरी लाइन को जोड़ने के लिये प्री-एनआई व एनआई का महत्वपूर्ण काम होगा. जिससे आदित्यपुर में 7 से 15 सितंबर तक 9 दिनों तक प्री-एनआई और 16 से 28 सितंबर तक 12 दिनों तक प्री-एनआई एवं 28 सितंबर को एनआई का काम होगा. इस दौरान आदित्यपुर में ट्राफिक सह पावर ब्लॉक लिया जायेगा. जिससे ट्रेनें प्रभावित रहेगी. एनआइ को लेकर दपू रेलवे ने 16 जोड़ी ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में रद्द की है. वहीं 5 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से व 4 जोड़ी ट्रेनों को शॉट टर्मिनेट और 15 ट्रेनों…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड सरकार ने खजाना खोल दिया है. शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 63 प्रस्तावों पर मुहर लगायी गयी. झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कैबिनेट में ऐतिहासिक निर्णय लिये गये हैं. प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जनता के लिए काम करती है. हमारी सरकार गरीब-गुरबों और मजदूरों-किसानों के प्रति संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है. आज हर वर्ग खुश है. झारखंड सरकार की कैबिनेट ने 18 साल से ऊपर ही महिलाओं को भी मंईयां सम्मान योजना…

Read More

Jamshedpur. उलीडीह के शंकोसाई में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां मकान मालिक के बेटे पर नाबालिग किरायेदार के साध दुष्कर्म का आरोप है. शिकायत मिलने के बाद उलीडीह थाना की पुलिस ने मकान मालिक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है. दरअसल, काफी दिनों से आरोपी नाबालिग से दुष्कर्म कर रहा था. डर से नाबालिग लड़की ने इसकी जानकारी घरवालों को नहीं दी. गुरुवार को लड़की की तबीयत बिगड़ने पर घरवाले एमजीएम ले गये. जहां लड़की ने एक मृत शिशु को जन्म दिया. इसके बाद लड़की के घरवालों ने…

Read More

Jamshedpur. मानगो से साकची के बीच बनने वाले फ्लाइओवर के पिलर संख्या 30 की नींव कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया. मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि मानगो फ्लाइओवर 461 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा. इसमें 42 पीलर होंगे. प्रथम चरण में 252 करोड़ रुपये खर्च होंगे. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि उनके कार्यकाल में एक तरफ फ्लाइओवर निर्माण कार्य शुरू हुआ. दूसरी तरफ साकची स्थित एमजीएम अस्पताल नये सिरे से बन रहा है. विश्वस्तरीय अंतरराज्यीय स्तर का बस स्टैंड बनने की प्रक्रिया प्रगति पर…

Read More

Jamshedpur . टाटा मोटर्स प्लांट के कर्मचारियों को सालना बोनस 20 प्रतिशत देने की मांग की गयी है. टेल्को वर्कर्स यूनियन के महासचिव प्रकाश कुमार, वाइस प्रेसिडेंट आकाश दुबे ने प्लांट हेड को पत्र भेज कर यह मांग रखी है. पत्र की प्रतिलिपि श्रमायुक्त को भी भेजी है. श्रम अधीक्षक ने इस मामले में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड को पत्र देकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवगत कराने को कहा है. प्रकाश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत से कंपनी घाटे से ऊबर चुकी है. कंपनी के विकास और सफलता के लिए कर्मचारियों का अथक प्रयास है. 20 प्रतिशत…

Read More