Author: News Desk

.Patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने जाति जनगणना के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर मंगलवार को सीधा हमला करते हुए कहा कि ‘‘विपक्ष उस पर इतना दबाव डालेगा कि उसे यह कराना पड़ेगा. प्रसाद की यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने सोमवार को कहा था कि उसे विशेष समुदायों या जातियों के आंकड़े एकत्र करने पर कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते इस जानकारी का उपयोग उनके कल्याण के लिए हो, ना कि राजनीतिक उद्देश्य के लिये. लालू प्रसाद ने…

Read More

Dantewada. छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में मंगलवार को सु रक्षाकर्मियों ने मुठभेड़ में नौ नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सुंदरराज पी ने’ बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर जंगल में सुरक्षा बलों के एक संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े दस बजे दल का नक्सलियों से सामना हुआ जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पश्चिम बस्तर मंडल इकाई से संबंधित नक्सलियों की मौजूदगी के बारे गुप्त सूचना…

Read More

Ranchi.झारखंड सरकार के प्रमुख जनसंपर्क कार्यक्रम के शुरुआती तीन दिनों में 5.52 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने 30 अगस्त को ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के चौथे चरण की शुरुआत की थी. आधिकारिक बयान के अनुसार, दो सितंबर तक राज्य भर में 1,224 शिविर आयोजित किए गए और कुल 5,52,836 आवेदन प्राप्त हुए. बयान में कहा गया है कि कुल 42,869 आवेदनों का निपटारा किया गया, जबकि 160 आवेदनों…

Read More

Kolkata. पश्चिम बंगाल में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष और तीन अन्य को संस्थान में ‘‘वित्तीय अनियमितता’’ में कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी.अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन अन्य लोगों में घोष का सुरक्षाकर्मी अफसर अली (44) और अस्पताल के विक्रेता बिप्लव सिंघा (52) और सुमन हजारा (46) शामिल हैं, जो अस्पताल को सामग्री की आपूर्ति किया करते थे.घोष की गिरफ्तारी के एक घंटे के भीतर ही सीबीआई अधिकारियों ने तीन और गिरफ्तारियां की हैं. आरजी कर अस्पताल…

Read More

नयी दिल्ली. केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 31 दिसंबर, 2023 तक केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के 82 मामले लंबित हैं. इसमें कहा गया है, ‘सीबीआई अधिकारियों के खिलाफ मामलों का लंबित रहना देश की प्रमुख जांच एजेंसी की प्रतिष्ठा और छवि को दर्शाता है. सीवीसी की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि 31 दिसंबर, 2023 तक सीबीआई के समूह-ए अधिकारियों के खिलाफ 54 और समूह-बी और सी के अधिकारियों के खिलाफ 28 मामले विभिन्न चरणों में लंबित थे. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समूह-ए अधिकारियों के…

Read More

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक बार फिर से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का विरोध किया है. चम्पाई सोरेन पर उन्होंने कहा कि टाइगर अब सर्कस वाला हो गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा में जब तक थे तब तक चम्पाई सोरेन टाइगर थे. अब वह टाइगर नहीं रहे, सर्कस वाले टाइगर हो गए हैं. अब वह टाइगर हंटर से चलता है. श्री गुप्ता सोमवार को सोनारी दोमुहानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बातें कहीं. उन्होंने बताया कि भाजपा में जाने के बाद चंपई सोरेन का अपना अस्तित्व ही नहीं बचा है. वे…

Read More

NEWS DELHI. आरएसएस ने सोमवार को कहा कि जाति आधारित जनगणना समाज के कल्याण के लिए जरूरी है, लेकिन इसे चुनावों में राजनीतिक हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए. आरएसएस के के समापन के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि हमारे हिंदू समाज में जाति बहुत संवेदनशील मुद्दा है. जनगणना हमारी राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा के लिए अहम है. इसलिए इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है, न कि चुनाव और राजनीति को ध्यान में रखकर. किसी जाति या समुदाय की भलाई के…

Read More

Ranchi.भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने कहा कि उत्पाद सिपाही बहाली में मृतक के परिजनों से भाजपा नेता मुलाकात कर दुख: व्यक्त करेंगे. साथ ही परिजनों को सम्मान राशि के तौर पर एक-एक लाख रुपये देंगे. श्री सरमा ने यह घोषणा रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही. उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि वह मृतक के परिजनों को 50-50 लाख मुआवजा व एक आश्रित को सरकारी नौकरी दे. अगर सरकार की ओर से कार्रवाई नहीं होती है, तो पार्टी नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन के…

Read More

Ranchi. आगामी विधानसभा चुनाव में संतोष कुमार कोलकुंडा झारखंड में कांग्रेस वार रूम के चेयरमैन होंगे. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उनकी नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है. मालूम हो कि श्री कोलकुंडा भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं. वह छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी भी रह चुके हैं.

Read More

Bokaro.जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ के कोचागोड़ा के समीप सड़क निर्माण कार्य (भारत माला प्रोजेक्ट) में लगे एक डोजर व रोलर में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के उग्रवादियों ने आग लगा दी. उग्रवादियों ने लेवी के लिए जैनामोड़ से गोला तक सड़क निर्माण करा रही एनजी प्रोजेक्ट कंपनी के डोजर व रोलर को आग के हवाले किया है. घटना रविवार की देर रात लगभग 12.30 बजे की है. थाना से महज डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया गया है. बता दें कि एनजी प्रोजेक्ट कंपनी की ओर से भारत माला प्रोजेक्ट के…

Read More