Ranchi. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने अपने स्थापना दिवस पर वर्ष 2023- 24 में वार्षिक, माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च तीन स्थान पानेवाले और मदरसा, मध्यमा और इंटरमीडिएट व्यावसायिक परीक्षा में अव्वल स्थान पानेवाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर जैक द्वारा आयोजित परीक्षा में टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल से सम्मानित किया गया. राज्य में पहला स्थान प्राप्त करनेवाले विद्यार्थी को 21 हजार रुपये व स्वर्ण पदक, सेकेंड टॉपर को 15 हजार रुपये व रजत पदक और तृतीय टॉपर को 10 हजार रुपये नगद धनराशि व कांस्य पदक देने के साथ ही मेधा…
Author: News Desk
Devghar.श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र का 79वां शुभागमन दिवस सत्संग आश्रम में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें हजारों की संख्या में श्रीश्री ठाकुर के अनुयायी शामिल हुए. शोभायात्रा में बैंड पार्टी के अलावा कीर्तन दल भी शामिल हुए. इस दौरान पूरा सत्संग आश्रम सहित शहर वंदे पुरुषोत्तमम से गूंज उठा. शुभागमन दिवस पर कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम में दैनिक उषा कीर्तन के साथ हुई. इसके बाद वेद मांगलिक पाठ किया गया. सुबह में 5.29 बजे प्रार्थना की गयी. उसके बाद सुबह सात बजे सुसज्जित रथ में श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र व बड़ मां की…
Hazaribagh: करियातपुर स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल की 10वीं की एक नाबालिग छात्रा के साथ 29 अगस्त की सुबह साढ़े सात बजे स्कूल के निदेशक सुरेश प्रसाद ने दुष्कर्म का प्रयास किया. घटना से गुस्साये पीड़िता के परिजन व ग्रामीण सोमवार को स्कूल पहुंचे और स्कूल का घेराव किया. ग्रामीणों ने स्कूल परिसर स्थित आरोपी निदेशक के आवास को भी घेरा व मारपीट भी की. स्कूल सुरेश प्रसाद के आवासीय भवन में स्थित है. स्कूल घेरने व मारपीट की सूचना मिलने पर बरही थाना प्रभारी आभाष कुमार व डीएसपी सुरजीत कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझा…
Chakulia. प्रखंड की कलियाम पंचायत स्थित गोहलडांगरा के ग्रामीणों ने समय पर राशन नहीं मिलने की शिकायत पर सोमवार को हंगामा किया. ग्रामीणों का आरोप है कि कृष्णा महिला समूह से उन्हें समय पर राशन नहीं दिया जाता है. सितंबर चल रहा है. दूसरे राशन डीलर ने सितंबर का का राशन उठाकर वितरण शुरू किया है. कृष्णा महिला समूह ने अबतक अगस्त का अनाज नहीं दिया है. महिला समूह पर राशन कार्ड में नाम जोड़ने व नाम काटने के लिए पैसे लेने, अंगूठे का निशान लेकर अनाज नहीं देने, वजन में कटौती करने आदि का आरोप लगाया गया. लाभुकों ने…
Rajnagar.राजनगर-जुगसलाई मार्ग पर खैरकोचा के समीप बोंगबोंगा नदी पर बनी पुलिया फ्लाई ऐश लदा हाइवा पार करते वक्त सोमवार को टूट गयी, जिससे वाहन का पिछला हिस्सा पुलिया के अंदर घुस गया. हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गये. पुलिया के टूटने से अब यहां के लोगों को जुगसलाई जाने के लिए हाता होते हुए अतिरिक्त 30 किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है. इस मार्ग से ही लोग राज्य के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा जाते हैं. पुल के टूटने से अब चंपाई सोरेन के पैतृक गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया…
Jamshedpur : टेल्को थाना में भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल एवं अन्य के संग पुलिस द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में भाजपा की ओर से सोमवार को प्रदर्शन किया गया. इन लोगों ने थाना का घेराव किया और धरना-प्रदर्शन किया गया. इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई और भाजपाइयों ने हंगामा किया. बाद में डीएसपी सुधीर कुमार के थाना आने के पश्चात उन्हें ज्ञापन सौंपकर घटना में शामिल पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की गई. डीएसपी सुधीर कुमार ने थाना पर आकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बातों को सुना और आश्वासन देते…
New Delhi. घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) खंड में अपनी स्थिति मजबूत करने के क्रम में बेहद प्रतिस्पर्धी मध्यम आकार के एसयूवी खंड में कदम रखा है. अभी तक इस क्षेत्र पर दक्षिण कोरियाई और जापानी कार विनिर्माताओं का वर्चस्व है. टाटा मोटर्स ने सोमवार को मध्यम आकार की कूपे एसयूवी ‘कर्व’ को पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ पेश किया. इसकी कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है. कंपनी इस मॉडल का इलेक्ट्रिक संस्करण पहले ही अगस्त में पेश कर चुकी है. कंपनी को उम्मीद है कि उसका कर्व मॉडल हुंदै की क्रेटा,…
Jamshedpur.झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सोमवार को सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ के रुगड़ी बाजार, पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी के पुटीदा गांव, पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर प्रखंड के हुरलुंग पंचायत भवन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में लोगों से रूबरू हुए. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि आपका दुख-दर्द और समस्याएं सुनने आया हूं. सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी हो रही हो, तो बताएं. उसका तुरंत समाधान करेंगे. उन्होंने कहा कि लोगों के विकास के लिए विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाएं पूरे देश में संचालित है. सरकार चाहती है कि देश का हर नागरिक प्रगति करें. वे अच्छा…
New Delhi. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात की निर्बाध आवाजाही के लिए जीआईएस-आधारित सॉफ्टवेयर के साथ लगभग 100 टोल प्लाजा की निगरानी करेगा. सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इन टोल प्लाजा की पहचान राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन 1033 के जरिये हासिल भीड़भाड़ संबंधी आंकड़ों के आधार पर की गई है. सजीव निगरानी और ट्रैकिंग प्रणाली की मदद से टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार निर्धारित सीमा से अधिक होने पर भीड़भाड़ की चेतावनी और लेन वितरण से जुड़ी सिफारिशें जारी की जाएंगी. बयान के मुताबिक, इस टोल निगरानी सेवा को चरणबद्ध ढंग से कई…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पिछड़े और हाशिए पर पड़े अन्य वर्गों के कल्याण के लिए सामाजिक-आर्थिक जातिगत जनगणना कराने के वास्ते केंद्र को निर्देश देने के अनुरोध वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया. न्यायालय ने कहा कि यह मुद्दा शासन के अधिकार क्षेत्र में आता है. न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की पीठ ने याचिकाकर्ता पी. प्रसाद नायडू को अपनी याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी, जिसमें उन्होंने जनगणना के लिए आंकड़ों की गणना में तेजी लाने का निर्देश देने का अनुरोध किया था. पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश…
