Author: News Desk

इस साल कंपनी रेंज रोवर मॉडल का पहला इलेक्ट्रिक संस्करण लाएगी, जगुआर का इलेक्ट्रिक अवतार भी पेश करने की योजना नयी दिल्ली. घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को कहा कि मौजूदा वाहन कारोबार को दो सूचीबद्ध इकाइयों में बांटने से यात्री वाहन एवं जेएलआर खंडों के बीच ईवी और स्वचालित वाहनों के क्षेत्र में तालमेल बिठाने में मदद मिलेगी. टाटा मोटर्स की 79वीं वार्षिक आमसभा (एजीएम) को संबोधित करते हुए चंद्रशेखरन ने कहा कि प्रस्तावित विभाजन से प्रत्येक कंपनी ग्राहकों को बेहतर अनुभव, कर्मचारियों के लिए बेहतर विकास संभावनाएं और शेयरधारकों के लिए…

Read More

भुवनेश्वर . ओडिशा के ढेंकनाल जिले में सोमवार को एक निजी इस्पात संयंत्र में मशीनी ढांचा ढह जाने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना ढेंकनाल जिले के झाड़बांधा स्थित रूंगटा माइंस लिमिटेड (ढेंकनाल इस्पात संयंत्र) में हुई. घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. ढेंकनाल के पुलिस अधीक्षक एम संदीप संपत ने फोन पर ‘बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में दो श्रमिकों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए हैं. पुलिस मौके…

Read More

पटना से बरामद अधजला प्रश्न पत्र का सीरियल कोड ओएसिस स्कूल का था हजारीबाग: पटना के निजी स्कूल से बरामद नीट यूजी 2024 का अधजला प्रश्न पत्र का सीरियल कोड हजारीबाग के ओएसिस स्कूल परीक्षा केंद्र का था. बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) के सत्यापन में प्रथमदृष्टया इस परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र की पैकिंग के संदिग्ध पॉलीबैग, संबंधित अभ्यर्थी से बरामद मूल प्रश्न पत्र की पैकिंग और संबंधित पैकिंग ट्रंक में इन सभी के साथ छेड़छाड़ होना पाया गया है.इओयू ने बताया कि सभी सबूतों को जब्त कर लिया गया है. लूटन मुखिया के माध्यम से बलदेव…

Read More

जमशेदपुर . मॉनसून संताल परगना के बाद अब कोल्हान पहुंच गया है. यहां मॉनसून अरब सागर से चलनेवाले टर्फ से आया है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 25 जून को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी. कोल्हान व संताल परगना वाले इलाके में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे भी हो सकती है. 26 को राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिणी-पूर्वी जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है. 27 को उत्तर-पूर्वी जिलों के साथ-साथ निकटवर्ती मध्य हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान है.…

Read More

*कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस दल के साथ होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे *बैठक में राहुल गांधी, के सी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर के भी शामिल होने की संभावना रांची . कांग्रेस की झारखंड इकाई का एक दल इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के वास्ते रणनीतियों पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करने के लिए सोमवार की सुबह दिल्ली रवाना हुआ. पार्टी के एक नेता ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस दल के साथ होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे. उन्होंने कहा कि इस बैठक…

Read More

धनबाद कोयलांचल में एक और कोयला तस्कर उभर कर आया सामने आया है ,आपको बता दे की कोयलांचल में दिन प्रतिदिन कोयला तस्करों की संख्या बढ़ती ही जा रही । रोज नए नए माफिया कोयला तस्करी की धंधे में जुड़ते ही जा रहे । सूत्रों ने बताया की यह डंके की चोट पर रात के अंधेरे में अवैध उत्खनन का काम दूर दराज से लाए गए मजदूरों से करवाते है और निकाले गए कोयले को ट्रक के माध्यम बिहार और बंगाल भेजते है। बताते चले की वह व्यक्ति जोड़ा पोखर के बरारी पंखा घर साइडिंग से और झरिया स्टेशन के…

Read More

19 जून की रात सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित कल्पनापूरी पहाड़ी के पास विवेक सिंह नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थीl उक्त मामले का शनिवार को उद्वेदन हुआl ज्ञात हो कि जिले के तेज- तर्रार समझे जाने वाले पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने 72 घंटे के अंदर उक्त मामले का उद्वेदन करने की बात कही थी l पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने उक्त मामले का 72 घंटा में उद्भेदन करने एवं हत्याकांड में संलिप्तो की गिरफ्तारी हेतु एसआईटी का गठन भी किया था, जिसका नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक संतोष मिश्रा कर रहे थेl पुलिस…

Read More

सीबीआइ का वाहन चालक बुरी तरह घायल, चार गिरफ्तार रजौली (नवादा). यूजीसी नेट पेपर लीक मामले का तार रजौली थाना क्षेत्र की मुरहेना पंचायत के कसियाडीह गांव से भी जुड़ गया है. सूचना पर छापेमारी करने आयी सीबीआइ और पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. हमले में सीबीआइ के वाहन चालक संजय सोनी बुरी तरह घायल हो गये, जबकि सीबीआइ के एक अधिकारी की कमीज फट गयी. मामले को लेकर सीबीआइ के टीम हेड ने रजौली थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. शनिवार को लगभग चार बजे सीबीआइ टीम नवादा पुलिस बल के साथ मुरहेना के…

Read More

*भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय कृषि मंत्री ने की बैठक *असम के सीएम हिमंता ने कहा-अगर चंपाई सोरेन की जगह मैं सीएम रहता दे देता त्याग पत्र : रांची. भाजपा के नवनियुक्त विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को प्रांत स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार सफलता हासिल की. झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीटों में से आठ पर भाजपा…

Read More

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को नक्सलियों ने एक ट्रक को ‘परिष्कृत विस्फोटक यंत्र’ (आइइडी) से उड़ा दिया, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की विशेष इकाई ‘कोबरा’ के दो जवान शहीद हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट राज्य की राजधानी रायपुर से 400 किलोमीटर दूर सुरक्षा बलों के सिलगेर और टेकलगुडेम शिविरों के बीच टिम्मापुरम गांव के पास अपराह्न करीब तीन बजे किया गया. उन्होंने बताया कि ‘कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) की 201वीं इकाई के एक अग्रिम दल ने टेकलगुडेम की ओर सड़क सुरक्षा ड्यूटी के तहत जगरगुंडा पुलिस…

Read More