भारी बारिश के बीच हवाई अड्डे की छत गिरी, कई वाहन भी हुए क्षतिग्रस्त, टी1 पर विमानों का प्रस्थान स्थगित नयी दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बीच शुक्रवार तड़के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ‘टर्मिनल-एक’ की छत का एक हिस्सा वाहनों पर गिर जाने से छह लोग घायल हो गये. घायलों में एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त वाहनों में कोई और फंसा न…
Author: News Desk
बीते दिनों लोकसभा चुनाव में आए परिणाम का असर झारखंड में अक्टूबर-नवंबर 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पड़ता दिख रहा हैl जमशेदपुर के भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती को 259894 मतों से पराजित कर हैट्रिक लगाने में सफल रहे l इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो,जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत आने वाले सभी छह विधानसभा में अपने प्रतिद्वंदी समीर कुमार मोहंती से आगे रहेl ज्ञात हो कि कुल 6 विधानसभा वाले जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में से चार विधानसभा (बहरागोड़ा, घाटशिला, जुगसलाई एवं…
गुरुचरण नायक पर हुए हमले को लेकर एनआईए ने दर्ज की थी प्राथमिकी चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा जांच (एजेंसी) एनआईए की टीम टेरर फंडिंग मामले में छापेमारी कर रही है. एनआईए गुरुवार सुबह मनोहरपुर पहुंची और जोगेश्वर भट्ठा में नक्सलियों से जुड़े फंडिंग व पूर्व विधायक गुरु चरण नायक पर हुए नक्सली हमला लेकर जांच के लिए पहुंची है. हालांकि, पुलिस पदाधिकारियों ने इस संबंध में कुछ भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हुए हमला मामले में एआईए ने मिसिर बेसरा समेत कई नक्सलियों पर प्राथमिकी दर्ज की है. इस…
नशा एवम शराब कारोबारी के विरुद्ध सरायकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो सख्त दिख रहे हैंl पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित एसटीएफ टीम नशा के अवैध कारोबारी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रहे हैं l पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो के निर्देश एवं मार्गदर्शन पर एसटीएफ टीम के द्वारा जिले के कई जगहों पर नशे के अवैध कारोबारी पर शिकंजा कसना प्रारंभ भी कर दिया गया हैl इस क्रम में एसटीएफ टीम को चौक थाना क्षेत्र में सफलता भी प्राप्त होने की चर्चा है l सूत्रों की माने तो कल रात चौक थाना क्षेत्र में अवैध शराब बनाने की एक मिनी…
Jamshedpur: झारखंड विधानसभा चुनाव की आहट से कई पूर्व विधायक एवं टिकट के आस रखने वाले राजनेता लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद सक्रिय हो गए हैंl विधानसभा चुनाव के लिए टिकट का आस बैठाए ऐसे राजनेता जन-आंदोलन में भाग भी लेने लगे हैंl बीते विधनसभा चुनाव में पराजित हुए कई विधयक जो क्षेत्र से नदारत हो गए थे या यू कहे कि जनता-जनार्दन रूपी बोटरों से नाखुश होकर क्षेत्र के विकास एवम समस्याओं से मुंह मोड़ कर अपनी नाराजगी व्यक्त करने का एहसास कराया था,ऐसे राजनेता भी अब जनता के साथ होने का प्रयास कर रहे हैंl ऐसे निष्क्रिय पूर्व…
अब तक इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल रांची. नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बुधवार को झारखंड में बड़ी कार्रवाई की. हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम उन्हें लेकर पटना चली गयी है.सीबीआई एहसानुल के ऑफिस से कुछ दस्तावेज भी सीज कर अपने साथ लेकर गयी है. बता दें कि एहसानुल हक सीबीआई के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है. सुबह सीबीआई ने एहसानुल हक से पहले उनके घर और…
तिलैया बस्ती की घटना, एक ही घर के थे दोनों बच्चे, आपस में थे चचेरे भाई कोडरमा_ तिलैया बस्ती में वज्रपात से दो बच्चों की मौत हो गयी. घटना बुधवार दोपहर 2 बजे की है. दोनों बच्चे रिश्ते में चचेरे भाई थे. दरअसल, गाजो दास के पुत्र उमेश कुमार (14) और राजो दास के पुत्र आयुष कुमार (9) घर के करीब खेल रहे थे. इसी बीच वज्रपात की चपेट में आ गये. जानकारी के मुताबिक, जब दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक से काले बादलों ने आसमान को घेर लिया और बारिश होने लगी.…
जमशेदपुर:पूर्व सांसद एवं आईपीएस डॉ अजय कुमार ने आज एक बयान जारी कर कहा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में 25 से भी कम स्थायी कर्मचारी हैं,जो देश में पच्चीस अलग-अलग परीक्षाओं का आयोजन करवा रहे हैं. डॉ अजय ने कहा कि केंद्र ने NTA एजेंसी को उसकी क्षमता से ज्यादा काम करने का निर्देश देकर परीक्षाओं के साथ जुआ खेला है.NTA में अन्य सरकारी विभागों से प्रतिनियुक्ति (डेप्युटेशन) पर आए लगभग एक दर्जन अधिकारी और निश्चित अवधि के अनुबंध पर अस्थायी कर्मचारी हैं.अपर्याप्त आंतरिक विशेषज्ञता के कारण NTA एजेंसी ने पेपर-सेटिंग,पेपर वितरण और डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल को निजी तकनीकी…
इसरो के पूर्व प्रमुख आर. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय समिति ने की पहली बैठक नयी दिल्ली.प्रतियोगी परीक्षाएं ‘नीट’ और ‘नेट’ में कथित गड़बड़ी को लेकर उपजे विवाद के बीच, परीक्षा सुधारों पर शिक्षा मंत्रालय की समिति परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी चिंताओं और चुनौतियों को समझने के लिए अभिभावकों एवं छात्रों के साथ बातचीत करेगी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख आर. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय समिति ने अपनी पहली बैठक सोमवार शाम को की. राधाकृष्णन ने बतायी प्राथमिकताएं राधाकृष्णन ने मंगलवार को कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता देशभर के छात्रों और अभिभावकों से…
अम्बुबाची मेले के अवसर पर बंद था मंदिर, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस अवधि के दौरान देवी मां मासिक धर्म से गुजरती हैं *गुवाहाटी* . प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर के कपाट अम्बुबाची मेले के अवसर पर पिछले चार दिनों से बंद रहने के बाद बुधवार को सुबह श्रद्धालुओं के लिए फिर से खुल गए और शक्तिपीठ पर भक्तों की भीड़ देखी गई. मंदिर के द्वार प्रतीकात्मक रूप से चार दिनों के लिए बंद किए गए थे,क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस अवधि के दौरान देवी कामाख्या तथा धरती माता दोनों ही मासिक धर्म से गुजरती हैं. मंदिर के…
