विमान की ली गयी तलाशी, फिर जाने दिया गया, एक यात्री से पूछताछ कोलकाता. बम की अफवाह से नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे पर शुक्रवार को अफरातफरी मच गयी. कोलकाता से पुणे जा रही फ्लाइट को रोक कर सीआइएसएफ ने पहले तलाशी ली, फिर जाने दिया. फिलहाल सीआइएसएफ के जवान एक यात्री से पूछताछ कर रहे हैं. घटना के वक्त विमान में करीब 100 यात्री थे. विमान जब रनवे से उड़ान भरने जा रहा था, उसी वक्त विमान में बम होने की सूचना मिली. इसके बाद विमान को रनवे पर ही रोका गया और यात्रियों को उतार कर…
Author: News Desk
Jharkhand:हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर सीएम चंपाई बोले- ‘सत्य की जीत’ हुई; पढ़े किसने क्या कहा?* भाजपा की झारखंड इकाई ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को ‘सभी आरोपों से मुक्त नहीं किया गया, बल्कि उन्हें सिर्फ जमानत दी गई है रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को धन शोधन के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश को ‘सत्य की जीत’ करार दिया. इससे पहले, झारखंड उच्च न्यायालय ने भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत दे दी. उच्च न्यायालय ने 13 जून…
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बेल पर बाहर आने के बाद हूल दिवस की तैयारी और तेज हो गई है. 30 जून को हूल दिवस है और उससे पहले सोरेन की जमानत ने जेएमएम कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना कर दिया है. इस साल के अंत तक झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी. अपने नेता के जेल से बाहर आने के बाद वे एक संदेश देने का प्रयास करेंगे कि हेमंत सोरेन को गलत तरीके से फंसाया गया है, जैसा वे हमेशा…
रांची. उच्च न्यायालय द्वारा भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में जमानत दिए जाने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को बिरसा मुंडा जेल से रिहा कर दिया गया. एक अधिकारी ने बताया कि सोरेन के जेल से बाहर निकलते ही बड़ी संख्या में जेएमएम समर्थकों ने उनका स्वागत किया और नारे लगाए. सोरेन की पत्नी और जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन ने न्यायपालिका और लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. अधिकारी ने कहा, कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद हेमंत सोरेन को जेल से रिहा कर दिया गया. जेल से रिहा होने पर…
जमशेदपुर:समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना । फरियादियों ने केजीबीवी में नामांकन, निजी विद्यालय में आरटीई के तहत नि:शुल्क शिक्षा, दिव्यांग पेंशन व अन्य सुविधा, दाखिल खारिज, म्यूटेशन, विद्यालय से स्थानांतरण प्रमाण पत्र, भूमि विवाद समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं को लेकर फरियादियों ने उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया जिसपर यथोचित कार्रवाई को लेकर उन्होने आश्वस्त किया। इस दौरान कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया तथा अन्य आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई हेतु निर्देशित किया…
जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय ने सुनाया फैसला, जमानत याचिका पर 13 जून को हो चुकी थी सुनवाई पूरी रांची. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले से जुड़े मामले में शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है. राज्य के हाईकोर्ट से उन्हें जमानत दे दी है, जिसके बाद पांच महीने से बिरसा मुंडा जेल में बंद सोरेन (48) की अब रिहाई हो सकेगी. झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री को जमानत दी. इडी ने 31 जनवरी को किया था गिरफ्तार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)…
सरायकेला-खरसावां जिले को अपराध एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए पुलिस कप्तान मनीष टोप्पो जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैंl पुलिस कप्तान श्री टोप्पो ने अपने अधीनस्थ खाकी के जवानों को क्राईम-करप्शन पर जीरो टॉलरेंस की नीति सुनिश्चित करने को कहा हैl जिला पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो के नेतृत्व में सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस, पूरी मुस्तादी के साथ काम कर रही हैl जिसके चलते जिले भर में अपराध दरों में गिरावट जारी है एवम आम जनों में सरायकेला-खरसावां पुलिस का दिनों-दिन भरोसा बढ़ रहा हैl पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो के नेतृत्व में सभी पुलिस,थाना स्तर पर अधिकारियों…
हुसैनाबाद विधायक के भाई को मिला है सड़क का ठेका हैदरनगर . नक्सलियों ने पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर उत्पात मचाया है. नक्सली बुधवार की रात करीब 10:30 बजे सड़ेया गांव पहुंचे और आंगनबाड़ी केंद्र के पास खड़े दो ट्रैक्टर व एक जेसीबी मशीन को नक्सलियों ने फूंक दिया. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने प्रारंभिक तौर पर माओवादी घटना की बात कही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना में नीतीश दस्ता का हाथ बताया जा रहा है. पुलिस नक्सलियों को पकड़ने के लिए सीमावर्ती इलाकों में सर्च अभियान चला रही है. दरअसल,…
Jharkhand:राज्य गठन के 24 साल बाद भी झारखंड का अपना हेलीकॉप्टर नहीं; फिर से किराये पर लेने की तैयारी मंत्रिमंडल सचिवालय ने हेलीकॉप्टर किराये पर लेने के लिए निकाला टेंडर रांची. झारखंड गठन के 24 साल बाद भी राज्य सरकार के पास अपना हेलीकॉप्टर नहीं है. अब भी किराये के हेलीकॉप्टर से काम चल रहा है. एक बार फिर किराये पर हेलीकॉप्टर लेने की तलाश शुरू हो चुकी है. इसके लिए मंत्रिमंडल सचिवालय ने हेलीकॉप्टर किराये पर लेने के लिए टेंडर आमंत्रित किया है.24 सालों में हेलीकॉप्टर के किराये के रूप में अब तक राज्य सरकार बड़ी धन राशि खर्च…
* घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी चौक के समीप की है, सीआइडी में पदस्थापित हैं डीएसपी सरिता मुर्मू * बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, गले में चोट भी लगी है रांची. राजधानी रांची में अपराधियों के बेखौफ होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब वे पुलिस अधिकारी को भी नहीं बख्श रहे. फरवरी से लेकर मई तक चेन लूट की कई दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं. 25 जून को तीन अपराधियों ने जल संसाधन विभाग के इंजीनियर की मां के गले से चेन लूट ली थी. अब ताजा…
