Author: News Desk

कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद एवं आईपीएस डॉ अजय कुमार ने आज बिष्टुपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जहां उन्होंने न्यूनतम मजदूरी का विषय उठाया, जिसे झारखंड सरकार ने इस साल मार्च में लागू किया है। डॉ. अजय ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुई श्रमिको की न्यूनतम मजदूरी में बढोतरी संबंधी अधिसूचना 11 मार्च 2024 (न्यूनतम मजदूरी बढ़ोतरी अधिनियम 2024) को जारी करने के साथ ही प्रदेश में इसको लागू कर दिया गया था। डॉ. अजय ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री चंपई जी से बात की है…

Read More

क्राइम कंट्रोल मानवाधिकार संघ एवं केयर नेत्रम गुड विजन के संयुक्त तत्वाधान में टीनप्लेट स्थित इवनिंग क्लब परिसर में संघ के महासचिव विजय प्रसाद के नेतृत्व में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न हुआ। शिविर का विधिवत उद्घाटन गोलमुरी थाना प्रभारी संजय कुमार, संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, महासचिव विजय प्रसाद, उपाध्यक्ष विनोद राम, कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता संयुक्त रूप से किए। इस दौरान संघ के सदस्यों के द्वारा अतिथियों एवं डाक्टरो को पुष्प गुच्छ देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। इस नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में स्थानीय लोगों ने बारी-बारी से केयर नेत्रम के…

Read More

पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पुल झारखंड के गिरिडीह और बिहार के जमुई जिले के गांवों को जोड़ेगा. गिरिडीह. बिहार के बाद अब झारखंड में भी पुल गिरने की घटना सामने आयी है. मामला गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र का है. यहां अरगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक गर्डर भारी बारिश के कारण गिर गया और एक पिलर भी झुक गया रविवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी. फतेहपुर-भेलवाघाटी मार्ग पर बनाया जा रहा है पुल अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना राजधानी रांची से 235 किलोमीटर…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और चंपाई सोरेन के साथ भोगनाडीह के पंचकठिया पहुंचे. *साहिबगंज* . हूल दिवस पर सिदो-कान्हू और फूलो-झानो को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और चंपाई सोरेन के साथ भोगनाडीह के पंचकठिया पहुंचे. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. सीएम ने फूलो-झानो की प्रतिमा का अनावरण किया. इसके बाद सभी पंचकठिया स्थित क्रांति स्थल पहुंचे और पुष्प अर्पित कर नमन किया. नेताओं ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात भी की. हेमंत सोरेन…

Read More

सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो के द्वारा गठित एसटीएफ के द्वारा अवैध शराब माफिया के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी है,जिला पुलिस कप्तान मनीष टोप्पो के द्वारा गठित एसटीएफ ने कल शाम चांडिल थाना के चार-पांच लाइन होटल में छापामारी कर कई होटलों से अवैध शराब की पेटी बरामद किया है l इसके पूर्व भी एसटीएफ टीम के द्वारा चौक थाना क्षेत्र में मिनी शराब फैक्ट्री एवं अवैध शराब के निर्माण में प्रयोग होने वाले डोडा, ब्रांडेड शराब कंपनी के लोबो तथा झारखंड उत्पाद विभाग के लोबो भारी पैमाने में बरामद किया गया थाl पुलिस अधीक्षक के निर्देश…

Read More

*नयी दिल्ली. तीन नये आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 एक जुलाई से पूरे देश में लागू हो जायेंगे.ये तीनों कानून ब्रिटिश काल के भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का स्थान लेंगे. नये कानून को लेकर गृह मंत्रालय ने एसओपी जारी कर दिये हैं. इसके मुताबिक, जीरो प्राथमिकी, पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराना, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से समन और सभी जघन्य अपराधों के अपराध दृश्यों की अनिवार्य वीडियोग्राफी की जायेगी. अब कोर्ट में लंबित आपराधिक मामलों को वापस लेने के लिए पीड़ित को न्यायालय में अपनी बात रखने…

Read More

इससे पहले वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन और जेम्को वर्कर्स यूनियन की अलग अलग वार्षिक आम सभा हुई. पहले जेम्को यूनियन की आमसभा 5 बजे आयोजित हुई. संचालन प्रेसिडेंट राकेश्वर पांडेय ने किया और महामंत्री अमित सरकार ने प्रतिवेदन दिया और यूनियन का अकाउंट बताया गया ,जिसे सारे लोगो ने ध्वनी मत से पारित किया गया. पुनः जेम्को यूनियन और वायर प्रोडक्ट यूनियन का मर्जर का प्रस्ताव महामंत्री द्वारा रखा गया जिसे भी सर्वसम्मती से पारित किया गया. इधर वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन की आम सभा का आयोजन किया गया.प्रेसिडेंट राकेश्वर पांडेय ने पहले दिवंगत लोगों के लिए शोक रखा.पुन…

Read More

रांची. राजधानी में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वह पुलिस से आमने-सामने भिड़ रहे हैं. यह घटना राजधानी के ही एक थाना क्षेत्र में हुई है, जहां ज्वेलरी दुकान लूटकांड के संदिग्ध अपराधियों को पकड़ने गयी रांची पुलिस टीम से अपराधी भिड़ गये.इस दौरान उठा-पटक भी की. पुलिस ने अपराधियों को काबू में करने का प्रयास किया, लेकिन अपराधी डीएसपी प्रकाश सोय को धक्का देकर भाग निकले. हाथापाई में डीएसपी प्रकाश सोय हुए जख्मी इस घटना में कोतवाली डीएसपी मामूली रूप से घायल हो गये हैं. उनके हाथ में चोट लगी है. इस दौरान पुलिस ने…

Read More

रांची. हाल ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 14 में से नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी. 52 विधानसभा में भाजपा को बढ़त भी मिली, लेकिन राज्य की पांचों आदिवासी सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा. इसी को ध्यान में रख कर भाजपा के सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा ने जनजाति नेताओं से मुलाकात कर उनका फीडबैक लिया. विधानसभा चुनाव से पहले आदिवासियों के बीच पैठ बनाने को लेकर प्रदेश भाजपा रणनीति बनाने में जुट गयी है. इसको लेकर विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने शनिवार…

Read More

*पूर्व सीएम ने भाजपा को दी चुनौती, कहा-समय से पहले जिस दिन चाहें चुनाव करा लें *झारखंड में विधानसभा चुनाव जीतने का भाजपा का सपना ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ जैसा होगा रांची . झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को भाजपा पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया और दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा का राज्य से सफाया हो जाएगा. अपने आवास पर झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि उन्हें जेल में बंद करने की साजिश रचने वालों के खिलाफ विद्रोह होगा और झारखंड के लोग भाजपा को नहीं…

Read More