Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Ranchi लूटकांड के संदिग्धों को पकड़ने गये डीएसपी से उठा पटक, हाथापाई कर भाग निकले अपराधी, देखती रह गयी पुलिसl जाने पूरी घटनाक्रम
    Crime

    Ranchi लूटकांड के संदिग्धों को पकड़ने गये डीएसपी से उठा पटक, हाथापाई कर भाग निकले अपराधी, देखती रह गयी पुलिसl जाने पूरी घटनाक्रम

    News DeskBy News DeskJune 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. राजधानी में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वह पुलिस से आमने-सामने भिड़ रहे हैं. यह घटना राजधानी के ही एक थाना क्षेत्र में हुई है, जहां ज्वेलरी दुकान लूटकांड के संदिग्ध अपराधियों को पकड़ने गयी रांची पुलिस टीम से अपराधी भिड़ गये.इस दौरान उठा-पटक भी की. पुलिस ने अपराधियों को काबू में करने का प्रयास किया, लेकिन अपराधी डीएसपी प्रकाश सोय को धक्का देकर भाग निकले.

    हाथापाई में डीएसपी प्रकाश सोय हुए जख्मी

    इस घटना में कोतवाली डीएसपी मामूली रूप से घायल हो गये हैं. उनके हाथ में चोट लगी है.
    इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से फायरिंग नहीं की. दरअसल पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि बजरा ज्वेलरी दुकान लूटकांड के अपराधी राजधानी में घूम रहे हैं. वे फिर से किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं.

    इस सूचना पर एसएसपी चंदन सिन्हा ने कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में टीम का गठन कर उन्हें छापेमारी के लिए भेजा था. साथ ही क्यूआरटी में शाह फैसल को भी अपनी टीम के साथ भेजा गया था, ताकि अपराधियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया जा सके. लेकिन पुलिस को इसमें सफलता नहीं मिली.

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    सीसीटीवी से अपराधियों की हुई पहचान

    छापेमारी में शामिल जवानों के अनुसार, बजरा ज्वेलरी दुकान लूटकांड में अभी तक दो अपराधियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यम से की जा चुकी है. इसमें एक अपराधी पलामू से जुड़ा है, जबकि दूसरा अपराधी चान्हो थाना क्षेत्र का रहनेवाला है. तीसरे अपराधी की पहचान नहीं हो सकी है. इन्हीं अपराधियों से एक संदिग्ध अपराधी के रांची में होने की जानकारी तकनीकी शाखा के जरिये पुलिस को मिली थी. इसके बाद पुलिस की एक टीम को छापेमारी के लिए भेजा गया था. उल्लेखनीय है कि बजरा स्थित न्यू पंचवटी ज्वेलरी दुकान में हथियार के बल पर अपराधियों ने 13 जून को लूटपाट की थी. इसे लेकर दुकान संचालक दीपक साहू ने तीन अपराधियों के खिलाफ पंडरा ओपी में केस दर्ज कराया है. उन्होंने अपराधियों पर दुकान से 45 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और 54 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है.

    Kumar Manish,9852235588

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    dsp ghayal Jharkhand news Ranchi news sona dukan loot kand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर बह रही खरकई

    August 31, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर बह रही खरकई

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: SIR-2026 को लेकर दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का उपायुक्त राजीव रंजन ने किया निरीक्षण

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रहेगी धूम, बाल राधा-कृष्ण सजाओ और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के होंगे ऑडिशन

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group