एयरपोर्ट निर्माण शुरू करने के लिए वन एवं पर्यावरणीय मंजूरी और अन्य प्रक्रिया पूरी करनी जरूरी है जमशेदपुर. झारखंड चेंबर ने नागर विमानन मंत्रालय और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से माग रखी कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का निर्माण जल्द शुरू किया जाये. एयरपोर्ट का निर्माण शुरू करने के लिए वन एवं पर्यावरणीय मंजूरी और अन्य प्रक्रिया पूरी करनी जरूरी है. वन मंजूरी के कागजात वर्तमान में राज्य सरकार की अनुशंसा के लिए लंबित हैं. आमजन के साथ कंपनियों को भी होगा लाभ चेंबर महासचिव परेश गट्टानी ने कहा कि यह हवाई अड्डा आम नागरिकों के साथ ही…
Author: News Desk
जंगली सुअर का शिकार करने के मामले में ग्रामीण को जेल भेजने का किया विरोध, वनकर्मियों और अधिकारियों की संपत्ति की जांच सीबीआई से कराने की मांग की जमशेदपुर . जंगली सुअर के शिकार करने के मामले में नीमडीह प्रखंड के बांधडीह गांव के डाढू सिंह को वन विभाग ने जेल भेजा, तो ग्रामीण भड़क गए. दलमा वन क्षेत्र के सैकड़ों लोग मंगलवार को हरबे-हथियार के साथ मानगो पहुंचे और वन विभाग के कार्यालय घेर लिया. लोग पारंपरिक हथियारों से लैस थे. झंडा और बैनर लेकर भी पहुंचे थे. लोगों ने वन विभाग के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की.…
नकाबपोश चार अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम, एक के हाथ में था हथियार जमशेदपुर. तार कंपनी (आइएसडब्ल्यूपी) के डीजीएम मुकेश कुमार सिंह के आवास (नीलडीह मेन रोड) में लूटपाट का मामला सामने आया है. चार नकाबपोश अपराधी शातिराना अंदाज में पहले घर में घुसे, फिर पिस्तौल की नोंक पर पर डीजीएम की पत्नी से सोने की चेन और दस हजार रुपये नकदी लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद एक राउंड फायरिंग कर सभी अपराधी कार से फरार हो गये. घटना सोमवार आधी रात टेल्को थाना क्षेत्र की है. इस मामले में टेल्को थाना में केस दर्ज किया…
राज्य में लोकायुक्त, मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष समेत कई पद लंबे समय से खाली पड़े हैं. रांची. झारखंड हाईकोर्ट को राज्य सरकार ने मंगलवार को सूचित किया कि रिक्त संवैधानिक पदों पर अगले तीन सप्ताह के भीतर नियुक्तियां की जाएंगी. उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संघ द्वारा दायर एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति दीपक रोशन की पीठ के समक्ष सरकार ने यह बयान दिया. राज्य में लोकायुक्त, मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष समेत कई पद लंबे समय से खाली पड़े हैं. इसी तरह की एक…
भोले बाबा की खासियत यह है कि वह भगवा वस्त्र नहीं पहनते हैं, बल्कि सफेद सूट और टाई पहनना पसंद करते हैं, उनका दूसरा पसंदीदा परिधान कुर्ता-पायजामा है. लखनऊ . बाबा नारायण हरि उर्फ साकार विश्व हरि ‘भोले बाबा’ ने करीब दो दशक से अधिक समय पहले पुलिस की नौकरी छोड़कर आध्यात्म की ओर रुख किया था और अपने अनुयायियों की एक बड़ी तादाद खड़ी कर दी. हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित ‘भोले बाबा’ के एक सत्संग में मंगलवार को भगदड़ की घटना में 116 लोगों की मौत और कई अन्य के घायल हो जाने के बाद उनके…
Jharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद से सूबे की राजनीति में सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं हालांकि चंपई सोरेन के करीबी इसे विपक्ष का दुष्प्रचार बता रहे हैं. झारखंड की राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में झारखंड के नए राजनीतिक प्रयोग के रूप में सूबे के नए मुख्यमंत्री के रूप में कल्पना सोरेन की ताजपोशी हो सकती है. अटकलें लगाई जा रही है कि है कि आने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व कल्पना झारखंड में सत्ता की कमान संभाल सकती है. हालांकि इस राजनीतिक प्रयोग से…
Deoghar:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार दिनांक 02.07.2024 को अनुमंडल पदाधिकारी सागरी बराल की अध्यक्षता में होटल ऑनर्स एसोसिएशन के साथ बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान दौरान होटल परिसर एवं होटल रूम्स में सेफ्टी का अनिवार्य रूप से ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सागरी बराल ने अग्निशमन यंत्र का निर्श्चित रूप से इंस्टाल करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही होटल्स ऑनर्स को बिजली एवं बिल्डिंग मरम्मती हेतु निर्देशित किया गया। आगे सभी होटल को यात्रियों का पहचान पत्र की प्रति अनिवार्य रूप से लेने हेतु निर्देशित किया गया…
घटना पुलराई गांव में सत्संग में हुई, जिसमें शामिल होने के लिये बड़ी संख्या में लोग आए थे हाथरस. उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित एक सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गयी, जिसमें 120 से अधिक लोगों की मौत की आशंका है. कई अन्य घायल हैं. पुलिस ने 60 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि की है. एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना पुलराई गांव में सत्संग में हुई, जिसमें शामिल होने के लिये बड़ी संख्या में लोग आए थे. उन्होंने कहा, ‘एटा अस्पताल में 27 शव…
दलमा वन्य आश्रयणी क्षेत्र के इको सेंसेटिव जोन तथा स्वर्णरेखा नदी के तट पर एनजीटी के गाइडलाइन के मुताबिक किसी भी प्रकार का अवैध आधारभूत संरचना का निर्माण नहीं होनी चाहिए, नियमों की अनदेखी कर निर्माण कार्य कराने वालों पर जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी… ये बातें जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आधारभूत संरचना निर्माण में एनजीटी गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कही। एनजीटी के गाइडलाइन के अनुरूप दलमा वन्य आश्रयणी क्षेत्र में अवैध निर्माण की जांच और स्वर्णरेखा नदी का अतिक्रमण समेत अन्य मुद्दों की समीक्षा की गई । बैठक में बताया गया…
धनबाद. झारखंड के धनबाद जिले में ‘ऑनलाइन धोखाधड़ी’ के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को धनबाद में एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों के किराये के फ्लैट से 29 मोबाइल फोन और पांच लैपटॉप सहित कई वस्तुएं बरामद की गई हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी ऑनलाइन गेम के अलावा डेबिट और क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे. अधिकारी ने कहा…
