Author: News Desk

झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश चंद्रशेखर को राजस्थान उच्च न्यायालय स्थानांतरित कर दिया गया रांची. न्यायमूर्ति बिद्युत रंजन सारंगी को बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. विधि मंत्रालय ने यह जानकारी दी. न्यायमूर्ति सारंगी वर्तमान में उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने पिछले वर्ष दिसंबर में उनके नाम की सिफारिश की थी. विधि मंत्रालय ने केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद मुस्ताक को पांच जुलाई से इसी उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये जाने की भी घोषणा की. केरल उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश आशीष जितेंद्र देसाई बृहस्पतिवार…

Read More

RANCHI. असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य में हो रहे नेतृत्व परिवर्तन पर बड़ा बयान दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस पार्टी द्वारा एक वरिष्ठ आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री पद से हटाना बेहद दुखद है. उन्होंने कहा कि यह जनता और राज्य के हित में नहीं होगा. उन्होंने यह विश्वास जताया कि झारखंड की जनता इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करेगी और इस निर्णय को दृढ़ता से खारिज करेगी.

Read More

रांची. हेमंत सोरेन के सीएम बनने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कोल्हान के टाइगर को चूहा बना दिया गया.कहा, परिवार से ऊपर उठकर मुख्यमंत्री चुनने की बात करने वाले जेएमएम असली चेहरा उजागर हो गया है.बता दें कि मरांडी ने आज जेएमएम, कांग्रेस और राजद विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को फिर नेता चुने जाने पर निशाना साधा.मरांडी ने कहा कि जेएमएम में शिबू सोरेन परिवार से बाहर का आदिवासी केवल काम चलाऊ है.शिबू सोरेन परिवार जब जैसा चाहे उसका उपयोग करेगा और फिर उसे दूध की मक्खी की तरह निकाल फेंकेगा. मरांडी ने…

Read More

मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे रांची. झारखंड में सत्ता परिवर्तन की तैयारी शुरू हो चुकी है. झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन राज्य में पार्टी नीत गठबंधन के विधायकों के बीच सर्वसम्मति के बाद तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी कर सकते हैं. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने यहां मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक दल का नेता चुनने…

Read More

80 हजार अनुयायियों के इकट्ठा होने की बात प्रशासन को बताई, लेकिन सत्संग में ढाई लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे लखनऊ. हाथरस जिले के सिकंदराराऊ इलाके में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ के मामले में पुलिस ने ‘मुख्य सेवादार’ और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. मंगलवार को हुई भगदड़ की इस घटना में 121 लोगों की मौत हो गई थी. अधिकारी ने बताया कि पोरा पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश पांडे की तहरीर पर मंगलवार देर रात सिकंदराराऊ थाने में मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर और अन्य…

Read More

रांची. विभिन्न मांगों को लेकर पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम समेत राज्यभर के 2300 सहायक पुलिसकर्मियों ने मंगलवार से मोरहाबादी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है. सहायक पुलिसकर्मियों ने मानदेय बढ़ाने के लिए वर्ष 2020 व वर्ष 2021 में आंदोलन किया. उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन चार साल बीतने के बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं हुई है. इससे सहायक पुलिसकर्मियों में आक्रोश है. झारखंंड सहायक पुलिस प्रदेश एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश द्विवेदी तथा सचिव विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि 2300 सहायक पुलिसकर्मी पिछले सात साल से मात्र 10 हजार रुपये के मानदेय पर…

Read More

धनबाद रेल मंडल की बरकाकाना रेल परियोजना का काम कर रही कंपनी RAMGARH. बरकाकाना रेल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए धनबाद रेल मंडल (पूर्व-मध्य रेलवे) की बरकाकाना रेल परियोजना में लगी गरवारे कंपनी के मालिक ज्ञानेंद्र कुरीर को अपराधियों ने गोली मार दी. गोली उनके जांघ में लगी है. घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना मंगलवार की है. ज्ञानेंद्र ने बताया कि काम की जानकारी लेने के लिए भाई राघवेंद्र कुरीर के फोन किया. लेकिन, उन्होंने फोन नहीं उठाया. अनहोनी की आशंका के बीच कार्यस्थल पर पहुंचे. यहां देखा कि कुछ लोगों…

Read More

इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक आज, लिए जा सकते हैं हस्ताक्षर रांची. झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गयी है. पूर्व मुख्यमंत्री 5 दिन पहले ही जेल से रिहा हुए हैं. उनकी रिहाई के बाद राज्य की सियासत गरमा गयी है. बुधवार को सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक है. विधायक दल की बैठक बुलाये जाने के साथ ही घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिये. मुख्यमंत्री को मंगलवार को दुमका में योजनाओं के उदघाटन-शिलान्यास व परिसंपत्ति के वितरण कार्यक्रम में जाना था. बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के…

Read More

Jamshedpur: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत बिस्तुपुर के कमानी सेंटर एवम अन्य स्थानों पर फर्जी टिकट से पार्किंग वसूली की जानकारी प्राप्त हुई हैl लहर चक्र संवाददाता द्वारा इस संदर्भ में जब पार्किंग एजेंटो के पास वसूली के लिए प्रयोग होने वाले पार्किंग टिकट का अवलोकन किया तो पाया कि पार्किंग एजेंट के पास जो टिकट था उस पर ना तो किसी प्रकार का सीरियल नंबर था और ना ही उस पर जीएसटी नंबर अंकित थाl पार्किंग वसूली एजेंट के हाथ में जो टिकट था उस पर Jamshedpur Notified Area मात्र लिखा था अर्थात उस पर कमेटी शब्द गायब…

Read More

आरोपी का नाम उत्तम चंद्रा है, वह बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी का रहनेवाला है जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से खुली ट्रेन के बुकिंग पार्सल को मकदमपुर के पास उतारने के मामले में आरोपी को आरपीएफ ने धर दबोचा है. उसका नाम उत्तम चंद्रा है. वह बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी का रहनेवाला है. आरपीएफ ने उसे जीआरपी के हवाले कर दिया है. जीआरपी ने उसे जेल भेज दिया है. बनारस के लिए बुक था कपड़े का पार्सल, मकदमपुर के पास उतारा कपड़े का पार्सल शालिमार ट्रेन में बनारस के लिए बुक करायी गयी थी. टाटानगर से खुली ट्रेन के पार्सल वैगन से…

Read More