* अदालत ने प्रकाशन कंपनी को निर्देश दिया कि वह अपनी प्रकाशित प्रतियों के संबंध में सुधारात्मक कदम उठाए और उन्हें ग्राहकों को अभी न बेचें * पीठ ने कहा कि मामले की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश करेंगे *रांची* . झारखंड हाईकोर्ट ने भारतीय न्याय संहिता की नयी किताब में मुद्रण संबंधी त्रुटि के लिए प्रकाशन कंपनी को सोमवार को नोटिस जारी किया, क्योंकि इससे कानून की प्रकृति और अर्थ में परिवर्तन हो गया. न्यायाधीश आनंद सेन और न्यायाधीश सुभाष चंद की खंडपीठ ने ‘मेसर्स यूनिवर्सल लेक्सिसनेक्सिस’ द्वारा प्रकाशित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (2) में मुद्रण…
Author: News Desk
गरीबों की सरकार कहे जाने वाले चंपई सोरेन सरकार विधानसभा चुनाव के पूर्व अपना एवं अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों एवं विधायकों का वेतन एवं भत्ता बढ़ाने में तो सफल रहे पर आम जनमानस इस बात से आहत है कि राज्य में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए सरकार द्वारा सर्वजन पेंशन योजना लागू तो कर दी गई है, लेकिन पिछले 5 माह से लाभुकों को पेंशन नहीं मिल रहा है l इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा के तहत इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन,स्वामी विवेकानंद निशक्त पेंशन योजना,विधवा पेंशन योजना समेत और योजना का लाभ पिछले चार माह से लाभुकों…
जमशेदपुर/नयी दिल्ली .टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में मंगलवार से कामकाज होगा. 29 जून और एक जुलाई को ब्लॉक क्लोजर लिया गया था. 30 जून रविवार को साप्ताहिक होने से कंपनी बंद रही. ऐसे में प्लांट तीन दिन बाद मंगलवार को खुलेगी. शैलेश चंद्रा बोले-अगस्त से त्योहारों शुरुआत उद्योग के लिए शुभ संकेत टाटा मोटर्स की जून में कुल घरेलू थोक बिक्री सालाना आधार पर आठ प्रतिशत घटकर 74,147 इकाई रही. कंपनी की जून 2023 में घरेलू थोक बिक्री 80,383 इकाई रही थी. टाटा मोटर्स के अनुसार, घरेलू बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों सहित यात्री वाहनों की बिक्री जून में आठ प्रतिशत…
आदित्यपुर. आदित्यपुर के मांझी टोला निवासी टाटा स्टील के कर्मचारी 33 वर्षीय देवाशीष गोराई की केदारनाथ की यात्रा के दौरान मौत हो गयी. देवाशीष साथियों के साथ 24 जून को आदित्यपुर से निकले थे. 29 जून को बद्रीनाथ दर्शन के लिए निकल रहे थे, तभी उनकी तबीयत खराब हो गयी. देवाशीष ने साथियों से होटल में आराम करने की बात कही. साथी जब लौटे तो देवाशीष ठीक थे. इसके बाद वे लोग चोखटा के पास जाने के लिए निकले. इस बीच फिर देवाशीष की तबीयत बिगड़ गयी. वहां से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक अस्पताल पहुंचे. इसके पहले…
Jamshedpur : हरहरगुट्टू के राजा तालाब की सफाई के लिए डाला केमिकल, मर गयीं मछलियां, मत्स्य विभाग ने शुरू की जांच जमशेदपुर. हरहरगुट्टू के राजा तालाब में मछलियां मर गयी हैं. बताया जा रहा है कि तालाब को साफ करने के लिए उसमें डाला गया केमिकल है. जरूरत से अधिक केमिकल डालने की वजह से मछलियां मर गयीं. स्थानीय लोगों ने बताया कि तालाब से रविवार की सुबह से ही दुर्गंध आ रही थी. जब लोग तालाब पहुंचे, तो देखा हजारों मछलियां मरी पड़ी थीं. सोमवार की सुबह लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी. घटना की सूचना मिलने के…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में भाजपा पर देश में हिंसा, नफरत तथा डर फैलाने का आरोप लगाया नयी दिल्ली. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश में हिंसा, नफरत तथा डर फैलाने का आरोप लगाया और दावा किया कि ‘‘ये लोग हिंदू नहीं हैं क्योंकि 24 घंटे की हिंसा की बात करते हैं. उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि हिंदू कभी हिंसा नहीं कर सकता, कभी नफरत और डर नहीं फैला सकता. राहुल गांधी ने…
जमशेदपुर एसएसपी कौशल किशोर ने डीएसपी हेड क्वार्टर वन भोला प्रसाद ,मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार और जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद को मास्टर ट्रेनर बनाया . जमशेदपुर . जमशेदपुर समेत देश में सोमवार को तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए, जिससे आपराधिक न्याय प्रणाली में दूरगामी बदलाव आएंगे. भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) 2023 आज से प्रभावी हो गए हैं. इन तीनों कानून ने ब्रिटिश कालीन कानूनों क्रमश: भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह ली है. सोमवार से सभी…
जमशेदपुर. बर्मामाइंस के भीमा रोड में कंपनी क्वार्टर तोड़ने के दौरान रविवार सुबह को अचानक छत गिर गयी, जिससे वहां स्क्रैप का सामान निकाल रहे युवकों के दबने की बात से भीड़ जुट गयी. हालांकि, मलवे से सिर्फ एक युवक डोमन जख्मी हुआ था.हादसे के बाद तत्काल उसे इलाज के लिए एमजीएम पहुंचाया गया. इलाज के बाद उसे छोड़ दिया गया. सूचना पर जब पुलिस आयी तो मौजूद लोगों ने बताया कि मलवे के नीचे एक और लड़का दबा है. इसके बाद पुलिस ने फौरन जेसीबी बुलवायी. उसकी मदद से मलवा को साफ किया, लेकिन वहां से कोई नहीं मिला.…
धनबाद . एसएसपी की स्पेशल टीम रविवार रात होटल विश्वास में छापेमारी करने पहुंची थी, तभी शराबियों ने उन पर हमला कर दिया. घटना सरायढेला के बलियापुर बाइपास रोड की है. होटल में बैठे शराबियों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई कर होटल के संचालक व उसके पुत्र को भगा दिया. काफी देर तक होती रही हाथापाई, फिर मंगाया अतिरिक्त फोर्स टीम में शामिल पुलिस के अधिकारियों व शराबियों के बीच काफी देर तक हाथापाई हुई. बाद में पुलिस टीम ने सरायढेला थाना को कॉल कर अतिरिक्त फोर्स मंगवाया. इसके बाद पुलिस के साथ उलझे दो लोगों को…
जमशेदपुर : पूर्व सांसद सह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवम् पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ अजय कुमार ने पत्रकार धर्मेंद्र कुमार को अपना प्रेस सलाहकार सह मीडिया प्रभारी बनाया है। उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र कुमार को 30 वर्षों का पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने विभिन्न पत्र पत्रिकाओं एवम् न्यूज चैनल में विभिन्न पदों पर कार्य किया, वहीं वर्ष 2018 से 2020 तक जमशेदपुर उपायुक्त के प्रेस सलाहकार भी रह चुके है।
