JAMSHEDPUR. प्रतिबद्ध समाजवादी एवं समाजसेवी स्व दिनेश शर्मा की चौथी पुण्यतिथि पर उनके परिवार जन और सामाजिक राजनैतिक मित्रों के द्वारा कई कार्यक्रम लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. सुबह नौ बजे उनके परिजनों ने मोहरदा के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में वहां के शिक्षक और छात्रों के सहयोग से वृक्षारोपण किया. इस कार्यक्रम में युवा समाजसेवी अंकुर और अविनाश कुमार की सराहनीय भूमिका रही. दोपहर को लिप्रोसी सेंटर, पार्वती घाट के रहवासियों के लिये भोजन और दवा वितरण का आयोजन किया गया. पर्व के अंत में संध्या चार बजे समता भवन सोनारी में श्रद्धांजलि और ‘भारत में धर्म निर्पेक्षता की स्थिति’…
Author: News Desk
NEW DELHI. भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब दो क्लासमेट, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, भारतीय सेना और नौसेना के प्रमुख होंगे. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और नामित सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 1970 के दशक की शुरुआत में मध्य प्रदेश के सैनिक स्कूल रीवा में 5वीं क्लास में एक साथ पढ़ते थे. यहां तक की उनका रोल नंबर भी आसपास था. लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी का रोल नंबर 931 और एडमिरल त्रिपाठी का 938 था. स्कूल के दिनों से ही दोनों काफी अच्छे दोस्त रहे हैं. अलग फोर्स में…
हाथरस. हाथरस भगदड़ हादसे को लेकर अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुख्य आरोपी सेवादार पर एक लाख का इनाम घोषित किया है. अलीगढ़ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक शलभ माथुर ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पिछले मंगलवार को हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र स्थित फुलरई गांव में आयोजित हरिनारायण साकार विश्वहरि भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के मामले में अब तक दो महिला सेवादारों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि मामले के प्रमुख आरोपी मुख्य सेवादार देव प्रकाश मधुकर…
मजदूरों के आंदोलन से सेल प्रबंधन को पहली पाली में ही लाखों का नुकसान हुआ है, 4500 की जगह 1200 टन ही निकला लौह आयस्क गुवा . सेल की गुवा लौह आयस्क खदान में संयुक्त यूनियनों की ओर से चार सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार सुबह से ही अनिश्चितकालीन स्लो डाउन की शुरुआत कर दी गयी है. इस वजह से प्रथम पाली में ही सावेल ऑपरेटर व डंपर आपरेटरों ने स्लो डाउन कर सिर्फ 1200 टन ही लौह अयस्क का उत्खनन किया. जबकि, गुवा सेल खदान में तीन पाली में उत्खनन किया जाता है, जिसमें पहला पाली में ही 4500…
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. रांची. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार की शाम यहां राजभवन में राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. झामुमो ने इससे पहले दिन में बताया था कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है और वह सात जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ…
रांची. झारखंड की सियासत में पल-पल बदलते घटनाक्रम के बीच अब नए मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन चार जुलाई (आज) की शाम 5 बजे शपथ लेंगे. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है. पार्टी के एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. राजभवन के एक अधिकारी ने कहा, ‘राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है और शपथ ग्रहण समारोह के लिए तारीख और समय बताने को…
* हेमंत बोले- पूरी कर ली गयी है सरकार बनाने की सारी प्रक्रिया. * फिलहाल कार्यवाहक सीएम के रूप में काम कर रहे चंपाई सोरेन. रांची. हेमंत सोरेन रथयात्रा के दिन झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं. 7 जुलाई को अगर हेमंत सोरेन शपथ लेते हैं, तो वह झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे. इसके पहले भी दो बार हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. हेमंत सोरेन के साथ कुछ मंत्रियों के भी शपथ लेने की उम्मीद है. हेमंत को इंडिया गठबंधन के विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद चंपाई सोरेन ने…
हेमंत बोले- पूरी कर ली गयी है सरकार बनाने की सारी प्रक्रिया, फिलहाल कार्यवाहक सीएम के रूप में काम कर रहे चंपाई सोरेन रांची. हेमंत सोरेन रथयात्रा के दिन को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं. 7 जुलाई को अगर हेमंत सोरेन शपथ लेते हैं, तो वह झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे. इसके पहले भी दो बार हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. हेमंत सोरेन के साथ कुछ मंत्रियों के भी शपथ लेने की उम्मीद है. हेमंत को इंडिया गठबंधन के विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद चंपाई सोरेन ने इस्तीफा…
कोई आपसे कभी सलाह नहीं मांगता, किसी भी मैटर में कूद क्यों जाते है. हेमंत जी को बुड़बक समझे है क्या? ” RANCHI. झारखंड के पूर्व मंत्री रहे विधायक सरयू राय ने तीसरे कार्यकाल के लिए हेमंत सोरेन को बधाई दी है. उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखे अपने संदेश में कहा कि चंपई ने कारावास से लौटने के बाद सत्ता की खड़ाऊ हेमंत को सौंप दी. उनका पहला कार्यकाल यशस्वी था. दूसरे कार्यकाल में रघुवर सरकार के भ्रष्ट बिचौलियों ने घेरकर उनकी मिट्टी पलीद कर दी. आगाह किया कि तीसरा में सावधानी बरतें. हालांकि इस संदेश के साथ ही…
रांची . झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. हेमंत सोरेन को फिर से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद इस्तीफा देने से पहले झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन भावुक दिखे. सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि गठबंधन ने हमें जो जिम्मेवारी सौंपी थी, उसे निभाया. हमने 5 महीने बेहतर तरीके से सरकार चलायी. बैठक के बाद वे घर लौटने लगे, तो कहा- राजभवन चलना…
