जोनल आईजी ने की पूर्वी सिंहभूम में अपराध और सड़क हादसों की समीक्षा की जमशेदपुर . शहर में वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में चोरी और छिनतई की वारदात में बढ़ोतरी हुई है. इसे लेकर जोनल आईजी अखिलेश झा सख्त दिखे. उन्होंने चोरी व छिनतई के मामले में बदमाशों की तत्काल गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया. साथ ही, पुलिस की चुस्ती बढ़ाने का निर्देश दिया. जोनल आईजी अखिलेश झा जमशेदपुर स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत भी किया गया. बैठक…
Author: News Desk
कपाली से तीन आरोपी को किया गिरफ्तार, सभी आपस में दोस्त हैं, पैसों की लेनदेन को लेकर हुई घटना जमशेदपुर . कदमा भाटिया बस्ती के युवक सुनील प्रसाद के अपहरण के एक मामले में कपाली पुलिस ने आरोपी तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही, पुलिस ने सुनील कुमार प्रसाद को सकुशल बरामद किया है. आरोपियों में मानगो के धीरज बड़ाल, डिमना कुवंरसिंह चौक के दिलीप महतो और आदित्यपुर साईं अपार्टमेंट निवासी सूरज प्रकाश झा शामिल हैं. सभी आपस में दोस्त हैं. आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. तीनों को सरायकेला…
जिले के नये एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने गुरुवार को निवर्तमान एसपी मनीष कुमार टोप्पो से पदभार लिया आदित्यपुर . सरायकेला-खरसावां जिले के नये एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने गुरुवार को निवर्तमान एसपी मनीष कुमार टोप्पो से पदभार लिया. नये एसपी ने कहा कि अपराध मुक्त जिला बनाना पहली प्राथमिकता रहेगी. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सभी अपराध पर अंकुश लगाना है. मामलों का त्वरित उद्भेदन करना व लंबित मामलों का निपटारा करने पर जोर रहेगा. एसपी ने कहा सरायकेला- खरसावां जिला पूर्व में अति नक्सल प्रभावित जिला रहा है. वर्तमान में अंतिम चरण में नक्सल की लड़ाई चल रही है.…
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन डॉ सारंगी को राजभवन के बिरसा मंडप में दिलायेंगे शपथ रांची . झारखंड हाइकोर्ट के नये चीफ जस्टिस डॉ विद्युत रंजन सारंगी पांच जुलाई की सुबह 9.45 बजे शपथ लेंगे. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन डॉ सारंगी को राजभवन के बिरसा मंडप में शपथ दिलायेंगे. डॉ बीआर सारंगी देर रात ओडिशा से रांची पहुंचे. हाइकोर्ट के अधिकारियों ने उनकी आगवानी की. बुके देकर स्वागत किया. जस्टिस डॉ बीआर सारंगी 20 जून 2013 को ओडिशा हाइकोर्ट में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त हुए थे. उन्होंने 1985 में ओडिशा हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में नियमित प्रैक्टिस शुरू की. लगभग 27 वर्षों तक उन्होंने…
झारखंड पुलिस में समायोजन की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन, गृह विभाग के विशेष सचिव के आश्वासन के बाद आंदोलन किया समाप्त रांची. झारखंड सहायक पुलिस के कोल्हान समेत राज्य भर के 2300 जवान अपनी मांगों को लेकर दो जुलाई से मोरहाबादी मैदान में चरणबद्ध आंदाेलन कर रहे थे. झारखंड पुलिस में समायोजन की मांग को लेकर सहायक पुलिसकर्मियों ने आंदोलन शुरू किया था. गुरुवार को पुलिसकर्मी राजभवन मार्च कर रहे थे. जैसे ही इसकी जानकारी जिला प्रशासन को हुई, तो आनन-फानन में मोरहाबादी मैदान में शिबू सोरेन आवास के समीप बैरिकेडिंग कर दिया गया. इसके बाद सहायक…
भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय कृषि मंत्री रांची पहुंचे, झामुमो पर बोले हमला रांची . भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को रांची पहुंचे. यहां उन्होंने हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोला. एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झामुमो सहित पूरा इंडिया गठबंधन परिवारवाद और सत्ता की भूख से ग्रसित है. इसने सत्ता लोलुपता का निकृष्ट उदाहरण पेश किया है. हेमंत सोरेन बेल पर छूटे हैं. आगे कानून अपना काम करेगा. भाजपा न किसी को सताती है और न ही बचाती है. झारखंड की जनता ऐसी सरकार को जरूर…
झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ही कार्यकाल में दूसरी बार शपथ ली, तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली, रांची . झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राजभवन के दरबार हॉल में शपथ ली. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. राज्यपाल ने हेमंत सोरेन सरकार को सप्ताह भर के अंदर विश्वास मत हासिल करने का निर्देश दिया है. शपथ लेने के बाद राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन जाकर पदभार भी ग्रहण कर लिया.…
बिहार में डबल इंजन की सरकार होने के कारण सुशासन बाबू के नाम से जाने जाने वाले नीतीश कुमार अब तक बिहार के मुख्यमंत्री पद की शोभा बढ़ा रहे हैं,अन्यथा बिहार में पुलों के टूटने का सिलसिला जारी रहने पर पड़ोसी राज्य झारखंड की तर्ज पर उन पर एवं उनके सहयोगियों पर करवाई हो सकती थी ! सूत्रों का कहना है कि संभवत: विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी का नतीजा है कि बीते दिनों बिहार के कई हिस्सों में बने लगभग 10 पुल टूट चुके हैंl लोगों का कहना है कि नीतीश एवं उनके सहयोगी सिर्फ डबल…
बेंगाबाद. साइबर अपराधियों को पकड़ने गयी पुलिस टीम के पर हमला कर जवानों को घायल करने व साइबर अपराधियों को भगाने के मामले में बेंगाबाद थाना में केस दर्ज किया गया है. कांड संख्या 90/24 के तहत एक नामजद सहित 10-15 महिला पुरुषों पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने एक आरोपी पियारी मंडल को जेल भेज दिया है. वहीं, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बुधवार को साइबर डीएसपी आबिद खान को जानकारी मिली थी कि गेनरो पंचायत के साठीबाद गांव निवासी दिलीप मंडल के घर पर कई स्थानों से साइबर ठग पहुंचे हैं और…
एनआरएचएम घोटाले से जुड़े हैं सभी आरोपी, प्रमोद पर सरकारी राशि गबन करने का है आरोप धनबाद. धनबाद में इडी की टीम ने नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) घोटाले से जुड़े चार लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान चल अचल संपत्ति और कोयले के कारोबार से जुड़े दस्तावेज जब्त किये गये हैं. इडी ने प्रमोद के घर पर खड़ी तीन महंगी गाड़ियां जब्त कर ली है. छापेमारी के दौरान प्रमोद ने अपने तीन मोबाइल फोन बाहर फेंक दिये. इडी ने गुरुवार की सुबह करीब सात बजे चारों अभियुक्तों प्रमोद सिंह, रवींद्र सिंह, अश्विनी कुमार शर्मा और दिव्य प्रकाश…
