डॉ सरफराज अहमद को राज्यसभा में झामुमो संसदीय दल का नेता मनोनीत किया गया रांची . सिंहभूम से पहली बार सांसद बनीं जोबा मांझी को लोकसभा में झामुमो संसदीय दल का नेता मनोनीत किया गया है. वहीं डॉ सरफराज अहमद को राज्यसभा में झामुमो संसदीय दल का नेता मनोनीत किया गया है. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने इससे संबंधित जानकारी लोकसभा अध्यक्ष व राज्यसभा के सभापति को भेज दी है. लोकसभा में झामुमो के तीन सांसद हैं. सांसद जोबा मांझी के साथ नलिन सोरेन और विजय हांसदा झामुमो से लोकसभा पहुंचे हैं. इधर, राज्यसभा में भी झामुमो को…
Author: News Desk
आत्मसमर्पण करनेवालों में पलामू का नीरज सिंह खरवार और बालूमाथ का राजकुमार गंझू शामिल लातेहार. भाकपा माओवादी के दो जोनल कमांडरों ने शुक्रवार को लातेहार एसपी कार्यालय में सरेंडर कर दिया. दोनों नक्सलियों पर 10-10 लाख का इनाम घोषित था. आत्मसमर्पण करनेवाले नक्सलियों में नीरज सिंह खरवार (पांकी, पलामू) और राजकुमार गंझू (बालुमाथ) शामिल हैं. नीरज बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय रहा था, 24 मामले हैं दर्ज नीरज पर जिले के विभिन्न थानाें में 24 और सलमान पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. नीरज बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय रहा है. उसने कई घटनाओं…
चाईबासा. सारंडा में पुलिस मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों के समर्थन में प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादियों ने 10 जुलाई को 24 घंटे का कोल्हान प्रमंडल में बंद बुलाया है. इस संबंध में माओवादी दक्षिणी जोनल कमेटी के प्रवक्ता अशोक ने विज्ञप्ति जारी किया है. कहा है कि बंद से प्रेस की गाड़ियां, चिकित्सा, एंबुलेंस, बच्चों व मरीजों के लिए दूध सप्लाई और हॉस्पीटल की इमरजेंसी चिकित्सा सेवा बंद से मुक्त रहेगी. दरअसल, पिछले दिनों पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया था. दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें एक…
कुछ दिन पूर्व निर्वाचित कमेटी मेंबर सुनील सिंह, बीके महतो का कराया गया परिचय जमशेदपुर . टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दीपक दास को सर्वसम्मति से यूनियन का उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह ने की. इस दौरान कुछ दिन पूर्व निर्वाचित कमेटी मेंबर सुनील सिंह, बीके महतो का परिचय कराया गया. उपाध्यक्ष दीपक दास लगातार तीन बार से कमेटी मेंबर पद पर अपने डिपार्टमेंट से निर्विरोध निर्वाचित हो रहे हैं. बैठक में यूनियन के सभी ऑफिस बियरर मौजूद थे.
पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस बोले, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक उदासीनता के चलते राज्य के लोगों के बीच बन गया है हताशा और निराशा का माहौल जमशेदपुर. आजसू की ओर से जमशेदपुर प्रखंड कार्यलय पर एक दिवसीय हल्ला बोल कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष निरंजन महतो ने किया. हल्ला बोल कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रधान महासचिव सह राज्य के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा की भ्रष्टाचार और प्रशासनिक उदासीनता के चलते राज्य के लोगों के बीच हताशा और निराशा का माहौल है. हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जुगसलाई विधानसभा…
बंटी शर्मा को हिरासत में लेकर – सीबीआइ अधिकारी पटना चले गये. शनिवार को विशेष अदालत में पेश किया जायेगा धनबाद . नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआइ ने शुक्रवार को धनबाद से बंटी को गिरफ्तार किया है. बंटी बिहार के जहानाबाद जिले का रहने वाला है. बंटी शर्मा को हिरासत में लेकर सीबीआइ अधिकारी पटना चले गये. उसे शनिवार को सीबीआइ की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा. नीट मामले में धनबाद से सीबीआइ की यह दूसरी गिरफ्तारी है. दो दिन पहले सीबीआइ ने धनबाद के सरायढ़ेला बापू नगर निवासी अमन सिंह को गिरफ्तार किया था. अमन सिंह…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संरचना के अनुसार उसके देशभर में 46 प्रांत हैं रांची. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सभी प्रांत प्रचारकों की वार्षिक बैठक अगले सप्ताह झारखंड के रांची में होगी, जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत भी भाग लेंगे. आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि 12 जुलाई से शुरू होने वाली तीन दिवसीय बैठक में प्रांत प्रचारक मई-जून में हुए संघ के प्रशिक्षण शिविरों की समीक्षा करेंगे. आरएसएस की संरचना के अनुसार उसके देशभर में 46 प्रांत हैं. आंबेकर ने कहा कि प्रांत प्रचारक आने वाले साल के लिए…
राजभवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो रहे शामिल रांची. न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी ने शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय के 15वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के अलावा कई न्यायाधीश और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी शामिल हुए. कैबिनेट सचिव वंदना ददेल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी नियुक्ति अधिपत्र पढ़ा. न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा के 28 दिसंबर, 2023 को सेवानिवृत्त होने के बाद से झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त था. केंद्रीय विधि…
सीबीआई को नोटिस जारी किया और मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 जुलाई की तारीख निर्धारित की नयी दिल्ली. दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से शुक्रवार को जवाब मांगा. न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने जमानत याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया और मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 जुलाई की तारीख निर्धारित की. केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता के भागने का खतरा नहीं है और…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शुक्रवार को कुएं में कथित तौर पर जहरीली गैस के रिसाव के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घटना जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत किकिरदा गांव की है. बिलासपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक रामचंद्र जायसवाल के कुएं में लकड़ी का टुकड़ा गिर गया था, जिसे निकालने के लिए वह कुएं में उतरे लेकिन बाहर नहीं निकल सके. परिवार के सदस्यों और अन्य ग्रामीणों से सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस दल को…
