Author: News Desk

गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पीड़ितों के लिए ‘अधिकतम मुआवजा’ जारी करने का भी किया आग्रह हाथरस. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाथरस में भगदड़ की घटना के संबंध में शुक्रवार को कहा कि प्रशासन की ओर से चूक हुई थी. कांग्रेस नेता ने साथ ही कहा कि वह इसे ‘राजनीतिक’ रंग नहीं देना चाहते. गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पीड़ितों के लिए बिना किसी देरी के ‘अधिकतम मुआवजा’ जारी करने का भी आग्रह किया. उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के फुलरई गांव में दो जुलाई को एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान…

Read More

कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों को दवाओं की होम डिलीवरी का मिलेगा फायदा, यह सेवा बिल्कुल मुफ्त होगी जमशेदपुर. टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) की ओर से अनोखी पहल की गयी है. दवाओं की होम डिलीवरी का फैसला लिया गया है. हालांकि, इसका लाभ कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों को ही मिलेगा. यह वैकल्पिक सेवा बिल्कुल मुफ्त होगी. ऐसी सुविधाएं टीएमएच क्लिनिक तक भी विस्तारित करने की योजना है. यह सेवा टाटा 1 एमजी द्वारा चालू की जायेगी. दो टाइम का स्लॉट तय किया गया होम डिलीवरी के लिए दो टाइम का स्लॉट तय किया गया है. दोपहर दो बजे तक लिखी गयी…

Read More

छात्रा दो सहेलियां के साथ आयी थी, अनुमंडल अस्पताल में रखा गया शव, आज होगा पोस्टमार्टम घाटशिला. कोलकाता से घाटशिला में धारागिरी झरना घूमने पहुंची इंजीनियरिंग की छात्रा की पहाड़ पर चढ़ने के दौरान दम घुटने से मौत हो गयी. उसे अस्थमा की बीमारी थी. अपने साथ इनहेलर लेकर नहीं गयी थी. घटना गुरुवार शाम की है. कोलकाता के श्याम बाजार निवासी छात्रा सियाली शील (19) अपनी दो सहेलियों (उत्तरा रॉय और सृजीता भट्टाचार्य) के साथ गुरुवार सुबह घाटशिला पहुंची थी. सहेलियों ने बताया कि सियाली का पहाड़ पर चढ़ने के दौरान दम फुलने लगा और उसकी मौत हो गयी.…

Read More

जमशेदपुर, मोदी सरकार और भाजपा की हर साजिश नाकाम हो रही है। हेमंत सोरेन पर मोदी सरकार ने ईडी के माध्यम से फर्जी केस बनाकर जेल भिजवा दिया, परंतु ईडी कोर्ट में कोई सबूत पेश नहीं कर सकी। जेल से रिहा होकर हेमंत सोरेन ने फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है और झारखंड की कमान संभाल लिया है।इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद भाजपा खेमे में उदासी और मायूसी देखी जा रही है। समाजवादी चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कही है। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले हेमंत सोरेन को मोदी सरकार…

Read More

दियारा में भैंस चराकर लौट रहा था मृतक पप्पू यादव भागलपुर. मायागंज स्थित मुसहरी घाट के सामने दियारा से लौट रहा मुस्तफापुर निवासी पशुपालक पप्पू यादव की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी. उसके साथ दियारा गये लोगों ने बताया कि वे लोग हर दिन की तरह गुरुवार सुबह भी भैंस चराने के लिए दियारा गये थे, जहां से पप्पू यादव (30) भैंस की पूंछ पकड़ कर लौट रहा था. इसी दौरान बीच नदी में ही पप्पू का हाथ भैंस की पूंछ से छूट गया और वह डूब गया. करीब साढ़े आठ घंटे तक चल रेस्क्यू ऑपरेशन के…

Read More

RANCHI. इटकी रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे फाटक को बंद कराने पहुंचे रेलवे अधिकारियों को गुरुवार को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों के विरोध के बाद अधिकारियों को फाटक बंद कराये बगैर वापस लौटना पड़ा. बताया जाता है कि रेलवे के सीनियर सेक्शन अभियंता गणेश प्रसाद और आरपीएफ के एसआइ सूरज पांडे दल-बल के साथ गुरुवार को इटकी रेलवे स्टेशन में बने रेलवे फाटक को बंद कराने पहुंचे थे. इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण गोलबंद हो गये और फाटक के पास पहुंच गये. सभी लोग रेलवे फाटक को बंद कराने की कार्यवाही को गलत बता रहे थे.…

Read More

राजीव मंगल बोले-कार्बन बैंक संगठन के भीतर सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए एक ठोस प्रतिबद्धता है जमशेदपुर. टाटा स्टील ने स्टीलेनियम हॉल में अपने सस्टेनेबिलिटी माह का समापन किया. कार्यक्रम का थीम सत्वा 2 नामक कार्यक्रम और जीवन की प्रतिध्वनि जारी है पर आधारित था. कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण घोषणा की गयी. बताया गया कि भारत के पहले कार्बन बैंक का शुभारंभ किया गया, जो एक वर्चुअल भंडार है. इसके माध्यम से कार्बन डाइऑक्साइड भविष्य में उपयोग के लिए मूल्य-सृजन परिसंपत्ति बन जाएगी. कार्बन बैंक का उद्देश्य विभिन्न सस्टेनेबिलिटी परियोजनाओं से उत्पन्न कार्बन डाइऑक्साइड बचत का आकलन और प्रबंधित…

Read More

विरोध को देखते हुए अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया था, पर टीम को किसी तरह के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा. जमशेदपुर . हाइकोर्ट के आदेश के तहत जमशेदपुर अक्षेस की टीम ने नक्शा विचलन के खिलाफ गुरुवार को कदमा में अभियान चलाया. यहां मंगल टावर में अभियान चलाया गया. कदमा शॉप एरिया के मंगल टावर के बेसमेंट में चल रहे स्टूडियो को खाली कराया. संभावित विरोध को देखते हुए अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया था, पर टीम को किसी तरह के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा. ऐसे की गयी कार्रवाई गुरुवार दोपहर 12:30 बजे जमशेदपुर अक्षेस की…

Read More

जमशेदपुर. चक्रधरपुर मंडल में डेवलपमेंट कार्य को लेकर छह जुलाई शनिवार को चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं, दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट कर चलाया जाएगा. इस बाबत गार्डेनरीच से नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और संबंधित स्टेशन मास्टरों को भी मिल चुका है. रेलवे ने ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को होने वाली असुविधा के खेद व्यक्त किया है. ये ट्रेनें की गयी रदद्द  18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस. 08698/08697 झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू स्पेशल. 08151/08152 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर स्पेशल. 08133/08134 टाटानगर-गुआ-टाटानगर मेमू स्पेशल. इन ट्रेनों को किया गया शॉट टर्मिनेट  13301/13302 धनबाद-टाटानगर-धनबाद एक्सप्रेस, 6 जुलाई को शुरू…

Read More

आबकारी विभाग के अधिकारी ने की जांच, किरीबुरु थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज किरीबुरू . प्रोस्पेक्टिंग में सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान का ताला तोड़कर करीब 1,30,890 रुपये नकद व करीब 14,610 रुपये कीमत की विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब की बोतलें चुरा ली गयीं. स्थानीय लोगों ने सुबह उठकर देखा, तो पाया कि दुकान का ताला टूटा था. इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस व दुकान कर्मचारी को दी. वहीं, पुलिस के पहुंचने के बाद दुकान को खोला गया, तो कैश बौक्स से सारा पैसा गायब था. साथ ही शराब की कई बोतलें भी गायब थीं. घटना के…

Read More