Author: News Desk

जमशेदपुर : टाटा स्टील के सीआरएम में कार्यरत एनएस ग्रेड कर्मचारी नरेश प्रसाद (32 वर्ष) की मौत हो गई है. नरेश आरआर बे एंट्री पर क्रेन नंबर 44 में कार्यरत थे।. प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश को क्वाइल शिफ्टिंग का काम दिया गया था. सुबह चार बजे जब वे अपने क्रेन के केबिन में चढ़ने के लिए गए तो काफी देर तक वे गायब रहे. साथी कर्मचारियों ने उनके वाकी-टॉकी पर संपर्क किया लेकिन उन्होंने न्हों कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद उन्हें खोजना शुरू किया गया. कुछ देर बाद वे ट्राली की तरफ से क्रेन पर गिरे हुए पाए…

Read More

सेना भर्ती रैली के लिए रांची के खेलगांव मैदान को किया गया है चिन्हित रांची . रांची में सेना भर्ती रैली 27 जुलाई से 10 अगस्त तक होगी. इसकी तैयारी चल रही है. सेना भर्ती कार्यालय व जिला प्रशासन ने ग्राउंड और रेस्ट एरिया, मार्शलिंग, रन ट्रैक, डॉक्यूमेंटेशन आदि का चयन कर लिया है. इसके लिए खेलगांव के मैदान को चिन्हित किया गया है. रैली में जिला प्रशासन से सहयोग का आश्वासन मिला है. चिन्हित आयोजन स्थल का शुक्रवार को एसडीओ उत्कर्ष कुमार, राजेश्वर नाथ आलोक ने निरीक्षण किया. इसके बाद कई निर्देश भी दिये.

Read More

मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार अपने गृह जिला सरायकेला दौरे पर पहुंचे पूर्व सीएम आदित्यपुर. मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन पहली बार शुक्रवार को अपने गृह जिला सरायकेला दौरे पर पहुंचे. यहां पहुंचकर वह काफी भावुक नजर आये. उन्होंने इस्तीफे का कारण भी बताया. कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया. चंपाई सोरेन सड़क मार्ग से रांची से सरायकेला पहुंचे. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच महीने में राज्य को तेजी से आगे बढ़ने का काम किया है. आगे भी जनता…

Read More

लोहरदगा का रहने वाला था कैदी सोमरा उरांव, परिजनों को दी गयी सूचना रांची. होटवार के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में लोहरदगा निवासी कैदी सोमरा उरांव ने आत्महत्या कर ली. उसने जेल अस्पताल के बाथरूम में गमछे के सहारे फांसी पर लटक कर जान दी. सोमरा दहेज को लेकर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप में 2017 से ही जेल में बंद था. सोमरा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है. सोमरा मनोरोगी था, रिनपास में चल रहा था इलाज इस संबंध में प्रभारी अधीक्षक सुदर्शन कुमार ने कहा कि सोमरा उरांव मनोरोगी था. उसका रिनपास…

Read More

पुरुष या स्त्री कामगार को एक ही काम या उसी प्रकार के काम के लिए समान दर पर मजदूरी देनी होगी रांची . श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है.को हर माह चार दिनों की छुट्टी मिलेगी. 26 दिनों के कार्य के बदले श्रमिक को महीने भर की मजदूरी का भुगतान करना होगा. श्रम विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. साथ ही, राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी की मासिक दरों की गणना दैनिक मजदूरी दर में 26 से गुना करके की जायेगी. प्रति सात दिनों की अवधि में एक दिन के विश्राम के दिन के लिए भी…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा के निर्देश पर चल रहा आंदोलन गुवा. गुवा की सेल खदान में संयुक्त मोर्चा यूनियनों का अनिश्चितकालीन स्लो डाउन आंदोलन जारी है. आंदोलन से सेल को करोड़ों का नुकसान हुआ है. सुबह 5.30 बजे से सॉवेल ऑपरेटर व डंपर ऑपरेटरों ने स्लो डाउन से 2400 टन लौह अयस्क का उत्खनन किया. खान में तीन पालियों में उत्खनन किया जाता है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा के निर्देश पर आंदोलन जारी है. आक्रोश जुलूस निकाला शुक्रवार को राम मंदिर से आक्रोश जुलूस निकाला गया. सेल जनरल…

Read More

झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़शा से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं पूजा में चाकुलिया . चाकुलिया में शनिवार को क्षेत्र का सबसे बड़ी पहाड़ पूजा कनाईश्वर पहाड़ पूजा होगी. इसके लिए पूजा कमेटी तैयारियां पूरी कर ली है. चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार ने भी शुक्रवार को कनाईश्वर पहाड़ पूजा स्थल का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.कनाईश्वर पहाड़ पूजा में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. अच्छी बारिश और क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि के लिए पहाड़ पूजा करने…

Read More

सहायक पुलिसकर्मियों की बहाली पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम समेत राज्य के 12 जिलों के लिए हुई थी रांची. झारखंड सहायक पुलिस एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर दो जुलाई से चरणबद्ध प्रदर्शन कर रहा है. शुक्रवार को भी प्रदर्शन जारी था. झारखंड पुलिस में समायोजन समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है. बताया गया कि अभी केवल आश्वासन मिल रहा है. जब तक लिखित में हमारी मांगें मान नहीं ली जाती, प्रदर्शन जारी रहेगा. सहायक पुलिसकर्मियों की बहाली राज्य के 12 जिला गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, दुमका व गिरिडीह जिला के…

Read More

केंद्रीय कृषि मंत्री सह भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव को लेकर रामगढ़ में आयोजित बैठक को किया संबोधित रामगढ़ . केंद्रीय कृषि मंत्री सह भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को रामगढ़ पहुंचे. यहां उन्होंने बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी का मकसद झारखंड में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाना है, और ये काम हम मिलकर करेंगे. चौहान ने कहा कि गठबंधन की सरकार ने झारखंड को तबाह कर दिया है. यह ऐसी सरकार है, जिसने एक वादा नहीं निभाया. केंद्रीय मंत्री ने कहा…

Read More

कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी की गाड़ी से बरामद हुई थी नकदी, 30 जुलाई 2022 को किया गया था गिरफ्तार कोलकाता. कलकत्ता हाइकोर्ट ने कांग्रेस के जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया. न्यायाधीश अमृता सिन्हा की पीठ ने बंगाल प्रशासन को एक सप्ताह के अंदर विधायक इरफान अंसारी से जब्त 55 लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन लौटाने का निर्देश दिया है. हाइकोर्ट ने इस प्रक्रिया को एक सप्ताह के अंदर पूरा करने को कहा है. साथ ही, विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और…

Read More